Skip to content

Diwali 2024: दीपावली पर क्या-क्या चीजे दिखना शुभ संकेत देता है?

Diwali lucky tips

Diwali 2022:- कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दीपावली का पर्व (Diwali Festival 2022) पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली से कई दिन पहले से ही लोग अपने घर की साफ-सफाई करना शुरू कर देते है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर, 2022 (Diwali On 24th October) को मनाई जाएगी।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार जहां साफ-सफाई होती है वहां माता लक्ष्मी का वास होता है, इस प्रकार सभी लोग दिवाली से पहले अपने घरों की सफाई करते हैं। ऐसा माना जाता है कि दिवाली की रात को देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और दिवाली के दिन सभी उनकी पूजा-अर्चना जरूर करते है। जिससे सालभर घर में खुशियां बरसाती हैं।  

इस दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi Upaye) को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। शकुन शास्त्र (Shakun Shastra) के अनुसार दिवाली की रात प्रत्येक व्यक्ति को संकेत मिलते हैं कि इस साल लक्ष्मीजी उनके घर आएंगे या नहीं। दिवाली की रात घर में या घर के आस-पास ये जीव नजर आ जाएं तो माता लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना जाता है। 

1. छिपकली:- दीपावली की रात को छिपकली का दिखना बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। यह सौभाग्य को दर्शाता है। यह लक्ष्मी की प्रसन्नता का प्रतीक है। हालांकि दिवाली की रात को छिपकली को देखना मुश्किल होता है, लेकिन कुछ लोग भाग्यशाली होते हैं कि उन्हें एक छिपकली दिखाई देती है।

2. उल्लू:- देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू है। दीपावली की रात में उल्लू को देखना भी एक शुभ संकेत माना जाता है। अगर आप अपने घर में उल्लू को बैठे हुए देखते हैं, तो जान लें कि देवी लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करने आई हैं। ऐसे में ये भी कहा जाता है कि जिस घर में उल्लू दिखाई देता है वहां देवी लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है।

3. गाय:- गायों को हमेशा से दैवी जानवरों के रूप में सम्मानित किया गया है। गाय को भगवान का प्रतिरूप माना जाता है। ऐसे में दीपावली के दिन गाय को देखना अत्यंत सौभाग्य की बात है। ऐसा माना जाता है कि घर के बाहर गाय की उपस्थिति देवी लक्ष्मी के आगमन की शुरुआत करती है। परिणामस्वरूप परिवार के सदस्य अधिक स्नेही हो जाते हैं।

4. बिल्ली का आना:- दिवाली के दिन अगर बिल्ली घर में प्रवेश करती है तो यह घर के धन और प्रगति के लिए फायदेमंद होता है। 

5. किन्नर का आना:- अगर दीवाली के दिन कोई किन्नर आपके घर या दुकान में आए और आपकी भलाई की याचना करे तो उसे बिना किसी हिचकिचाहट के नेक जरुर दे। उनका आपके पास आकर मांगना अत्यंत शुभ माना जाता है।

6. रास्ते में रूपए मिलना:- यदि इस दिन रास्ते में आपको गिरे हुए कीमती सामान मिले जैसे सोना, चांदी या धन तो उसे उठा लें। इसे माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद समझ कर संभाल कर रखे। इस मिलने वाली चीज को कभी खर्च न करे। 

7. छछूंदर:- चूहे जैसा दिखने वाला छछूंदर एक छोटा जीव होता है। सामान्यत: घर में छछूंदर का होना अशुभ होता है। हालांकि, शकुन शास्त्र के अनुसार दिवाली की रात छछूंदर देखना भाग्यशाली होता है। प्रचलित मान्यता के अनुसार दिवाली के दिन छछूंदर को देखने से घर के आर्थिक तंगी समाप्त होती हैं और परिवार के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। 

हालाँकि, आप इस दीवाली की रात में इनमें से किसी भी जीव को देखते हैं, तो आप समझ सकते हैं कि माँ लक्ष्मी आप पर अपना आशीर्वाद बरसाएगी। लेकिन इन जीवों का दिखना महज एक इत्तेफाक होना चाहिए, दिवाली की रात जान-बूझकर इन जीवों को देखने से कोई फायदा नहीं होगा।


Read also:-

Dhanteras 2022: धनतेरस पर घर ले आएं ये 12 चीजें, मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न 

Mahalaxmi Katha: माता लक्ष्मी जी के प्रकट होने की कथा

Mythological Story In Hindi — माता लक्ष्मी जी कहाँ निवास करतीं हैं


हम आशा करते हैं कि दिवाली का त्यौहार आपके लिए मंगलमय हो। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे और आपके जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आए। Happy Diwali!

Image Credit:- Canva

Author

  • Lifewingz

    Lifewingz.com भारत की एक ऑनलाइन पत्रिका है। जो स्वास्थ्य, फिटनेस, योग, प्रेरक लेख, जीवन शैली लेख, रोचक तथ्य, आध्यात्मिक दर्शन,धार्मिक और मनोरंजन की हिंदी भाषा में जानकारी प्रदान करता है। हमने समृद्ध और सदाबहार विषय देने पर ध्यान केंद्रित किया जो हिंदी रीडर के लिए उपयोगी हो। हमारा उद्देश्य सरल हिंदी और सामान्य शब्दों में आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *