Skip to content

Glowing Skin Tips | ग्लोइंग स्किन पाने के घरेलू उपाय

Homemade Glowing Skin Tips

Homemade Glowing Skin Tips: आज के समय में, चाहे स्त्री हो या पुरुष दोनों ही खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाना चाहते है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए वे मार्किट से कई तरह के beauty products ले आते है, लेकिन फिर भी उनका चेहरा बेजान सा ही नजर आता है। इसलिए आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए glowing skin secrets लेकर आए है। यह natural glowing skin tips आप आसानी से अपने घर पर कर सकते है।


ग्लो करती हुई स्किन का सपना कौन नहीं देखता है? लेकिन प्रदूषण, जंक फूड और माॅडर्न लाइफस्टाइल ने हेल्थ के साथ स्किन को भी नुकसान पंहुचाया है। अब ज्यादातर लोग डल स्किन से परेशान रहते हैं। अगर आप भी ग्लोइंग स्किन के उपाय करके थक गए हैं तो ये आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

हर स्किन टाइप के लिए अलग तरह का स्किन केयर रूटीन होता है। इसलिए हम आपको specific skin type के हिसाब से टिप्स फॉर ग्लोइंग स्किन बताएंगे।


इन कारणों से कम होने लगती है त्वचा की चमक


1. प्रदूषण- ये सबसे प्रमुख कारण है जो आपकी स्किन की ग्लो खत्म कर देता है। इस वजह से स्किन बेजान और blemish नजर आने लगती है।

2. फूड हैबिट- जो लोग जंक फूड, प्रोसेस्ड चीजें, मैदा, चीनी, कोल्ड ड्रिंक का अधिक सेवन करते हैं उनकी स्किन डल होने लगती है।

3. नींद की कमी- इस समस्या से आज लगभग हर कोई गुजर रहा है। आप वर्किंग हैं तो काम आपको समय पर सोने नहीं देता। स्टूडेंट्स को exams और assignments का बोझ भरपूर नींद लेने नहीं देता। इससे स्किन भी बेजान नजर आने लगती है।

4. Smoking and alcohol- ये स्किन में पाए जाने वाले collagen को damage करते हैं। इससे स्किन डल भी हो जाती है और आप समय से पहले बूढ़े भी नजर आने लगते हैं।

5. Cosmetics का अत्यधिक इस्तेमाल- लोग स्किन की रंगत निखारने के लिए ब्लीच और केमिकल प्रोडक्ट्स जैसी चीजें इस्तेमाल करते हैं। इनसे instant glow तो मिल जाता है। पर समय के साथ रंगत और गहरी होने लगती है।

6. Dehydration- जब शरीर में पानी की कमी रहती है तो उसका असर skin पर भी नजर आता है। इससे स्किन टोन uneven हो जाता है और complexion dull लगने लगता है।

इन मुख्य कारणों के अलावा stress, एलर्जी, illness, skin को moisturize न रखने, बहुत गर्म पानी से नहाना जैसे factors आपसे स्किन की सुंदरता छीन लेते हैं।


Read also:- Face Yoga For A Glowing Skin | चमकदार त्वचा के उपाय | yoga for face glow



ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies For Glowing Skin In Hindi

इस लेख में हम आपको हर तरह की स्किन टाइप के लिए ग्लोइंग टिप्स बताएंगे। इन ग्लोइंग टिप्स को फॉलो करके आप खूबसूरत और चमकदार त्वचा पा सकते है।


ऑइली स्किन के लिए ग्लोइंग टिप्स – Glowing Tips For Oily Skin

सब से पहले हम बात करते है ऑइली स्किन के बारे में, अगर आपकी भी ऑयली स्किन है तो आप स्किन पर चमक लाने के लिए यहां बताएंगे टिप्स इस्तेमाल सकते है।

1. पुदीने का पेस्ट- इस तरह की स्किन केयर के लिए सबसे जरूरी होता है कि आप स्किन से रिलीज हो रहे ऑयल को कंट्रोल करें। पुदीना इसके लिए बहुत अच्छा माना जाता है। पुदीने की ताजी पत्तियां पीसकर इसका लेप लगा लीजिए। सूख जाने पर सादे पानी से साफ कर लीजिए। कुछ ही दिनों में आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।

2. आलू- आपको एक कच्चे आलू का रस कॉटन की मदद से स्किन पर लगाना है बस। सूख जाने पर इसे धो लीजिए। इस उपाय से स्किन ग्लो करती ही है। साथ ही दाग-धब्बे, डार्क सर्कल्स जैसी परेशानियों में भी आराम आता है। आलू का रस निकालना मुश्किल लगता हो तो इसकी स्लाइस बनाकर चेहरे पर मल लीजिए।

3. नींबू का रस- नींबू एक natural astringent और ब्लीच का काम करता है। नींबू एसिडिक होता है। इसलिए इसे सीधे न लगाएं। इसमें बराबर मात्रा में पानी मिला लें।

4. मुल्तानी मिट्टी- ये भी ऑयली स्किन के लिए बहुत अच्छी होती है। इसे आप गुलाबजल के साथ पेस्ट बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. घर पर बना उबटन- इसे आप एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दही, एक चुटकी हल्दी और जरूरत के अनुसार गुलाब जल मिलाकर आसानी से बना सकते हैं। ये पंद्रह से बीस मिनट में सूख जाता है। अब हाथ गीले कर लें और गोलाकार घुमाते हुए इसे छुड़ा लें। फिर सादे पानी से साफ कर लें। ये ग्लोइंग स्किन पाने का बहुत पुराना और असरदार नुस्खा है। इसे हम दादी और नानी के जमाने से सुनते आ रहे हैं।


Read also:- 8 Skin Care Tips in Hindi | अंडे से पाएं ख़ूबसूरत और जवां त्वचा, आजमाएं अंडे का फेस पैक



ड्राई स्किन के लिए ग्लोइंग टिप्स – Glowing Tips For Dry Skin

Dry skin के लिए आपको ऐसे उपाय करने चाहिए जो स्किन को moisture भी दें।

1. कच्चा दूध- हमारे शरीर में पाया जाने वाला tyrosine hormone, melanine production को बढ़ा देता है। इससे स्किन की रंगत भी दब जाती है। दूध इसका level कम रखने में मदद करता है। आप इसे रात भर लगा रहने दे सकते हैं।

2. पपीता- इसमें पाया जाने वाले papain enzyme स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। पपीता skin को exfoliate भी करता है। पपीते का एक टुकड़ा काटकर उसे हल्के से रब करना है। इतना आसान उपाय तो हर कोई कर सकता है, है ना।

3. दही- ये स्किन को बहुत अच्छी तरह moisturize करता है। इसमें पाया जाने वाला lactic acid, skin tone को निखारता है।

4. मलाई और हल्दी- एक चम्मच मलाई और एक चुटकी हल्दी मिलाकर apply करें। सूखने पर धीरे-धीरे छुड़ा लें। मलाई स्किन को सॉफ्ट बनाती है और हल्दी spots कम करके रंग निखारती है।

5. एवोकेडो- इसका पल्प बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। एवोकेडो में antioxidants और anti inflammatory गुण होते हैं। ये रंग भी साफ करता है और skin rejuvenation में भी मदद करता है।


Read also:- How to remove dark circles at home – डार्क सर्कल हटाने के उपाय



नॉर्मल स्किन के लिए ग्लोइंग टिप्स – Glowing Tips For Normal Skin

अगर आपकी स्किन नॉर्मल है तो ये बहुत बड़ी blessing है। क्योंकि इस तरह की स्किन की देखभाल आसान होती है।

1. केला- पके केले का एक टुकड़ा mash कर लीजिए। इसे स्किन पर लगाकर सूखने दीजिए। अब सादे पानी से साफ कर लीजिए। केला स्किन के दाग-धब्बे दूर करता है और रंग निखारता है।

2. ग्रीन टी- इसमें भरपूर मात्रा में antioxidants पाए जाते हैं। आप दो-तीन टी बैग गर्म पानी में डिप कर दें। फिर छानकर इसे एक बॉटल में रख लीजिए और जब भी वक्त मिले चेहरे पर लगा लें। इसे किसी ठंडी जगह पर रखना चाहिए। आप एक हफ्ते तक इसे आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

इनके अलावा ऊपर दिए गए टिप्स भी आपके लिए सूटेबल हो सकते हैं।


कुछ और टिप्स जो हर स्किन टाइप को सूट करती हैं

अब हम आपको ग्लोइंग स्किन के कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिसे सभी लोग फॉलो कर सकते हैं।

• Exfoliation करते रहें। क्योंकि डेड सेल्स जमते रहने की वजह से भी स्किन की ग्लो कम हो जाती है। आप घर पर ही मौजूद नींबू और चीनी, सूजी और बेसन, sea salt, सोडा जैसी चीजों को exfoliater की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

• भरपूर मात्रा में पानी पिएं। इससे शरीर hydrated रहता है। और toxins शरीर से बाहर निकलते रहते हैं। अगर आपको सादा पानी पीते रहना अच्छा न लगे तो नींबू, तुलसी, सौंफ जैसी चीजें मिलाकल उसका स्वाद बढ़ा सकते हैं।

• नारियल का पानी स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

• हेल्दी फूड खाएं। फल, सब्जियां, सलाद, दही जैसी चीजें आपके भोजन में जरूर शामिल करें। जितना हो सके जंक फूड से दूर रहें।

• Aloe vera gel लगाएं। ये हर स्किन के लिए सही रहता है।

• तनाव दूर करने के लिए योगासन करें।

• 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। रिसर्च ये साबित कर चुकी है कि सोते वक्त शरीर के टिशू rejuvinate होते हैं। इससे चेहरे पर भी glow आ जाता है।

• धूप और धूल से बचें। बाहर जाते हुए चेहरा अच्छी तरह ढंक लें। हैट, सनग्लास, मफलर का इस्तेमाल करें।

• मेकअप प्रोडक्ट्स कम इस्तेमाल करें। और हमेशा हर्बल चीजों को prefer करें। रात को सोते हुए मेकअप जरूर साफ कर लें।

• यदि मेकअप न भी करा हो तो रात को पानी से चेहरा जरूर धो लें।

• महीने में दो बार फेस मसाज जरूर करें। इससे blood flow बढ़ता है, lymphatic drainage clear होता है और चेहरे पर निखार आता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो अवॉइड कर सकते हैं।

• साबुन का इस्तेमाल न करें। कुछ लोगों को लगता है कि साबुन से मुंह धोते रहना चाहिए। इससे ऑयलीनेस कम हो जाएगी। जबकि साबुन के ज्यादा इस्तेमाल से स्किन का pH खराब होने लगता है और dryness बढ़ जाती है। वैसे तो face clean करने के बहुत तरीके हमने बता दिए हैं। फिर भी अगर साबुन लगाना ही हो तो इसे स्किन टाइप के हिसाब से लें और इसका इस्तेमाल कम से कम करें।

Conclusion
दोस्तों, आज हमने आपको Hindi tips for glowing skin बताए। हमें उम्मीद है कि अगर आप इनको फॉलो करें तो कुछ ही समय में लोग आपको आपकी ग्लोइंग स्किन से पहचानने लगेंगे। और आपसे इसका secret पूछेंगे।


ये आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा। अगर कोई सुझाव हो या किसी टॉपिक पर जानकारी चाहते हों तो भी बताएं। हम अलग-अलग टॉपिक्स पर informative articles लाते रहते हैं। अगर आप भी अपडेटेड रहना चाहते हैं तो हमें सब्स्क्राइब कर सकते हैं। हमारा काम पसंद आया हो तो इसे अपने ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
By:-Nidhi Neer
Lifewingz.com
Image credits:  canva.com


Author (लेखक)

  • Dr. Nidhi Neer

    Dr. Nidhi Neer एक skilled हिंदी राइटर हैं। इन्हे कई सालों का राइटिंग का अनुभव है। डॉ. निधि नीर नियमित रूप से सभी ट्रेंडिंग विषयों पर ब्लॉग और youtube वीडियो के लिए लिखती हैं। इसमें स्वास्थ्य, फिटनेस, शिक्षा, सौंदर्य, घरेलू उपचार, वित्त, रिश्ते, प्रेरणा आदि शामिल हैं। इन्हें लिखने का शौक था, इसलिए कंटेंट राइटिंग शुरू कर दी। इसके इलावा ये कविता, कहानियाँ, academic content भी लिखती हैं। Content writing के अलावा ये अनुवाद, proofreading और पुस्तक संपादन आदि भी लिखती हैं। आप इनसे निचे दी गई email से contact कर सकते हैं: bnikhi1983@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *