Skip to content

Home remedies for pimples on face | चेहरे से कील मुंहासे हटाने के उपाय

home remedies for pimples

चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और दाग आपकी खूबसूरती को कम कर देते हैं, ऐसे में आज हम आपको घर पर (Home remedies for pimples ) मौजूद चीजों से चेहरे से कील मुंहासे हटाने के उपाय बता रहे हैं। इन घरेलू और प्राकृतिक उपायों को अपनाना सबसे अच्छा विकल्प है। आप इस लेख में जान सकते है How to get rid of pimples, How to remove pimples overnight आपको पिम्पल्स के रिलेटेड हर प्रॉब्लम का solution इस लेख में मिल जाएगा।


वैसे, तो लोग अक्सर पिंपल्स और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए पार्लर में महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं। जिसके अक्सर बाद में side effects का सामना लोगों को करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप घर पर बिना किसी side effects के चेहरे के पिंपल्स हटाने का तरीका जानना चाहते हैं तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें।


चेहरे पर पिंपल्स/मुंहासे क्यों होते हैं? – Why do pimples occur on the face?


चेहरे पर पिंपल्स की समस्या आमतौर पर teenage से जुड़ी होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस उम्र में हमारे शरीर में तेज़ी से हार्मोनल परिवर्तन होते हैं। जिस के कारण Hormone levels disturb हो जाता है और हमारी त्वचा पर पिंपल्स हो जाते हैं। जो शुरू में एक छोटे दाने की तरह महसूस होते हैं।

मुँहासे कितने प्रकार के होते हैं? – Types of pimples on face


मुंहासे एक आम त्वचा रोग है यह कई तरह के हो सकते है। इनका आकार छोटा और बड़ा हो सकता हैं। सभी मुँहासे एक जैसे नहीं होते, मुँहासे पानी और पस दोनों तरह के होते हैं। मुँहासे का इलाज आप तभी कर पाएंगे, जब उसके सभी प्रकारों से अवगत होंगे। यह जानने से आपको अपनी त्वचा के लिए सबसे प्रभावी उपचार चुनने में मदद मिल सकती है।

1. फुंसी (Pustules):- यह सफेद रंग के सिर के साथ असामान्य मुँहासे हैं जिनमें मवाद, मृत त्वचा कोशिकाएं और अतिरिक्त तेल होते हैं। वे चेहरे, पीठ या कंधों पर विकसित हो सकते हैं।

2. पिंड (Nodules):- बड़े सूजन वाले घाव हैं ये अधिक गंभीर मुँहासे घाव हैं। जो कठिन और दर्दनाक होते हैं। जबकि pustules और papules त्वचा की सतह पर बने होते हैं, लेकिन nodules त्वचा में अधिक गहराई में दबे हुए होते हैं।

3. अल्सर (Cysts):- मुँहासे के सबसे गंभीर और दर्दनाक रूप हैं। वे आपकी त्वचा की सतह के नीचे नरम, बड़े और मवाद से भरे हुए होते हैं और यह निशान पैदा कर सकते हैं।

4. मुँहासे (Papules):- यह मुँहासे त्वचा पर लाल धक्कों की तरह दिखते हैं। ये गर्दन, छाती, कंधे, पीठ और नितंबों सहित शरीर पर कहीं भी दिखाई दे सकते हैं। यह काफी दर्द भी करते है। 


Read also:- घरेलू नुस्खों से हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल



कील मुंहासे होने का क्या कारण है? – What causes pimples in hindi

1. पिंपल्स होने का एक बड़ा कारण जंक फूड और तले हुए भोजन का अधिक सेवन है। इस तरह के भोजन से त्वचा तैलीय हो जाती है और चेहरे पर पिंपल्स और दाने निकल आते हैं।

2. अगर आप की त्वचा लगातार प्रदूषण और धूल मिट्टी के संपर्क में है तो चेहरे पर गंदगी जमा होने कारण भी पिंपल्स निकल जाते हैं। इसलिए बाहर जाते समय अपने चेहरे को अच्छी तरह से ढंकने की कोशिश करें और रोज़ाना चेहरे को साफ करें।

3. बहुत ज्यादा कॉफी या चाय पीना भी मुंहासों का कारण बन सकता है।

4. धूम्रपान और शराब का सेवन भी pimples के लिए ज़िम्मेदार हो सकता है।

5. कई बार दवाओं के अधिक सेवन और हार्मोनस में बदलाव के कारण भी पिंपल्स हो जाते हैं।

6. साबुन से चेहरे को बार-बार धोने से भी पिंपल्स होते हैं।


मुंहासों होने के लक्षण – Symptoms of pimples

  • पस के साथ त्वचा उभरी हुई होना।
  • त्वचा का लाल होना।
  • गाँठों में पस का भरना 
  • अल्सर
  • त्वचा पर निशान पड़ना
  • व्हाइटहेड्स
  • ब्लैकहेड्स


चेहरे से कील मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय – Home remedies for pimples

1. टी ट्री ऑइल (Tea tree oil)

चाय के पेड़ के तेल का उपयोग आमतौर पर पिंपल्स के इलाज के लिए किया जाता है। इसका उपयोग Anti-bacterial and anti-inflammatory properties के कारण पिंपल्स पर किया जाता है। इन गुणों को देखते हुए, टी-ट्री ऑयल का उपयोग मुँहासे की दवा यानी क्रीम और जेल में भी किया जाता है। इस कारण से टी-ट्री तेल का उपयोग पिंपल्स को दूर करने के लिए एक घरेलू उपचार के रूप में किया जाता है।

कैसे इस्तेमाल करे:-

आधा चम्मच एलोवेरा जेल में टी-ट्री ऑयल की दो से तीन बूंदें मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। जब पेस्ट अच्छे से सूख जाए तो चेहरे को सामान्य पानी से धो लें।


2. ग्रीन टी (Green tea)

ग्रीन टी में मौजूद Polyphenols Sebum (त्वचा ग्रंथियों से निकलने वाला तैलीय पदार्थ) के स्राव को कम करता है।  इसके अलावा, ग्रीन टी में Anti-microbial and antioxidant properties होते हैं, जो मुँहासे से लड़ने में सहायता करते हैं। इसी वजह से ग्रीन टी को पिंपल्स को दूर करने का एक कारगर तरीका माना जाता है।

कैसे इस्तेमाल करे:-

अगर आप ग्रीन टी को रोज़ पीते हैं तो भी कोई नुकसान नहीं है। आप ग्रीन टी के बैग्स को गर्म पानी में उबाल कर फिर उसे room temperature के हिसाब से ठंडा कर के चेहरे पर भी लगा सकते हैं।


3. नारियल का तेल (Coconut oil)

नारियल के तेल में Antibacterial compound के साथ-साथ विटामिन-ई भी होता है। इस कारण नारियल के तेल का उपयोग पिम्पल्स हटाने के उपाय के रूप में और चेहरे के धब्बे के उपचार के रूप में किया जाता है। इस के अलावा नारियल का तेल त्वचा को Moisturize भी करता है।

कैसे इस्तेमाल करे:-

  • पहले कुछ बूंदों में थोड़ा शहद मिलाएँ।
  • फिर इसे अच्छे से मिला लें और चेहरे पर लगाएँ।
  • और फिर कुछ मिनटों के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से अच्छे से धो लें।


4. आर्गन ऑयल (Argon oil)

मुंहासों से राहत पाने के लिए आर्गन के तेल का भी इस्तेमाल किया जाता है। प्राचीन काल से, इस का उपयोग हर तरह के मुँहासे और पिंपल्स को दूर करने के उपाय के रूप में किया जाता रहा है। शोध के अनुसार, आर्गन ऑयल चेहरे के सीबम (तेल) को कम करके मुंहासों को दूर करने में मदद करता है।

कैसे इस्तेमाल करे:-

  • आर्गन ऑयल को किसी या अन्य तेल में मिला कर रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं।
  • इस के साथ नारियल या बादाम के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।


Read also:- Summer Skin Care Tips | गर्मियों में त्वचा की करें ऐसे देखभाल



पिंपल/ मुंहासे हटाने की आयुर्वेदिक क्रीम – Ayurvedic treatment for pimples in hindi

1. Biotique Bio Winter Green Cream 

यदि आप अपनी त्वचा के लिए किसी हर्बल  क्रीम की तलाश कर रहे हैं, तो आप इस बायोटिक क्रीम का उपयोग कर सकते हैं। इस क्रीम में हल्दी और नीम जैसे Natural and Herbal Ingredients होते हैं, जो आपकी स्किन को नुकसान से बचा सकते हैं। यह क्रीम पिम्पल्स के कारण होने वाली सूजन को भी कम कर सकती है।


2. Himalaya Herbals Clarina Anti-Acne Cream

अगर आप पिंपल हटाने वाली क्रीम के बारे में बात करते हैं, तो Himalaya Herbals Clarina Anti-Acne Cream बहुत उपयोगी हो सकती है। हिमालय की यह क्रीम आपकी त्वचा को नरम और चिकनी रखते हुए दाने और पिंपल्स को कम करने का दावा करती है। इस में एलोवेरा, बादाम और मंजिष्ठा जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं। इस में शीतलन, Astringent and antiseptic properties भी होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण, सूजन और जलन से राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं।


3. Vicco Turmeric Skin Cream

Vicco turmeric skin cream न केवल औषधीय गुणों से भरपूर है, बल्कि इसका उपयोग कई सालों से किया जा रहा है। इस में हल्दी है जो Antiseptic and antibacterial properties से भरपूर है। यह क्रीम घाव, चकत्ते, दाने, और जलन जैसी कई समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा यह धब्बों को कम करके त्वचा की टोन में सुधारने का काम भी करती है।


4. Vaadi Herbals Anti Acne Cream

यह क्रीम मुंहासों की समस्या को जड़ से खत्म करती है। इस क्रीम को संतरे, नीम के रस और लौंग का तेल मिलाकर तैयार किया गया है। यह क्रीम मुंहासे और ब्लैकहेड्स को साफ करती है यह त्वचा में अतिरिक्त तेल को बनने से रोकती है। और यह क्रीम मुँहासे के कारण होने वाली खुजली से राहत दिलाने में मदद करती है।


5. Mamaearth Anti-Pollution Face Cream

Mamaearth  के कई उत्पाद बाज़ार में उपलब्ध हैं। उन में से एक है मामाअर्थ Anti-Pollution Face Cream है। यह क्रीम कील मुँहासे हटाने वाली क्रीम की इस सूची में फिट हो सकती है। इस क्रीम को सभी मौसमों में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह क्रीम प्रदूषण से होने वाले नुकसान से त्वचा को बचाती है। 


पिंपल हटाने के आसान 10 घरेलू नुस्खे – Top 10 Home Remedies for Pimples

1. चेहरे के मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए  हल्दी-चंदन और दही के मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरे को सामान्य पानी से साफ कर लें। हल्दी Anti-bacterial है, जबकि चंदन और दही चेहरे को ठंडक प्रदान करते हुए त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं।

2. कील मुंहासों को दूर करने के लिए नीम के पत्तों का पेस्ट प्राचीन काल से ही प्रभावी माना जाता रहा है। क्योंकि नीम में Anti bacterial and anti fungal गुण होते हैं। ताकि त्वचा अंदर से साफ रहे। नीम के पत्तों को चबाने से और नीम का रस पीने से ख़ून साफ़ होता है, जिससे मुंहासे दूर होते हैं।

3. चेहरे के पिंपल्स को हटाने के लिए रोज़ाना 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें। क्योंकि अधिक पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व आसानी से निकल जाते हैं। पेट साफ होने पर भी कील मुंहासे नहीं होते।

4. अगर आपको मुंहासे हैं, तो चेहरे को समय-समय पर साफ पानी से साफ करें। ताकि मुंहासों का संक्रमण चेहरे के किसी अन्य हिस्से पर न फैले।

5. चेहरे के मुंहासों को दूर करने के लिए एलोवेरा का उपयोग करना भी बहुत फायदेमंद होता है।

6.नींबू में मौजूद एसिड मुंहासों को सुखाने और निशानों को ठीक करने में मदद करता है। आप त्वचा पर मुंहासों को दूर करने के लिए नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

7. सूजन को शांत करने और लालिमा को कम करने के लिए आप बर्फ के टुकड़े का उपयोग कर सकते हैं। 

8. शहद एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है और मुंहासों के निशान को ठीक करने में मदद कर सकता है। 

9. सेब के सिरके में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट कर सकते हैं। आप इसे  मुंहासे वाली त्वचा पर टोनर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

10. रोजाना कम से कम 30 मिनट के लिए व्यायाम जरूर करें । 


मुंहासों से ऐसे करें बचाव – Pimple Prevention Tips in Hindi


मुंहासों से बचाव के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करके मुंहासों से बचा जा सकता है। 

  • अपने चेहरे को दिन में दो बार धोएं।
  • खूब पानी पिएं।
  • स्ट्रेस व तनाव न लें।
  • वसायुक्त भोजन और जंकफूड से परहेज करें।
  • चीनी से बनी हुई चीजों से परहेज करें।
  • चेहरे से पिम्पल्स को दूर करने के लिए व्यायाम और योग अवश्य करें।

Conclusion:-

ख़ूबसूरत और साफ़ चेहरा हमारी Personality का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें हमेशा अपने चेहरे और त्वचा का ख़्याल रखना चाहिए और अगर ज्यादा परेशानी हो तो डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।


अगर आप को लगता है कि ये लेख पिम्पल्स की समस्या दूर करने में मदद कर सकता है, अगर आपकी समस्या हल हुई हो तो नीचे कॉमेंट में हमें लिखें। और इस लेख को अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ भी ज़रूर शेयर करें। ताकि जिन्हें ये समस्या है वो इस लेख को पढ़ कर लाभ उठा सकें। आगे भी हम ऐसे ही आप के लिए इंफोर्मेटिक लेख लाते रहेंगे।
धन्यवाद!

By:- Adnan Ahmed
Lifewingz Team
Image credit:- Canva

Author (लेखक)

  • Dr. Asmani Bhave Deshmukh

    Dr. Asmani Bhave Deshmukh is an experienced Cosmetologist & Homeopathic doctor and nutritionist in Pune. She is a qualified BHMS, PGDHM, PGDCC, Certificate in Diet and Nutrition. She specializes in skin, hair and beauty issues. She usually provides fitness, beauty, and hair advice on lifewingz.com. You can contact her for personalized medical treatment. I am practicing at my clinic named "Dr Asmani Bhave Homeopathic and Cosmotology Clinic"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *