Mahashivratri Jyotish Upay: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से भगवान शिव खुश होते हैं और सभी की इच्छाएं पूरी करते हैं। अगर आपके जीवन में कोई समस्या है तो इस महाशिवरात्रि पर आप कुछ ज्योतिषीय उपाय (Shivratri ke upay in hindi) करके उस समस्या को दूर कर सकते हैं।
महाशिवरात्रि पर हर कोई अलग-अलग कथा सुनाता है। कई जगहों पर मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ब्रह्मा के अंश से मध्यरात्रि में लिंग के रूप में प्रकट हुए थे। तो कई जगहों पर कहते है कि महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ का विवाह गौरा माता से हुआ था। हर किसी के अपने विचार है लेकिन जो भक्त महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चन करता है, भगवान शिव उसके सभी कष्ट दूर करते है। उसकी सभी मनोकामना पूर्ण करते है, क्योंकि भगवान शिव को यह दिन बहुत प्रिय है।
ये भी पढ़ें:- Mahashivratri Puja and Vrat Vidhi 2025: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को करना है खुश, तो करें इस तरह से पूजा और व्रत
महाशिवरात्रि पर अवश्य करें ये ज्योतिषीय उपाय (Shivratri ke upay in hindi)
1. धन प्राप्ति के लिए भी महाशिवरात्रि के दिन शहद और घी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना लाभकारी माना जाता है।
2. शिवरात्रि के दिन 21 बेलपत्र पर चंदन से ऊँ नमः शिवाय लिखकर शिवलिंग को अर्पित करें। मुझे उम्मीद है कि इस उपाय को करने से आपकी इच्छाएं पूरी होंगी।
3. शिवरात्रि के दिन गन्ने के रस से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
4. यदि विवाह में बाधा आ रही हो तो शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं। विवाह का योग शीघ्र ही बनेगा।
5. शिवरात्रि पर गरीबों को भोजन कराएं, यह उपाय करने से आपके घर कभी भी अन्न की कमी नहीं होगी और पूर्वजों की आत्मा को भी शांति मिलेगी।
6. जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें व “ॐ नम: शिवाय” मंत्र का जप करें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
ये भी पढ़ें :- Maha Shivratri Story | महाशिवरात्रि से जुड़ी पौराणिक कथा
7. शिवरात्रि के दिन योग्य ब्राह्मण से अपने घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करें। पारद शिवलिंग की पूजा करने से न केवल आपको भगवान शिव की कृपा मिलेगी, बल्कि लक्ष्मी माता की कृपा आप पर बनी रहेगी। साथ ही इस शिवलिंग की पूजा करने से व्यक्ति को विभिन्न प्रकार के ग्रह दोषों से शांति मिलती है।
8. शिवरात्रि के दिन नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परेशानियां खत्म होंगी।
9. महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का 101 बार जलाभिषेक करें। साथ ही महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें। शास्त्रों के अनुसार, इस मंत्र का जाप करने से मरते हुए व्यक्ति को भी जीवन दान मिल सकता है।
ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।
10. शिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाकर 11 बार जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति का योग बनता है।
11. महाशिवरात्रि के दिन दही के साथ भगवान बोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने से धन की वृद्धि होती है।
12. यदि आप अपनी किसी मनोकामना की पूर्ति करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन आपको भगवान शिव को उनकी प्रिय वस्तु का भोग लगाना चाहिए।
13. महाशिवरात्रि के दिन मछलियों को आटा डालें। आटा डालते समय भगवान शिव का ध्यान करते रहें। पैसे कमाने का यह एक आसान उपाय है।
14. शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को तिल और जौ चढ़ाएं। तिल चढ़ाने से पापों का नाश होता है और जौ चढ़ाने से सुख की वृद्धि होती है।
महाशिवरात्रि के दिन भक्त विशेष पूजा पाठ कर के भगवान शिव की अराधना करते हैं। मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की आराधना करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। आपको यह लेख कैसा लगा हमे जरूर बताएं। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते है। इस वर्ष भगवान शिव आप सब की सभी मनोकामनाएं पूरी करें। हर हर महादेव! हैप्पी शिवरात्रि।
Image Credit:- Canva