Skip to content

Facial Hair Removal Remedies at Home | घरेलू नुस्खों से हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल

Best facial hair removal remedies at home

Hello friends! आपका स्वागत है। आज के इस article में आप जानेंगे Home remedies to remove facial hair, हम glowing skin के लिए कितने उपाय करते हैं ना। लेकिन अगर चेहरे पर बाल हों तो सुंदर से सुंदर चेहरे का आकर्षण भी खत्म हो जाता है। इसलिए आज हम आपके साथ शेयर करे रहे है 8 Best facial hair removal remedies at home जोकि बिल्कुल आसान है।



हल्के-हल्के बाल सबके चेहरे पर होते हैं। लेकिन कुछ लोगों के चेहरे पर मोटे और ज्यादा बाल होते हैं। इनका रंग भी गहरा होता है। इस condition को hirsutism कहते हैं। 100 में से लगभग 8-10 महिलाएं इससे प्रभावित होती हैं। ये बाल चिन, upper lip और side lock (गालों से कान तक का हिस्सा) पर prominent होते हैं। इन बालों को छिपाने के लिए ब्लीच और waxing का इस्तेमाल temporary relief देता है। लेकिन इनके side effects भी होते हैं।

मेडिकल साइंस में इसके लिए laser technique और electrolysis जैसे उपाय भी हैं। लेकिन यह सब जगह available नहीं हैं। मंहगा होने की वजह से सबके लिए affordable भी नहीं हैं। लेकिन अब चिंता छोड़ दीजिए। क्योंकि हम आपको बहुत आसान और असरदार home remedies to remove facial hair बताएंगे।

अगर आप या आपकी जान-पहचान में कोई इस समस्या से परेशान है तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं। क्योंकि आज हम इस समस्या पर detail में बात करेंगे। जैसे महिलाओं के चेहरे पर घने बाल होने के कारण और चेहरे के बालों को हटाने के घरेलू उपाय। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए।

महिलाओ के चेहरे पर घने बाल होने के कारण – Causes of Thick Facial Hair in Women

सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि महिलाओं के चेहरे पर घने बाल होने के कारण क्या होते हैं। क्योंकि कारण पता होने पर ही आप सही तरीके से इलाज कर सकते हैं। Facial hair होने के कुछ मुख्य कारण हैं:-

1. Hormonal imbalance (हार्मोन्स की गड़बड़ी)
कुछ बीमारियों जैसे pituitary, thyroid या adrenal gland के फंक्शन में खराबी आने की वजह से शरीर का hormonal balance बिगड़ जाता है। महिलाओं में इसकी एक बड़ी वजह PCOD भी है। Menopause के समय भी हार्मोन्स का लेवल कम ज्यादा हो सकता है। इनकी वजह से चेहरे पर बालों की ग्रोथ बढ़ जाती है।

इसके अलावा मोटापा, दवाइयां और जंक फूड भी शरीर में हार्मोन्स के लेवल को प्रभावित करते हैं। इनकी वजह से चेहरे पर घने बाल आ जाते हैं।

2.Genetic
अगर आपके परिवार में किसी को यह समस्या रही है तो आपको hirsutism की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि आने वाली हर generation इससे प्रभावित होगी ही।


Read also:- Home remedies for pimples on face | चेहरे से कील मुंहासे हटाने के उपाय



चेहरे के बालों को हटाने के घरेलू उपाय – 8 Best facial hair removal remedies at home

दोस्तों हम यह तो जानते हैं कि घरेलू उपाय फायदेमंद होते हैं। लेकिन हमें लगता है कि यह बड़े झंझट का काम है। या हम इतना टाइम नहीं दे सकते। अब हम जो उपाय बता रहे हैं वो इतने सरल हैं कि आपकी यह सोच बदल जाएगी। यानि आप कुछ मिनटों में भरपूर फायदा ले सकते हैं।


1.चोकर और कच्चा दूध का लेप:-

दो चम्मच चोकर में इतना कच्चा दूध मिला लीजिए कि गाढ़ा पेस्ट बन जाए। अब इसे चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाकर बीस मिनट छोड़ दीजिए। सूखने पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे छुड़ाना है। इसे हफ्ते में दो बार करना चाहिए। आप चाहें तो इसमें एक चुटकी हल्दी मिला लीजिए। इससे आपकी रंगत निखर जाएगी। ये पैक न सिर्फ चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाता है बल्कि स्किन को सॉफ्ट भी बनाता है।


2. Tea tree and lavender oil:-

इसे पढ़कर आप सोचेंगे कि तेल की मदद से भला facial hair removal कैसे हो सकता है? इसकी वजह है इन oils में मौजूद antiandrogenic properties। यानि इनसे बढ़ा हुआ androgen level कम होने लगता है। इन दोनों की बराबर मात्रा एक बॉटल में भर लीजिए। इसे कॉटन की मदद से उन हिस्सों पर लगा लीजिए जहां से आप बाल हटाना चाहते हैं। सूखने पर सादे पानी से चेहरा साफ कर लीजिए। आप चाहें तो इसे रातभर लगा रहने दीजिए। इससे महीने भर में फर्क दिखने लगेगा।


3. मसूर की दाल और संतरे के छिलके का पाउडर:-

इनको बराबर मात्रा में लेकर गुलाबजल या पानी के साथ पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें। फिर गीले हाथों से मसाज करते हुए इसे अपने चेहरे से छुड़ा लें। इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।


4. पपीते का पैक

पपीते में papain नाम का enzyme होता है। यह बालों की ग्रोथ को कम करता है। आप पके हुए पपीते का पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें। जब यह सूख जाए तो हल्के हाथों से इसे छुड़ा लें। यह उपाय आप हफ्ते में तीन दिन कीजिए। आपको दो से तीन हफ्तों में फर्क नजर आने लगेगा।


5. बेसन और हल्दी:-

बेसन और हल्दी बराबर मात्रा में लेकर पैक बना लें। इसके लिए आप पानी, गुलाबजल या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए। अब इसे बाल वाले हिस्सों पर लगाकर सूखने दें। जब यह सूख जाता है तो हाथ गीले कर लें और जिस direction में बालों की growth हो उससे opposite direction में massage करते हुए छुड़ा लें। इसे एक महीने तक हफ्ते में दो बार try कीजिए। आपको बहुत अच्छा result मिलेगा।


6. Gelatine mask:-

एक चम्मच जिलेटीन, दो चम्मच दूध के साथ मिलाकर तीस सेकंड के लिए गर्म करें। जब यह room temperature पर आ जाए तो इसे चेहरे पर लगा लें। सूखने पर peel off mask की तरह इसे निकाल लें।


7. कॉफी और शहद की wax :-

एक चम्मच कॉफी और शहद मिला लें। अब इसे बालों वाले हिस्से पर लगाकर छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो इस पर एक कपड़ा लगाकर खींच लें। ये waxing से मिलता-जुलता तरीका है। लेकिन इससे न के बराबर तकलीफ होती है क्योंकि इसे आप गर्म नहीं करते। दूसरी बात यह कि वैक्स त्वचा पर चिपक जाती है। इसलिए strip खींचते हुए दर्द होता है। पर शहद में कॉफी मिली होने की वजह से यह सिर्फ बालों पर चिपकती है। इससे strip खींचते हुए दर्द नहीं होता। ये facial hair removal की instant home remedy है।


2. अगर आप non veg या egg खाते हैं तो यह उपाय भी अपना सकते हैं

एक Egg white (अंडे का सफेद हिस्सा) ले लीजिए। इसमें एक चम्मच मक्के का आटा मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इसे उन हिस्सों पर लगाइए जहां hair growth हो। दस मिनट बाद इसे धीरे-धीरे खींच कर निकाल लीजिए। इसे आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।


Read also:- 7 Best Home Remedies for Blackheads Removal


चेहरे के बाल हटाने के टिप्स – Facial Hair Removal Tips in Hindi

  • आपको अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान सही रखना चाहिए। क्योंकि इनका सीधा संबंध स्ट्रेस और मोटापे से होता है। जो आगे चलकर hormonal imbalance की वजह बनते हैं।
  • चेहरे के बाल हटाते हुए हमेशा बालों की growth से उल्टे डायरेक्शन में massage करनी चाहिए। वरना बाल सही तरह से नहीं निकलेंगे।
  • अगर आप पहली बार कोई उपाय आजमा रहे हैं तो एक patch test कर लीजिए। यानि अपने पूरे चेहरे पर कुछ लगाने से पहले एक छोटा पैच लगाकर देखिए। अगर कोई allergic reaction होगा तो आपको तुरंत पता लग जाएगा।
  • एक्सरसाइज और योग जरूर करें। इनसे तनाव कम होता है और हार्मोन्स का बैलेंस बना रहता है।

आप जो भी पेस्ट या पैक बनाते हैं उसे तुरंत इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप इसे लंबे समय तक छोड़ देते हैं तो इसमें बैक्टीरिया आ सकते हैं।


चेहरे के बाल हटाते समय बरते जाने वाली सावधानियां – Precautions for Facial Hair Removal

आपने चेहरे के बाल हटाने के बहुत सारे उपाय तो जान लिए। लेकिन कुछ सावधानियां रखना भी जरूरी है। इससे आपको अच्छे result मिलते हैं और किसी तरह के skin damage के चांस भी नहीं रहते।

  • कभी भी अपना फेस पैक बहुत रगड़कर नहीं निकालें। इससे skin में जलन और redness हो सकती है। चेहरा हल्के हाथों से और कम pressure से साफ करें।
  • मुंह धोने के लिए ठंडे या room temperature के पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी से skin irritation हो सकता है।
  • चेहरे को धोकर और साफ तौलिये से पोंछकर ही कुछ apply करें। इससे स्किन से oil या dirt निकल जाता है। और पैक सही तरह से skin पर लग पाता है।
  • पैक लगाने के वाले दिन ब्लीच, फेशियल या हैवी मेकअप से बचें।
  • अगर आपको किसी वजह से ब्लीच या waxing कराना जरूरी है तो गर्मी में खास ध्यान रखें। इस समय skin eruption के चांस बहुत ज्यादा रहते हैं। इसलिए इन procedure के बाद cold compression जरूर लें। इसमें आप ice cube massage कर सकते हैं। Aloe Vera gel लगाना भी अच्छा उपाय है।


Conclusion
आज आपने facial hair के कारण, hair removal tips और home remedies के बारे में जाना। घरेलू उपायों का सबसे बड़ा फायदा होता है कि इनमें केमिकल नहीं होते। इस वजह से sensitive skin वाले लोग भी इसे आसानी से use कर सकते हैं। और लगभग हर ingredient आपके घर में ही मिल जाता है। ये बाजार में मिलने वाले cosmetics से सस्ते भी होते हैं।

लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी उपाय रातों-रात result नहीं देगा। इसलिए आपको patience रखना चाहिए।


हम उम्मीद करते हैं 8 Best facial hair removal remedies at home, आर्टिकल से आपको वो सब information मिल गई होगी जो आप जानना चाहते थे। यह article आपको कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताइए। आप हमारे होम पेज पर विजिट करके और भी बहुत से informative articles पढ़ सकते हैं। अगर आपको हमारा काम पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों और social media पर share कीजिए। और हमें subscribe करें।

By:- Nidhi Neer
Lifewingz.com
Image credits:- canva.com

Authors (लेखक)

  • Dr. Nidhi Neer

    Dr. Nidhi Neer एक skilled हिंदी राइटर हैं। इन्हे कई सालों का राइटिंग का अनुभव है। डॉ. निधि नीर नियमित रूप से सभी ट्रेंडिंग विषयों पर ब्लॉग और youtube वीडियो के लिए लिखती हैं। इसमें स्वास्थ्य, फिटनेस, शिक्षा, सौंदर्य, घरेलू उपचार, वित्त, रिश्ते, प्रेरणा आदि शामिल हैं। इन्हें लिखने का शौक था, इसलिए कंटेंट राइटिंग शुरू कर दी। इसके इलावा ये कविता, कहानियाँ, academic content भी लिखती हैं। Content writing के अलावा ये अनुवाद, proofreading और पुस्तक संपादन आदि भी लिखती हैं। आप इनसे निचे दी गई email से contact कर सकते हैं: bnikhi1983@gmail.com

  • Dr. Asmani Bhave Deshmukh

    Dr. Asmani Bhave Deshmukh is an experienced Cosmetologist & Homeopathic doctor and nutritionist in Pune. She is a qualified BHMS, PGDHM, PGDCC, Certificate in Diet and Nutrition. She specializes in skin, hair and beauty issues. She usually provides fitness, beauty, and hair advice on lifewingz.com. You can contact her for personalized medical treatment. I am practicing at my clinic named "Dr Asmani Bhave Homeopathic and Cosmotology Clinic"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *