Skip to content

गौतम बुद्ध के अनमोल विचार | Buddha Purnima Quotes In Hindi

Buddha Purnima Quotes In Hindi

Buddha Purnima Quotes In Hindi: वैशाख मास की पूर्णिमा को भगवान बुद्ध का जन्‍मोत्‍सव मनाया जाता है। इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा 5 मई 2023 (buddha purnima 2023) को मनाई जाएगी। बुद्ध जयंती को, वेसाक दिवस या वैशाख के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार, गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के नौवें अवतार थे। उनका जन्म नेपाल के लुम्पिनी प्रांत में सिद्धार्थ के रूप में हुआ था और बाद में उन्होंने अहिंसा और ध्यान के मार्ग पर चलने के लिए सब कुछ त्याग दिया। बुद्ध पूर्णिमा शुभ अवसर पर हम आपके लिए गौतम बुद्ध के अनमोल वचन (Gautam buddha quotes) लेकर आए है। 


Read also:- Buddha Purnima Images – buddha purnima wishes in Hindi 2023


lord buddha quotes
Lord buddha quotes
  1. “आकाश में पूरब और पश्चिम का कोई भेद नहीं है, लोग अपने मन में भेदभाव को जन्म देते हैं और फिर यह सच है ऐसा विश्वास करते हैं।” -गौतम बुद्ध

2. “तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकती, सूरज, चंद्रमा और सत्य।” -गौतम बुद्ध 


3. “कोई भी व्यक्ति बहुत ज्यादा बोलते रहने से कुछ नहीं सीख पाता, समझदार व्यक्ति वही कहलाता है जोकि धीरज रखने वाला, क्रोधित न होने वाला और निडर होता है।” -गौतम बुद्ध


4. “घृणा, घृणा से नहीं प्रेम से खत्म होती है, यह शाश्वत सत्य है।” -गौतम बुद्ध 


5. “सभी व्यक्तियों को सजा से डर लगता है, सभी मौत से डरते हैं। बाकी लोगों को भी अपने जैसा ही समझिए, खुद किसी जीव को ना मारें और दूसरों को भी ऐसा करने से मना करें।” -गौतम बुद्ध


happy buddha purnima 2023
Happy buddha purnima 2023

6. “जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती , मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता।” -गौतम बुद्ध


7. “अपना रास्ता स्वंय बनाएं-हम अकेले पैदा होते हैं और अकेले मृत्यु को प्राप्त होते हैं, इसलिए हमारे अलावा कोई और हमारी किस्मत का फैसला नहीं कर सकता।” -गौतम बुद्ध


8. “अपने मोक्ष के लिए खुद ही प्रयत्न करें। दूसरों पर निर्भर ना रहे।” -गौतम बुद्ध


9. “चाहे आप जितने पवित्र शब्द पढ़ लें या बोल लें, वो आपका क्या भला करेंगे जब तक आप उन्हें उपयोग में नहीं लाते?” -गौतम बुद्ध


10. “तीन चीजे बहुत दिनों तक नहीं छिपती सूर्य, चन्द्रमा और सत्य।” -गौतम बुद्ध


happy buddha purnima quotes
Happy buddha purnima quotes

11. “जीवन में एक दिन भी समझदारी से जीना कहीं अच्छा है, बजाय एक हजार साल तक बिना ध्यान के साधना करने के।” -गौतम बुद्ध


12. “सभी बुराइयों से दूर रहने के लिए, अच्छाई का विकास कीजिए और अपने मन में अच्छे विचार रखिये-बुद्ध आपसे सिर्फ यही कहता है।” -गौतम बुद्ध


Gautam buddha quotes: आपको यह लेख कैसा लगा हमे comment करके जरूर बताएं। ऐसी ही और quotes, wishes और shayari पढ़ने के लिए Lifewingz को follow जरूर करें।

Image Credit:- Canva

Author (लेखक)

  • Lifewingz Team

    Lifewingz.com भारत का एक hindi blog है। जो स्वास्थ्य, फिटनेस, योग, प्रेरक लेख, जीवन शैली लेख, रोचक तथ्य, आध्यात्मिक दर्शन,धार्मिक और मनोरंजन की हिंदी भाषा में जानकारी प्रदान करता है। हमने समृद्ध और सदाबहार विषय देने पर ध्यान केंद्रित किया जो हिंदी रीडर के लिए उपयोगी हो। हमारा उद्देश्य सरल हिंदी और सामान्य शब्दों में आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *