Skip to content

Home Remedies for Swollen Gums | मसूड़े की सूजन का घरेलू उपचार

Home remedy swollen gums

Home remedy swollen gums: हैलो दोस्तों, कैसे हैं आप सब! आज हम आपके लिए मसूड़ों की हेल्थ (gum health) से जुड़ी जानकारी लाए हैं। इस लेख में हम आपको मसूड़ों में सूजन के घरेलू उपचार (home remedies for swollen gums) के साथ ही मसूड़े की सूजन के लक्षण और मसूड़े फूलने का कारण भी बताएंगे।


दोस्तों, हम अपने दांतों की देखभाल तो कर लेते हैं पर मसूड़ों पर अक्सर हमारा ध्यान नहीं जाता। इस वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिनमें से एक है मसूड़ों का फूलना। मसूड़ों की हेल्थ भी उतनी ही जरूरी है जितनी शरीर के किसी भी अन्य हिस्से की हेल्थ है। इसलिए आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। ताकि आप मसूड़े फूलने के कारण, उनके घरेलू उपचार और बचाव के तरीके जान सकें।


मसूड़े फूलने के कारण – What Causes Swollen Gums?

मसूड़े फूलने के कई कारण हो सकते है जैसे:-

– Infection:- ये मसूड़े फूलने का एक common reason है। कई तरह के bacteria, virus या fungus मसूड़ों पर अटैक करके उनको नुकसान पंहुचा सकते हैं। इसके पीछे दो वजह हो सकती हैं। या तो मुंह की सफाई ठीक से नहीं हो रही या आपकी immunity कमजोर है।

– Improper breathing:- मुंह से सांस लेने पर मसूड़ों का फूलना बहुत आम बात है। कुछ लोग जानबूझकर ऐसा करते हैं। जबकि कुछ लोग respiratory problem की वजह से मजबूरी में ऐसा करते हैं। जैसे नाक में कोई चोट लगना, blockage, tonsil, sinusitis या congenital deformity. कभी-कभी mental stress या panic attack होने पर भी लोग अनजाने में नाक की जगह मुंह से सांस लेने लग जाते हैं।

अगर किसी temporary वजह या कम duration के लिए ऐसा करना पड़ भी जाए तो जल्द से जल्द nasal breathing पर लौट आना चाहिए। लेकिन लगातार ऐसा करने पर मसूड़ों के अलावा मुंह, दांत, जबड़े और पूरा respiratory system तक प्रभावित हो जाता है। और भी कई तरह की बीमारियों के खतरे बढ़ जाते हैं। यदि आपको भी ऐसी आदत है तो इसे तुरंत बंद करें। अगर कोई blockage या medical issue है तो डॉक्टर से consult करें।

– Food:- अगर आप ऐसा खाना खाते हैं जो दांतों में फंसता हो या जो बहुत सख्त हो तो इस वजह से मसूड़ों को नुकसान पंहुच सकता है। इसमें बबलगम, tacos, कम पका या raw meat,  गुटका, crab जैसी चीजें आती हैं।

– Vitamin deficiency:- मसूड़े फूलने के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार विटामिन सी की कमी होती है। इसे स्कर्वी कहा जाता है। इसके अलावा विटामिन B1, B2 और B12 की कमी से भी ऐसा हो सकता है।

– Pregnancy:- Pregnancy के दौरान शरीर में बहुत से changes होते हैं। मसूड़ों का फूलना इनमें से एक है। इसकी वजह है blood circulation में होने वाला बदलाव। ऐसे में आपको सिर्फ डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

– Poor fitting denture:- यदि आपके दांतों में तार लगी है, artificial tooth है या किसी तरह की device है और ये सही तरह से फिट नहीं होती है तो ये मसूड़े फूलने की वजह बन सकती है।

Wisdom teeth eruption- Wisdom teeth बाकी दांतों के बाद निकलता है। इस वजह से इसके निकलने का रास्ता तंग हो जाता है। यही वजह है कि कई बार wisdom teeth आने के समय वहां के मसूड़े फूल जाते हैं।


Read also:- Teeth Whitening at Home| दांतों के पीलापन को हटाने के 5 आसान उपाय


मसूड़ों में सूजन के लक्षण – Symptoms For Swollen Gums.

मसूड़े फूलने पर ये लक्षण नजर आते हैं
• मसूड़ों से खून आना
• मसूड़ों में दर्द
• मसूड़ों में लालिमा (redness)
• मुंह से दुर्गंध आना
• खाने पीने में तकलीफ होना
• दांत कमजोर होना

मसूड़ों में सूजन दूर करने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Swollen Gums.

आगे बताए गए सभी घरेलू उपाय मसूड़ों के फूलने पर असरदार होते हैं।

1. गुनगुना पानी और नमक:- नमक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। एक गिलास गुनगुने पानी में एक छोटा चम्मच नमक मिला लें। अब इस पानी से कुल्ला करें। ये उपाय आप दिन में तीन से चार बार कर सकते हैं।

2. नीम की छाल:- इसे अच्छी तरह साफ करके पानी में उबाल लीजिए। अब इस पानी को ठंडा करके छान लीजिए। इसे आप एक माउथवॉश की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पानी आप एक हफ्ते से ज्यादा न रखें। जरूरत पड़ने पर दुबारा बना लीजिए। नीम इन्फेक्शन को दूर करता है और दांतों को मजबूत बनाता है।

3. अमरूद के पत्ते:- अमरूद के पत्ते अच्छी तरह धोकर सुखा लें। अब इनको बारीक पीस लें और मंजन की तरह इस्तेमाल करें। इससे मसूड़ों की grip अच्छी होती है और किसी भी तरह के infection में भी इससे फायदा होता है।

4. लौंग का तेल:- लौंग में anti inflammatory properties होती हैं। इसे उंगली या रुई की मदद से मसूड़ों पर लगाकर हल्की मसाज करें। दो से तीन दिन में फर्क नजर आने लगता है।

5. अजवायन का पेस्ट:- अजवायन को हल्की आंच पर भून लें। अब इसको कूट लें और सरसों के तेल में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे हल्के हाथों से मसूड़ों पर लगाकर मसाज करें। पांच मिनट बाद कुल्ला कर लें। अजवायन दर्द और सूजन को कम कर देती है।

6. सेंधा नमक और अदरक:- अदरक के एक टुकड़े को कूट लें। अब इसमें सेंधा नमक मिलाकर मसूड़ों पर लगा लें। पांच से सात मिनट रहने दें। अब कुल्ला कर लें। अदरक में anti bacterial और antifungal properties होती हैं। इसलिए ये इन्फेक्शन को कम कर देती है। सेंधा नमक दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

7. एलोवेरा जेल:- एलोवेरा में anti-inflammatory और antibacterial गुण होते हैं। यह पौधा antioxidants से भी भरपूर होता है। इसी कारण से, कुछ लोग एलोवेरा का उपयोग मसूड़ों की सूजन, मसूड़ों से खून आने तथा मुंह के संक्रमण जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए करते है।


Read also:- जीभ के छालों ने किया है परेशान, घरेलू नुस्खें से करें मिनटों में इलाज


मसूड़ों में सूजन के लिए कुछ और उपाय – Other Tips For Swollen Gums.

अब और कुछ उपाय जानते हैं जिनको आप as a routine follow कर सकते हैं। इस तरह आप मसूड़ों को हेल्दी रख सकते हैं।

• रोज अच्छे से ब्रश करें। रात को सोने से पहले भी ब्रश करना जरूरी है।
• कुछ लोग ये सोचकर hard toothbrush इस्तेमाल करते हैं कि इससे सफाई अच्छी तरह हो जाएगी। लेकिन इससे दांतों और मसूड़ों को नुकसान पंहुचता है। आप regular या soft brush का इस्तेमाल करें।
• अपना toothbrush हर तीन महीने में बदल दें।
• कुछ भी खाने या पीने के बाद कुल्ला करने की आदत डालें।
• दांतों में फंसे भोजन को निकालने के लिए कभी भी तीली या पिन जैसी नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें। आप ब्रश कर सकते हैं। डेंटल फ्लॉस भी एक सही तरीका हो सकता है।
• मीठी और चिपचिपी चीजों का सेवन कम से कम करें।
• Mint oil और tea tree oil की कुछ बूंदें पानी में मिलाकर माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें। ये किसी भी तरह का इन्फेक्शन फैलने से रोकते हैं। इनसे मुंह की दुर्गंध से भी छुटकारा मिल जाता है।
• विटामिन सी वाली चीजें खाएं जैसे नींबू, citrus fruits, आंवला, स्ट्राॅबेरी, ब्रॉकली।
• साल में दो बार dental check up जरूर करवाएं।

मसूड़ों की सूजन में परहेज – What to Avoid During Swollen Gums?

मसूड़ों के फूलने पर आपको कुछ परहेज करने चाहिए ताकि ये परेशानी और न बढ़े।

• सख्त चीजें जैसे nuts, भुट्टा, सुपारी, बर्फ न खाएं।
• जितना संभव हो नरम चीजें खाएं जैसे दलिया, खिचड़ी, दालें।
• भोजन के तापमान का भी ध्यान रखें। भोजन न तो बहुत ज्यादा गर्म और न ही बहुत ज्यादा ठंडा हो।
• ऐसी चीजें न खाएं जो दांतों में फंसती हो जैसे पॉपकॉर्न, कैंडी और भिंडी।
• ऐसी चीजें जिनके बीज दांतों में फंस सकते हों उनका सेवन बीज निकालकर करें जैसे अमरूद, करेला।
• मसूड़ों के जिस हिस्से में सूजन हो वहां से खाना न खाएं।
• शराब, तंबाकू और गुटका जैसी चीजों से परहेज करें।


डॉक्टर की सलाह कब लें – When to consult a doctor

इनमें से कोई भी condition होने पर आपको बिना देर किए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
• अगर आपको जल्दी ही आराम नहीं आ रहा हो
• मसूड़ों से खून आ रहा हो या तेज दर्द हो
• Fever
• Pregnancy, diabetes या poor immunity जैसी existing conditions होने पर
• दांत हिल रहा हो
• मसूड़ों का रंग बदल रहा हो

Conclusion
आज हमने आपको मसूड़ों के फूलने से जुड़ी जानकारी दी। अपनी सेहत को लेकर कभी लापरवाही न करें। और बिना देर किए उपचार की तरफ कदम बढ़ाएं। हम आप तक जो भी जानकारी लाते हैं उसे बहुत से sources से collect करते हैं। लेकिन कोई भी घरेलू इलाज किसी medical treatment का substitute नहीं बन सकता। इसलिए अपने विवेक का इस्तेमाल करके ही कोई उपाय करें। और जहां आपको जरूरत हो वहां डॉक्टर की सलाह जरूर लें।



अगर आपका कोई सवाल है, सुझाव है या कोई शिकायत भी है तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। इस तरह हम अपने काम को और बेहतर बना पाएंगे। आप हमारे होम पेज पर विजिट करके हेल्थ, ब्यूटी, योग, वास्तु और आध्यात्म से जुड़े बहुत से informative articles पढ़ सकते हैं। अगर आपको हमारा काम पसंद आता है तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमें सब्स्क्राइब करें।

By:-Nidhi Neer
Lifewingz.com
Image credits:  canva.com

Author (लेखक)

  • Dr. Nidhi Neer

    Dr. Nidhi Neer एक skilled हिंदी राइटर हैं। इन्हे कई सालों का राइटिंग का अनुभव है। डॉ. निधि नीर नियमित रूप से सभी ट्रेंडिंग विषयों पर ब्लॉग और youtube वीडियो के लिए लिखती हैं। इसमें स्वास्थ्य, फिटनेस, शिक्षा, सौंदर्य, घरेलू उपचार, वित्त, रिश्ते, प्रेरणा आदि शामिल हैं। इन्हें लिखने का शौक था, इसलिए कंटेंट राइटिंग शुरू कर दी। इसके इलावा ये कविता, कहानियाँ, academic content भी लिखती हैं। Content writing के अलावा ये अनुवाद, proofreading और पुस्तक संपादन आदि भी लिखती हैं। आप इनसे निचे दी गई email से contact कर सकते हैं: bnikhi1983@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *