Skip to content

इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं क्या खाएं | बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें?

immunity system in hindi

नमस्कार दोस्तों। Lifewingz.com पर आपका स्वागत है। आज हम आपके लिए एक बहुत महत्वपूर्ण article लाए हैं जो है इम्यूनिटी पावर कैसे बढ़ाएं “How to Boost Immunity” कोरोना महामारी के चलते हम सब के लिए जरूरी हो गया है कि हम अपनी इम्युनिटी पावर को कम नहीं होने दें, इसलिए आज के इस लेख में हम आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय बताएंगे, जो आपकी मदद करेगी Immunity Boost करने में।


जबसे वायरस ने अपना कहर बरसाया है इम्यूनिटी क्या है, इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं जैसी बातें हम रोज ही सुन रहे हैं। आज इससे जुड़ी पूरी जानकारी हम आपको देंगे, ताकि आप और आपका परिवार स्वस्थ और सुरक्षित रहे। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए।


रोग प्रतिरोधक क्षमता क्या है? – What is immunity?

सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि इम्यूनिटी क्या है? इम्यूनिटी हमारे शरीर का defense mechanism है। यह कई तरह की बीमारियों, virus, bacteria, parasites जैसे pathogens के infection से निपटने में मदद करती है। हमारे वातावरण और खान-पान के माध्यम से हम रोजाना न जाने कितनी ही infective चीजों के contact में आते हैं पर इम्यूनिटी हमें उनसे बचा लेती है। इसलिए इम्यूनिटी का strong होना बहुत जरूरी है।


रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण – Causes of low immunity

इम्यूनिटी कमज़ोर होने के कारण बहुत सारे होते हैं। अगर आप ये सब अच्छी तरह समझ लें तो आपका काम आसान हो जाएगा। क्योंकि तब आप ऐसी चीजों से बच सकते हैं जो इम्यूनिटी कमज़ोर करती हैं।

1. खराब पोषण (Poor nutrition):-
मजबूत इम्यूनिटी के लिए सबसे जरूरी होता है सही भोजन करना। अगर आप balanced diet लेते हैं तो आपको हर जरूरी nutrient मिलता है। लेकिन आजकल लोग काम के लिए अपना खाना-पीना भी skip कर देते हैं। Junk food का इस्तेमाल भी बेतहाशा हो रहा है। इन वजहों से immune system weak होने लगता है।

2. नींद की कमी (Lack of sleep):-
रिसर्च से यह साबित हुआ है कि अगर नींद पूरी न हो तो antibodies घटने लगती हैं। इसका इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ता है। नींद कम होने की वजह से stress भी बढ़ता है। ये भी इम्यूनिटी पावर को कम करता है।

3. पुरानी बीमारी (Chronic illness):-
इसमें टीबी, हेपेटाइटिस, एचआईवी, डायबिटीज जैसी बीमारियां शामिल है। इनकी वजह से धीरे-धीरे इम्यूनिटी कमज़ोर होने लगती है।

4. दवाइयाँ (Medicines):-
Autoimmune disorder जैसे lupus, psoriasis में इलाज के लिए immunosuppressive medicines इस्तेमाल की जाती हैं। Steroids और chemotherapy भी immune system को कमज़ोर कर देती है।

5. तनाव (Stress):-
तनाव सबको होता है। पर जो लोग लगातार stress में रहते हैं, उनका WBC count, specially lymphocytes (जो immunity में major role play करती हैं) कम होने लगता है।

तो ये थे इम्यूनिटी कमज़ोर होने के कारण। इनके अलावा smoking, alcohol बढ़ती उम्र और genetic factors भी weak immunity की वजह बनते हैं।


Read also:- Immunity Booster Kadha | इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा



रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर होने के लक्षण – symptoms of low immunity

इम्यूनिटी कमज़ोर होने के लक्षण इस तरह हो सकते हैं:-

1. जल्दी बीमार पड़ जाना:-
अगर आप मौसम बदलने पर जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, सर्दी-जुकाम रहता है, छाले होते रहते हैं तो यह कमज़ोर इम्यूनिटी का लक्षण हो सकता है। मौसम बदलने का असर बहुतों पर होता है पर जिनकी इम्यूनिटी कमज़ोर होती है वह न केवल दूसरों की तुलना में ज्यादा बीमार होते हैं बल्कि ठीक होने में भी वक्त लगता है।

2. चोट जल्दी न भरना:-
शरीर में चोट लगती है तो इसको भरने के लिए immune system active हो जाता है। इसलिए immunity weak होने पर एक छोटी सी चोट, cut, खरोंच भी बहुत देरी से भरता है।

3. पाचन तंत्र कमज़ोर होना:-
पाचन तंत्र भी इम्यूनिटी कमज़ोर होने का लक्षण है। इसमें भूख नहीं लगती, खाना ठीक से नहीं पचता। Gas बनती है,  loose motion होते हैं।

4. थकान और आलस बना रहना:-
जिनकी immunity weak होती है, वे जल्दी थक जाते हैं। किसी काम में मन नहीं लगता है। काम करने के बाद थकान होना एक natural बात है। पर कमज़ोर इम्यूनिटी होने पर बिना कुछ किए ही थकान महसूस होने लगती है।


रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय – Home remedy for immunity booster

अब कुछ आसान घरेलू उपाय और immunity booster foods जानते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत मदद कर सकते हैं।

1. हेल्दी खाना खाएं:-
विटामिन C वाले items ज्यादा consume करें। इनसे immunity बढ़ती है। ब्रोकली, citrus fruits, अमरूद, नींबू, लाल शिमला मिर्च इन सबमें विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
• इसके साथ-साथ विटामिन A और D का लेवल भी सही होना चाहिए। विटामिन A आपको हरी पत्तेदार सब्जियों, दूध, पीले फल और सब्जियों जैसे आम, आड़ू, pumpkin से मिल जाता है। विटामिन D के लिए धूप लेना सबसे अच्छा उपाय है। Non vegetarian लोग चिकन, egg, fish का इस्तेमाल कर सकते हैं।
• आप डॉक्टर की सलाह से विटामिन सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।
• अदरक, लहसुन, हल्दी, कालीमिर्च, शहद ये सब immunity बढ़ाने में मदद करते हैं। इनको खाने में इस्तेमाल करें।
• हल्दी वाला दूध भी बहुत फायदेमंद होता है। सर्दी के मौसम में जरूर पिएं।
• सूखे मेवों और sprouts का इस्तेमाल करें।
• बिना डॉक्टर की एडवाइस के डाइटिंग न करें। इससे फायदे के बदले नुकसान हो सकता है।
• Packed और frozen food से दूर रहें।

2. नींद पूरी जरूर करें:-
ये बहुत जरूरी है कि आप 7-8 घंटे की नींद लें। 2020 से अब तक सबकी life change हुई है पर याद रखिए जितना आप शरीर और दिमाग को relax रखेंगे उतनी अच्छी आपकी सेहत रहेगी।

3. साफ-सफाई का पूरा ध्यान दें:-
ज्यादातर infection poor hygiene की वजह से होते हैं। कमज़ोर immunity वाले लोग infection के लिए ज्यादा susceptible होते हैं। इसलिए सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। अगर किसी को infection हो तो उससे दूर रहें। किसी का झूठा खाना या बर्तन, पहने हुए कपड़े, towel, comb, cosmetics use न करें।

4. बीमारी का पूरा इलाज कराएं:-
Weak immunity वाले लोगों को बीमारियां जल्दी होती हैं। इसलिए कोई भी लापरवाही न करें। कुछ लोग self medication करते हैं। कुछ लोग दवाई का course पूरा नहीं करते। अगर आप बीमार होते हैं तो तुरंत डॉक्टर से बात करें। उनके बताए इलाज को पूरा करें।

5. इन चीजों से दूर रहें:-
तंबाकू, शराब, किसी भी तरह का नशा, तनाव और unhygienic surroundings.


Read also:- गले में खराश के लिए घरेलू उपचार



इम्युनिटी बूस्टर आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां – Immunity booster ayurvedic herbs

1. गिलोय- इसमें भरपूर antioxidants होते हैं। गिलोय का रस इम्यूनिटी बढ़ाता है और digestion improve करता है।

2. आंवला- इसमें विटामिन C की अच्छी quantity होती है। इस वजह से इसे एक बढ़िया immunity booster माना जाता है। आप आंवले का सेवन सब्जी, कैंडी, मुरब्बा, चटनी कई तरीकों से कर सकते हैं।

3. अश्वगंधा- इसमें anti inflammatory और antioxidants properties होती हैं। इसके इस्तेमाल से sugar level maintain रहता है। अश्वगंधा stress कम करने, आलस दूर करने और अच्छी नींद लाने में सहायक है। बाजार में इसका powder और जूस आसानी से मिल जाता है। इसे पानी, दूध या चाय में मिलाकर पी सकते हैं।

4. मुलेठी- इसमें पाए जाने वाले enzyme, lymphocytes का production बढ़ाते हैं। मुलेठी को आप काढ़े या चाय में इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. तुलसी- तुलसी अपनी medicinal properties के लिए घर-घर में जानी जाती है। इसका सेवन सर्दी-जुकाम में बहुत असरदार होता है। आप तुलसी के पत्तों का रस पी सकते हैं। इसे काढ़े में डाल सकते हैं या चाय में भी डाल सकते हैं।


इम्युनिटी बढ़ाने के लिए व्यायाम और योग – Exercise and yoga to boost immunity

इम्यूनिटी पावर बढ़ाने में एक्सरसाइज और योगा बहुत फायदेमंद साबित होता है। इनसे शरीर में ताकत आती है। Lungs और respiratory system मजबूत बनता है। दरअसल exercises और yoga से body में oxygen और blood flow improve होता है। Stress level घटता है। ये हैं इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए कुछ बढ़िया एक्सरसाइज और योग।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए (Exercise to boost immunity)आप अपने comfort level और रूटीन के के हिसाब से जॉगिंग, मार्निंग या इवनिंग वॉक, स्पॉट रनिंग, साइकिलिंग, स्ट्रेचिंग जैसी exercise कर सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए (Yoga to boost immunity) आप प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सुखासन, उज्जायी प्राणायाम और सेतुबंधासन, बालासन, त्रिकोणासन, हलासन इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर होते हैं।


इन बातों का रखें ध्यान :-

इम्यूनिटी बढ़ाने के चक्कर में ज़ोरदार व्यायाम (strenuous exercise) भूलकर भी न करें।
किसी expert के supervision में ही exercise और yoga करें।
किसी critical illness, bone या joint problem, pregnancy जैसी conditions में पहले डॉक्टर से सलाह लेकर ही exercise और yoga करें।

Conclusion
आज आपने जाना इम्यूनिटी पावर कैसे बढ़ाएं, immunity booster food और fruits कौन से है। हम उम्मीद करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। दोस्तों, हम सब एक बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में अगर आपको पता हो कि इम्यूनिटी पावर कैसे बढ़ाएं तो आपकी चिंता कुछ कम हो सकती है।


हमारे होम पेज पर आप ऐसे और भी informative articles पढ़ सकते हैं। आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं और इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकी और लोग भी इसका फायदा ले सकें।
धन्यवाद।

By:-Nidhi Neer
Lifewingz.com
Image credits:  canva.comfreepik.com

Author (लेखक)

  • Dr. Nidhi Neer

    Dr. Nidhi Neer एक skilled हिंदी राइटर हैं। इन्हे कई सालों का राइटिंग का अनुभव है। डॉ. निधि नीर नियमित रूप से सभी ट्रेंडिंग विषयों पर ब्लॉग और youtube वीडियो के लिए लिखती हैं। इसमें स्वास्थ्य, फिटनेस, शिक्षा, सौंदर्य, घरेलू उपचार, वित्त, रिश्ते, प्रेरणा आदि शामिल हैं। इन्हें लिखने का शौक था, इसलिए कंटेंट राइटिंग शुरू कर दी। इसके इलावा ये कविता, कहानियाँ, academic content भी लिखती हैं। Content writing के अलावा ये अनुवाद, proofreading और पुस्तक संपादन आदि भी लिखती हैं। आप इनसे निचे दी गई email से contact कर सकते हैं: bnikhi1983@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *