Skip to content

गर्मी के मौसम में ले मसाला छाछ का मज़ा (Summer Special Buttermilk Recipe) | Masala Chaas Recipe

Masala Chaas Recipe


Masala Chaas Recipe:-
वैसे तो हम गर्मी के मौसम में अक्सर अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडी चीजों को ढूंढते रहते है। इसके लिए ज्यादातर लोग या तो कोल्ड ड्रिंक पीते है या केमिकल युक्त पेय। मगर आपको जानकर हैरानी होगी की कोल्ड ड्रिंक या केमिकल युक्त पेय पीने से हमे कुछ ही देर के लिए राहत मिलती है और साथ ही इसकी तासीर गर्म होती और हमारी सेहत के लिए कोल्ड ड्रिंक या केमिकल युक्त पेय काफी नुकसानदेह है। इसके सेवन से या तो हमे जुखाम हो सकता है या हमारी शरीर में दूसरी बिमारी पैदा कर सकता है। 

हर मौसम में हमारे खाने का तरीका और टेस्ट बदलता रहता है। जैसे की ठण्ड के मौसम में हम गर्म-गर्म भोजन खाना पसंद करते है ताकि हमारे शरीर में गर्मी बनी रहे। बरसात के मौसम में हमे पकोड़े या तली हुई चीज़े खाना ज्यादा पसंद करते है। ठीक वैसे ही गर्मी में अधिकतम लोग अनाज़ पर कम और पेय पदार्थ पर ज्यादा जोर देते है। लेकिन पौष्टिक पेय पीने के वजय हम कोल्ड ड्रिंक या फ्रूटी आदि पर अपनी पकड़ बनाते है जो की बहुत ही हानिकारक है। गर्मी से निजात पाने के लिए और अपने स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए हम आज आपके के लिए एक ऐसी रेसिपी लाए है “मसाला छाछ” जिसको आप अपने घर में बहुत ही आसानी के साथ बना सकती है और अपने सेहत का भी ख्याल रख सकती है।


Momos recipe in hindi – घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसे मोमोज़ और चटनी


इसको बनाने से पहले हम इसमें लगने वाली सामग्री को उपलब्ध कर लेते है। इसको बनाने के लिए हमे ज्यादा मेहनत करने की ज़रुरत नहीं है और काफी आसानी के साथ बन भी जाती है।:-

आवश्यक सामग्री 

  • मट्ठा = 2 कप,
  • दही  = 1/2 कप, 
  • पुदीना पत्ती = 2 बड़े चम्मच, 
  • भुना जीरा = 1 छोटा चम्मच 
  • भुना जीरा पाउडर = ½  छोटा चम्मच,
  • काला नमक = ½  छोटा चम्मच,
  • काली मिर्च पाउडर = ½  छोटा चम्मच ,
  • कटी हुई बर्फ = 1 कटोरी,
  • नमक = स्वादानुसार |

बनाने की विधि

  • मसाला छाछ बनाने के लिए सबसे पहले हम पुदीना पत्ती को साफ़ पानी से अच्छी तरह धो लेगे। ध्यान रखे की पुदीना की पत्तियां ताज़ी हो और कीड़े ना लगे हो।
  • जब पुदीना अच्छे से साफ़ हो जाये तो इसको मिक्सर जार में डाल दे। साथ ही साथ जार में दही भी डाल दे। छाछ बनाने के लिए हो सके तो ताज़ी दही को उपयोग में लाएं। अगर खट्टी दही आप इसमें मिलायेंगी तो हो सकता है छाछ के टेस्ट में कुछ अंतर नज़र आए और इसमें दही की स्मेल भी साफ़ पता चलेगी। इन दोनों सामग्री को मिक्सर जार में डाल कर पूरा बारिक पिस ले।
  • दोनों सामग्री बारिक पिसने के बाद इस में मट्ठा, भुना जीरा, काली मिर्च, काला नमक और साधा नमक डाल कर अच्छे से मिक्सर जार मे डालकर मिक्स कर ले।
  • अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद इसको जार से निकाल कर किसी दुसरे बर्तन में रख ले। अब इस घोल में एक गिलास सादा पानी मिला दे।
  • तो लीजिये तैयार है आपका मसाला छाछ। इसको थोड़ी देर फ्रीज़ में रख दे और हल्का ठंडा होने पर इसको सर्व करे।

वैसे कहा जाता है छाछ को आयुर्वेद में सात्विक आहार के रूप में माना जाता है। छाछ के कई प्रकार है। मगर छाछ जिस भी प्रकार में पिये ये फायदा ही करता है। गर्मियों में हमारे शरीर के लिए इससे अच्छा मित्र कोई नहीं हो सकता। रोजाना एक गिलास छाछ पीने से इसमें मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन्स और आवश्यक एंजाइमस हमारे शरीर को मिलता है। आइए जाने छाछ में छुपे उसके गुणवत्ता को।

1. पेट से जुडी समस्या:- अक्सर गर्मियों में मसालेदार भोजन करने से पेट में जलन या एसिडिटी होने की शिकायत होती है। छाछ में 90% पानी होता है, जो शरीर में होने वाले ज्वलनशील पदार्थो को बाहर निकालने में मदद करता है। रोजाना एक गिलास इसका सेवन करने से पेट से जुडी समस्या ख़त्म हो जाती है। जिनके शरीर में मेटाबोलिज्म और तापमान अधिक होता है वो इसके सेवन से इस बीमारी से निजात पा सकते है।

2. रक्तचाप में कारगर:- कहा जाता है छाछ में मौजूद एंटीवायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। अत्यधिक मात्रा में मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम रक्तचाप को कम करने में मदद करता है साथ ही कोलेस्ट्रोल को कम करने में कारगर होता है। रोजाना नियमित सेवन से रक्तचाप जैसे बीमारी को कण्ट्रोल किया जा सकता है और शरीर की रोधक छमता को बढाने मे भी मदद करता है।

3. कब्ज़ की समस्या:- मानव शरीर का अत्यधिक अहम अंग है पेट, अगर पेट को अच्छे और संतुलित आहार मिले तो आप किसी भी बिमारी से ग्रसित होने की सम्भावना को कम कर सकते है। कब्ज़ जैसी बिमारी भी पेट से ही जुडी है, गलत तरीके से भोजन करना, ज़्यादा मसालेदार भोजन खाना, आदि जैसे कारण होते है जो हमारे पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। छाछ में मौजूद प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो की कब्ज़ में काफी सहायक होता है। रोजाना इसके सेवन से आप कब्ज़ से राहत पा सकते है।

4. वेट कम करने मे मददगार:- आज के दौर में लोग घर का खाना खाने से ज्यादा बाहर का खाना पसंद करते है। नतीजा अधिक तेल में बना हुआ और फ्राई हुआ फ़ास्ट फ़ूड हमारे शरीर में फैट की मात्रा बढ़ा देता है। अधिक फैट वाले तैलीय जंक फ़ूड हमारे शरीर में जंग लगाने का काम करते है, दूसरी तरफ फिजिकल वर्कआउट की कमी जिसके कारण फैट बर्न नहीं हो पाता और हमारे शरीर का वजन बढने लगता है। ऐसे में परेशान लोग छाछ का उपयोग प्रतिदिन करे तो बहुत जल्द इससे छुटकारा पा सकते है। छाछ में पहले से मौजूद विटामिन, पोटैशियम आदि जैसे खनिज़ आपको हर पल ताज़ा और उर्जा से भरा रखने में सहायक है।

5. हड्डी के लिए वरदान:- मानव शरीर में हड्डी को मजबूत रखने के लिए हमे दूध या दूध से बने पदार्थ का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। वैसे छाछ दही से बना होता है जो हड्डी को ज़रूरी पोषण देता है। छाछ पीने से हड्डी और दांत दोनों स्वस्थ रहते है, छाछ बोन डेंसिटी को बनाएं रखने में भी मददगार होता है।

6. त्वचा का सौंदर्य बरक़रार रखना:- छाछ पीने से स्किन पर भी इसका असर दिखता है। नियमित सेवन करने से शरीर में जो भी टॉक्सिक पदार्थ होता है उसे बहार निकाल त्वचा को बिल्कुल कोमल और निखरा हुआ बना देता है।

छाछ पीने से प्राकृतिक निखार त्वचा पर आता ही है साथ ही साथ लोग इसका बाहरी तरीके से इस्तेमाल कर अपने चेहरे के स्किन को टोन करते है। इसका इस्तेमाल फेस पैक के तौर पर भी किया जाता है।

7. सनबर्न में आराम:- अक्सर धूप में काफी समय रहने पर स्किन लाल होने के साथ-साथ जलन होना शुरू हो जाता है। इससे राहत पाने के लिए हमे तुरंत छाछ (1/2 कप) में समान मात्रा में टमाटर का रस मिला कर जले हुए भाग पर लगाये। एक घंटे लगे रहने के बाद इसको ठन्डे पानी से धो ले, इस नुस्खे को आजमाने के बाद आपको काफी हद तक आराम महसूस होगा।

छाछ के नियमित सेवन से जो बिमारियाँ आपको परेशान करती आ रही है उसमे कमी आएगी। लोग गर्मी में कोल्ड ड्रिंक जैसे चीजों को त्याग कर इस तरह के प्राक्रतिक पेय पदार्थ को अपने जीवन में शामिल कर खुद को कई जानलेवा बिमारियों से दूर कर सकते है। इसको घर पर आप काफी आसानी से बना सकती है। लगातार एक ही तरीके का खाना खा कर अगर उब चुके है तो छाछ पी कर आप अपने मुह का टेस्ट बदल सकते है।

निष्कर्स – उम्मीद करती हूँ दोस्तों आपको मसाला छाछ बनाने की ये रेसिपी पसंद आएगी, अगर आपका कोई सवाल और सुजाव है तो आप कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हो।

Author (लेखक)

  • Lifewingz Team

    Lifewingz.com भारत का एक hindi blog है। जो स्वास्थ्य, फिटनेस, योग, प्रेरक लेख, जीवन शैली लेख, रोचक तथ्य, आध्यात्मिक दर्शन,धार्मिक और मनोरंजन की हिंदी भाषा में जानकारी प्रदान करता है। हमने समृद्ध और सदाबहार विषय देने पर ध्यान केंद्रित किया जो हिंदी रीडर के लिए उपयोगी हो। हमारा उद्देश्य सरल हिंदी और सामान्य शब्दों में आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *