Skip to content

रोजाना एक चम्मच देसी घी खाने के फायदे | Health Benefits and Beauty Secrets

benefits of ghee

दोस्तों, आज आपके लिए लेकर आए है benefits of ghee, वैसे तो हर कोई desi ghee benefits के बारे में जानता होगा। लेकिन आज के इस लेख में आप health benefits of ghee और desi ghee benefits for skin के बारे में जाने गए। 

क्या आप जानते है देसी घी, आयुर्वेद के सबसे क़ीमती खाद्य पदार्थों में से एक है। देसी घी का उपयोग कई वर्षो से किया जा रहा है। देसी घी का इस्तेमाल सिर्फ खाने तक ही सिमित नही है बल्कि हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों में भी गाय के शुद्ध देसी घी का इस्तेमाल किया जाता है। 

पहले समय में लोग घर के बने देसी घी का ही उपयोग किया करते थे लेकिन आज के समय में packed देसी घी का उपयोग अधिक होता है हमारे बुजुर्ग लोग हमेशा से हमे देसी घी खाने की सलाह देते रहते है। अगर आप भी, अच्छी सेहत और सुंदर त्वचा पाना चाहते है, तो आज से ही अपने खाने में देसी घी का उपयोग करना शुरू कर दें। तो चलिए जानते है देसी घी के health and beauty secrets

 

सबसे पहले हम बात करते है देसी घी के benefits of ghee for health के बारे में :-

1. अगर आपकी आँखों की रौशनी कम है तो एक चम्मच शुद्ध देसी घी, एक चम्मच पिसी हुई शकर और एक चौथाई चम्मच पिसी हुई कालीमिर्च लेनी है और आपको इन तीनों को अच्छे से मिलाकर सुबह खाली पेट और रात को सोते समय चाटकर गर्म मीठा दूध पीना है इस उपाय को करने से धीरे-धीरे आपकी आंखों की रौशनी बढ़ती जाएगी।

2. देसी घी Immune System को मजबूत करता है क्योंकि, घी बुटारिक एसिड (Butyric Acid) से भरपूर होता है, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने वाली T cells के उत्पादन में मदद करता है।

3. घी सबसे सुरक्षित त्वचा संबंधी सौंदर्य प्रसाधनों में से एक है। यह त्वचा के अनुकूल है और जलने के इलाज में मदद करता है।

4. Ghee benefits for bones देसी घी हड्डियों को मजबूत करता है क्योंकि, घी Vitamin K से भरपूर होता है, जो कैल्शियम अवशोषण में मदद करता है। यह दांतों को सड़न की रोकथाम में मदद करता है। 

5. Ayurveda expert, Dr. Ashutosh Gautam के मुताबिक, “घी खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सबसे आसानी से पचने वाली वसा में से एक है। शरीर के heat element (पित्त) को संतुलित करने के लिए घी एक प्राकृतिक उपाय है। यह पाचन में सहायक होता है, कब्ज को रोकता है और विषाक्त पदार्थों के उत्सर्जन में मदद करता है।

 

तो चलिए जानते है अब देसी घी से होने वाले beauty tips के बारे में :-

1. Ghee benefits for hair घी सूखी त्वचा और बालों को moisturize करने में मदद करता है। घी का उपयोग सिर्फ खाना पकाने के लिए नहीं किया जाता है। यह लंबे समय से भारतीय महिलाओं द्वारा शुष्क त्वचा को दूर करने के लिए एक moisturizer के रूप में इस्तेमाल किया गया है। देसी घी scalp के सूखापन को कम करता है और मोटे, चमकदार बालों के विकास को प्रोत्साहित करता है।

2. देसी घी त्वचा को नरम और चमकदार बनाता है घी में कुछ amazing fatty acids होते हैं जो skin मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। घी त्वचा को bright और युवा भी बनाता है।

3. देसी घी lips को soft और moisturized करता है dry and chapped lips के लिए घी सबसे प्राकृतिक उपाय है। बस इसे नियमित रूप से होंठों पर लगाने से होंठ नरम और नमी युक्त रहेंगे।

4. Dark circles or black spots को कम करने के लिए रात को बिस्तर पर जाने से पहले, अपने face pack में देसी घी का उपयोग करके सुस्त और बेजान त्वचा को पुनर्जीवित करें। रात भर चेहरे पर घी लगाने से काले धब्बों को हल्का करने में मदद मिलेगी।

5. अगर आप भी Cracked Heels से परेशान हैं तो घी के फायदे आजमाएं। घी सभी प्रकार की त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए जाना जाता है। इसमें आवश्यक fatty acids होते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं में हाइड्रेशन को प्रेरित करते हैं, इस प्रकार शुष्क त्वचा को मॉइस्चराइज करते हैं।

 

दोस्तों, यह थे देसी घी के health secrets and beauty secrets तो चलिए अब जानते है।


घर पर देसी घी बनाने की विधि:-

Market से घी खरीदना महंगा हो सकता है, लेकिन कुछ आसान उपायों का पालन करके इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। 

दोस्तों, दूध तो आप रोज़ खरीदते होगें, बस आपको करना यह है कि दूध के उबल करने के बाद दूध जब ठंडा हो जाता है तो उस पर जो मलाई आती है उस मलाई को रोज़ एक बर्तन में इकठ्ठा करना। इस मलाई के बर्तन को बाहर नहीं बल्कि फ्रिज में ही रखें।

देसी घी बनाने के लिए सामग्री:-

  • गाय के घी की मलाई
  • मक्‍खन निकालने की मथनी
  • घी पकाने का बर्तन
  • छननी

घी बनाने का तरीका:-

– जमा हुई मलाई को किसी बड़े बर्तन में निकाल कर मथनी की मदद से तब तक फेंटे जब तक उसके ऊपर अलग से मक्‍खन न उतर जाएं।

– जब मलाई से मक्खन निकल जाए तो मक्खन की परत को अलग से निकाल लें। 

– जब मलाई से सारा मक्‍खन निकल जाए तो गैस पर एक बर्तन को रखें और मलाई से निकले हुए मक्खन को कम आंच में रखकर सुनहरे-पीले होने तक पकाएं। 

– बीच-बीच में इसे चम्मच की सहायता से हिलाते रहें, ताकी यह बर्तन के तले से ना चिपके। 

–  धीरे-धीरे मक्‍खन जब पिघलकर पकने लगता है तो घी बनना शुरू हो जाता है। कुछ ही देर बाद में घी सुनहरी रंग का होने लग जाये तो गैस बंद कर दें। 

– घी के ठंडा होने पर इसे छलनी से छानकर दूसरे बर्तन में निकाल लें, आपका शुद्ध देसी घी तैयार है। 


इसे भी पढ़े :-

1. पसीने की बदबू से हैं परेशान, तो अपनाएं यह आसान दादी माँ के नुस्खे

2. चेहरे पर निखार और चमक लाने के आसान तरीके- How To Get Fair Skin

3. फटी एड़ियों को ठीक करने के 10 घरेलू उपाय – Cracked Heels Home Remedies in Hindi

4. आपको योग क्यों करना चाहिए,ये हैं 5 बड़े कारण – 5 reasons why you should do yoga


दोस्तों, यह थी घी बनाने की विधि मुझे उम्मीद है आपको यह article अच्छा लगा होगा। Ghee ayurvedic benefits भी है कई आयुर्वेदिक दवाइयों में घी का उपयोग होता है। desi ghee बहुत लाभदायक है हमारे शरीर के लिए, नवजात शिशु की मालिश भी देसी घी से की जाती है ताकि उसकी bones strong बने। 

By:- Meenakshi

Author (लेखक)

  • Lifewingz Team

    Lifewingz.com भारत का एक hindi blog है। जो स्वास्थ्य, फिटनेस, योग, प्रेरक लेख, जीवन शैली लेख, रोचक तथ्य, आध्यात्मिक दर्शन,धार्मिक और मनोरंजन की हिंदी भाषा में जानकारी प्रदान करता है। हमने समृद्ध और सदाबहार विषय देने पर ध्यान केंद्रित किया जो हिंदी रीडर के लिए उपयोगी हो। हमारा उद्देश्य सरल हिंदी और सामान्य शब्दों में आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *