Skip to content

Ghar Me Barkat Ke Upay | घर में बरकत लाने के कुछ खास उपाय

Ghar Me Barkat Ke Upay

अक्सर जीवन में ऐसी परिस्थितियाँ आ जाती हैं, जब व्यक्ति को लगता है कि उसका जीवन रुक गया है। तमाम कोशिशों के बाद भी घर में सुख-समृद्धि नहीं आती है। अगर आपकी भी कुछ ऐसी हालत है, तो आपको घर में बरकत लाने के लिए ये उपाय करने चाहिए। ये भी पढ़ें:- Vastu for pooja room – जानिए कैसा और किस दिशा में होना चाहिए पूजा घर

आज के इस लेख में हम आपको घर में बरकत लाने के कुछ ऐसे उपाय बताएंगे। जिससे आप के घर में बरकत और खुशियां आएगी।

1. लक्ष्मी देवी की तस्वीर या मूर्ति:- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर दिशा में लक्ष्मी देवी की ऐसी तस्वीर या मूर्ति होनी चाहिए। जिसमें देवी लक्ष्मी कमल पर विराजमान हों और वह सोने के सिक्के गिरा रही हों। क्योंकि लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में जाना जाता है। इस तस्वीर को लगाने से घर में सुख-समृद्धि आएगी और धन की कमी दूर होगी।

2. दान पुण्य करें:- शास्त्रों में दान को प्रथम स्थान दिया गया है। ऐसे में अगर आपने अभी तक कभी दान नहीं किया है तो तुरंत दान पुण्य करना शुरू कर दें। कहा जाता है, आप जितना दान देंगे, उससे कई गुना ज्यादा आपको मिलेगा।

3. नमक करे नकारात्मक ऊर्जा दूर:- नमक की विशेषता यह है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करता है। जिस घर में समुद्री नमक का पोछा लगाया जाता है, वहां की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। उस घर में माता लक्ष्मी का भी वास होता है।

4. गाय की सेवा करें:- हिन्दू धर्म में गाय को देवी माँ का दर्ज़ा दिया जाता है गाय के अंगों में देवी-देवताओं का निवास है। सुबह की पहली रोटी गुड़ के साथ गाय को खिलाएं। गौ-सेवा से दुख-दुर्भाग्य दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। 

5. प्रवेश दीवार:- प्रवेश द्वार पर गणेश जी का चित्र लगाना न भूलें। घर के प्रवेश द्वार के सामने खाली दीवार अकेलेपन का संकेत दे सकती है। आप देवता को वहां स्थापित करके, अपने घर में खुशियां और सुख-समृद्धि ला सकते हैं।

6. घर में रहे लक्ष्मी का वास:- घर में हमेशा लक्ष्मी का वास बनाए रखने के लिए करें ये उपाय, जहां आप घर में पैसा रखते हैं, वहां एक लाल कपड़ा बिछाकर एक पोटली में साबुत चावल भर कर रख दे। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 

7. कपूर का इस्तेमाल करें:- घर में पूजा करते समय कपूर का इस्तेमाल करें, कपूर से घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती हैं और धन की भी बरसात होती है।

8. टूटी हुई चीजों को त्यागें:- घर में टूटी-फूटी चीजें रखने से परहेज करें। चाहे वह शीशा हो या खिड़की या फिर फर्नीचर, टूटे हुए सामान को जल्द से जल्द फेंक दें। टूटी हुई चीजें सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोकती हैं। यदि आप घर बनाते समय किसी पुरानी और कीमती चीज को तोड़ते या क्षतिग्रस्त करते हैं, तो उसे अंदर न लाएं, क्योंकि इससे परिवार की वृद्धि और समृद्धि में मदद नहीं मिलेगी।

9. भाग्य जगाने के लिए करें ये उपाय:- यदि किसी व्यक्ति का भाग्य उसका साथ नहीं देता है, बहुत मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती है तो वह व्यक्ति यह उपाय कर सकता है। इसके लिए किसी भी अमावस्या के दिन विष्णु मंदिर के शीर्ष पर पीले रंग का ध्वज त्रिकोण के आकार में लगाएं। इसे इस तरह लगाएं कि यह हमेशा हवा के झोंके से लहराता रहे। यह उपाय भाग्य को खोलता है। बस इस बात का ध्यान रखे कि ध्वज वहाँ पर लगा रहे। 

9. घर में सुख, समृद्धि लाने के लिए करें ये उपाय:- अपने घर में सुख, समृद्धि, धन और शांति लाने के लिए पीपल की जड़ों को पानी दें। इसके लिए एक पात्र लें, उसमें पानी, घी, दूध और चीनी मिलाकर पीपल की जड़ों में डाल दें। इससे घर मे लक्ष्मी का वास होता है। 

10. देवताओं को करें प्रसन्न:- ऋषि-मुनियों का मानना ​​है कि आप कितना भी कमा लें, लेकिन देवता प्रसन्न नहीं होने पर आपकी कमाई में बरकत नहीं होगी। इसलिए कहा जाता है कि खाना बनाने के बाद सबसे पहले खाने के कुछ अंश को आग में डाल दें। इसे आग में डालने से यह क्षय हो जाता है और देवताओं तक पहुंच जाता है। 

शास्त्रों में ये भी कहा गया है कि भोजन हमेशा शुद्ध होना चाहिए। खाना बनाना भी यज्ञ के समान है, इसलिए भोजन स्नान और ध्यान के बाद ही बनाना चाहिए।

इन बातों का रखें खास ध्यान…

इन समस्त उपायों की कुछ ध्यान रखने योग्य खास बातें भी हैं, जो मान्यता के अनुसार इस प्रकार हैं…

– एक ही समय में किन्हीं दो उपचारों का प्रयोग न करें। एक ही समय में दोनों उपाय करने से परिणाम नहीं मिलता है।

– एक दिन में केवल एक ही उपाय का प्रयोग करें।

– सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले ही उपाय करें।

– यदि संभव हो तो यह उपाय शुक्ल पक्ष में ही करने चाहिए।

– इन सभी उपायों को पूरे मन और श्रद्धा से करें, तभी आपको लाभ मिलेगा।


ये कुछ सुझाव हैं जिन्हें आप इस्तेमाल करके अपने घर में बरकत और सुख समृद्धि ला सकते है। आपको हमारा ये लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। हमारे साथ जुड़े रहने के लिए lifewingz.com को फॉलो करें। 

Image Credit:- Canva

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *