Skip to content

How to get rid from split ends – जानिए दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने का तरीका

hair problem in hindi

क्या आप दोमुंहे बालों (split hair ends) से परेशान हैं? दोमुंहे बाल (split hair) हमारे बालों की ख़ूबसूरती बिगाड़ देते हैं, दोमुंहे बालों के कारण बाल बेजान और रूखे हो जाते है। दोमुंहे बाल, बालों से जुड़ी एक आम समस्या है, आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे, दोमुंहे बाल क्या होते है?, दोमुंहे बाल होने के कारण, कैसे हम दोमुंहे बाल (how to remove split ends from hairs) से छुटकारा पा सकते है। और जानिए दोमुंहे बालों (home remedies for split hair) का घरेलू उपचार। 


दोमुंहे बाल क्या हैं? – What is split hair?

जब आप के बालों का निचला हिस्सा या आख़िरी हिस्सा, यानी आपके बालों का सिरा दो भागों में बटने लगता है, इसे दोमुंहे बाल कहा जाता है। यह आमतौर पर आप के बालों का सब से पुराना हिस्सा होता है जो बहुत अधिक क्षति के कारण दो हिस्सों में बट जाता है। यदि सही समय पर इनका इलाज नहीं किया जाता है, तो ये ऊपर की और बढ़ते रहते हैं।


ये भी पढ़ें :- बाल झड़ने की समस्या से पाएं छुटकारा


दोमुंहे बाल होने के कारण – Split ends cause

दोमुंहे बाल वास्तव में आपको संकेत देते हैं कि यह आपके सैलून में जाने का समय है, लेकिन अस्ल में आप को सैलून जाने की इतनी आवश्यकता नहीं होती। नीचे आपको कुछ कारण मिलेंगे कि दोमुंहे बाल होने के क्या कारण हो सकते हैं और आप इन्हें बढ़ने से कैसे रोक सकते हैं।

1. उपकरणों का उपयोग अलग-अलग हेयर टूल्स आपको अपने बालों को स्टाइल करने में मदद करते हैं, जैसे:- स्ट्रेटनर के साथ बालों को सीधा करना, घुंघराले बाल बनाना, आदि।  लेकिन जब आप बालों को स्टाइल करने की बात करते हैं तो यकीन मानिए आप नुकसान में हैं। इन उपकरणों के उपयोग से आप के बालों की नमी और चमक कम हो जाती है। इस वजह से, बाल घुंघराले और दोमुंहे हो जाते हैं।

2. ड्रायर का उपयोग- ड्रायर से निकलने वाली गर्म हवा आपके बालों की नमी और चमक को छीन सकती है, जिसके कारण दोमुंहे बाल होना संभव है।

3. हेयर कलर- हेयर कलर में मौजूद केमिकल आप के बालों को नुकसान पहुँचा सकते हैं और ख़राब क्वालिटी का कलर दोमुँहे बालों का कारण बन सकता है।

दोमुँहे बालों के घरेलू उपाय – Home remedies for split hair

आर्गन का तेल (Argan oil)

आर्गन का तेल आयुर्वेद का दिया हुआ एक ऐसा तोहफा है जो न सिर्फ हमारी स्किन बल्कि बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। Argan oil में विटामिन-ए और विटामिन-ई प्रचुर मात्रा होता है, साथ ही लिनोलिक एसिड, ओमेगा-6, एंटीऑक्सिडेंट और खनिज होते हैं। आर्गन का तेल हमारे बालों में मॉइस्चर बनाए रखता है।

सामग्री:- आधा चम्मच आर्गन तेल

उपयोग की विधि:-

सुबह नहाने के बाद अपने बालों को तौलिए से सुखाएँ और इस तेल को लगाएँ।
इसे बालों में सामान्य तेल की तरह लगा रहने दें।
इसे हफ़्ते में दो से तीन बार लगाया जा सकता है।

इसका फायदा:-

आर्गन का तेल बालों से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाने का काम कर सकता है। जैसा कि ऊपर बताया गया है, दो मुंहे बालों की समस्या बालों के अधिक सूखने के कारण हो सकती है। 

अरंडी का तेल (Castor oil)

अरंडी का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद है अरंडी का तेल बालों को लंबे, घने, काले और सुंदर बनाता है। रूखे, कमजोर और दोमुंहे बाल हैं तो अरंडी का तेल आपको इससे निजात दिला सकता है।

सामग्री:- दो चम्मच अरंडी का तेल, दो चम्मच नारियल का तेल

उपयोग की विधि:-

– दोनों तेलों को पहले मिलाएँ।
– फिर अपने हाथों में थोड़ा तेल लें और इसे बालों में अच्छे से लगाएँ।
– फिर शॉवर कैप से बालों को ढक लें।
– तेल को एक या दो घंटे तक बालों में रहने दें।
– इसके बाद बालों को शैम्पू से धो लें।
– यह उपाय सप्ताह में एक या दो बार किया जा सकता है।

इसका फायदा:-

दोमुंहे बालों की समस्या से अरंडी के तेल के उपयोग से छुटकारा पाया जा सकता है। दरअसल, अरंडी का तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो बालों को मॉइस्चराइज़ करने का काम कर सकते हैं।

जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, सूखे बाल दोमुंहे की समस्या पैदा कर सकते हैं। ऐसे मामलों में, अरंडी के तेल के मॉइस्चराइजिंग गुण सूखे बालों की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। अगर आपको डेंड्रफ की समस्या है तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।

बादाम का तेल (Almond oil)

बादाम तेल बालों की कई समस्याओं को दूर करता है बादाम का तेल इस्तेमाल करने से बालों का टूटना और दो मुंहे होना कम हो सकता है।

सामग्री:- दो से चार चम्मच बादाम का तेल

उपयोग की विधि:

– सब से पहले बादाम के तेल को हल्का गर्म करें।
– फिर इस तेल को जड़ों से लेकर बालों के सिरे तक लगाएँ।
– कुछ मिनट के लिए अपनी उंगलियों से मालिश करें।
– फिर शावर कैप से बालों को ढक लें और दो से तीन घंटे के लिए छोड़ दें।
– इस के बाद बालों को शैम्पू से धो लें।
– ध्यान रखें कि बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें।
– इस उपाय को आप हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।

इसका फायदा:- 

बादाम का तेल कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इन में विटामिन-ई और विटामिन-डी मुख्य हैं। इस में अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम और आयरन भी होता है। इसके अलावा, इस में प्राकृतिक तत्व भी होते हैं, जो बालों की सुरक्षा के लिए काम करते हैं।

इसलिए, यह कहा जा सकता है कि ये सभी गुण बालों के नुकसान को रोकने के लिए एक साथ काम कर सकते हैं, जो कुछ हद तक दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। हालांकि, यह दोमुंहे बालों पर सीधे कैसे काम करता है, इसके लिए अभी और शोध की जरूरत है।

एवोकाडो  हेयर मास्क (Avocado hair mask)

एवोकाडो में प्रोटीन, फैटी एसिड, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, विटामिन ए, डी, और ई पाए जाते हैं। जिनकी मदद से आपके बालों को पोषण मिलता है। एवोकाडो हेयर मास्क बालों पर कंडीशनिंग की तरह काम करता है जिससे बाल सॉफ्ट रहते है और दोमुंहे बाल की समस्या भी दूर होती है। 

सामग्री:-आधा एवोकाडो,  दो चम्मच बादाम का तेल

उपयोग की विधि:-

– सब से पहले एक कटोरे में एवोकाडो को अच्छी तरह से मैश कर लें।
– फिर बादाम का तेल डालें और मिलाएँ।
– फिर इस मास्क को अपने बालों की जड़ों से सिरे तक लगाएँ।
– बालों को शावर कैप से ढकें और लगभग एक घंटे तक छोड़ दें।
– अंत में बालों को शैम्पू से धो लें।
– इस विधि का उपयोग सप्ताह में एक बार किया जा सकता है।

इसका फायदा:-

एवोकाडो का उपयोग त्वचा और बालों पर लगाने के लिए भी किया जा सकता है। दरअसल, एवोकाडो बालों की कंडीशनिंग कर सकता है। जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, बालों के सूखने के कारण दोमुँहे बाल हो सकते हैं। इस मामले में, एवोकाडो बालों को कंडीशनिंग कर के बचा सकता है। इसलिए, यह सोचा जा सकता है कि एवोकाडो का उपयोग दोमुंहे बालों के लिए एक घरेलू उपचार के रूप में किया जा सकता है।

केला हेयर मास्क (Banana hair mask)

केला आपके बालों को प्राकृतिक तरीके से बाल मुलायम और नमी प्रदान करता हैं केला हमारे बालों को पोषण देकर उनको स्वास्थ्य रखने में मदद करता है।

सामग्री:- एक पका हुआ केला, दो चम्मच दही, गुलाब जल और नींबू का रस

उपयोग की विधि:-

– मिक्सर में, एक पका हुआ केला, दो चम्मच दही, थोड़ा गुलाब जल और नींबू का रस मिलाएँ।
– अब इस पेस्ट को मिक्सी में तैयार कर लें।
– अब केले के मास्क को अपने बालों और जड़ों पर लगाएं।
– एक घंटे के बाद अपने बालों को पानी से धो लें और फिर शैम्पू कर लें।
– आपको हफ्ते में एक या दो बार केले का मास्क लगाना चाहिए।

इसका फायदा:-

केले में पोटेशियम, आयरन और विटामिन ए, विटामिन सी और ई होते हैं जो आप के बालों को प्राकृतिक तरीके से पोषण प्रदान करते हैं और साथ ही टूटने से बचाते हैं। इसके अलावा, आपके बाल नरम और नम रहते हैं।

दोमुंहे बालों के लिए कुछ टिप्स – Tips for split hair 

1. यदी आप हेयर स्ट्रेटनर का उपयोग कर रहे हैं, तो इसके उपयोग को भी कम करने की कोशिश करें।

2. जब आप के बाल गीले हों तो अपने बालों को ब्रश न करें। जब बाल गीले होते हैं, तो वे कमज़ोर स्थिति में होते हैं और गीले बालों के साथ ब्रश करने से वह टूट जाते हैं।

3. ऐसे कंडीशनर का प्रयोग करें जो आप के बालों को गहरी कंडीशनिंग प्रदान करें।

4. महीने में एक या दो बार, बालों को नियमित रूप से ट्रिम करवाएँ।

5. अपने बालों को अक्सर डाई करने से बचें।

6. अपने बालों को बहुत अधिक ब्रश न करें, इससे आसानी से दोमुंहे हो जाते हैं और अक्सर अपने बालों को खींचने से बचें।

हमें उम्मीद है कि ये घरेलू इलाज आपकी दोमुंहे बालों की समस्या को दूर करेंगे। ये घरेलू इलाज दोमुंहे बालों की समस्या को काफ़ी हद तक कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपकी समस्या गंभीर है तो डॉक्टर को ज़रूर दिखाएँ।


ये भी पढ़ें:- डैंड्रफ का रामबाण इलाज


अगर आप को लगता है कि ये लेख आप की समस्या को हल करने में आप की मदद कर सकता है, तो हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएँ। अगर आप के घर में दोस्तों में या जान पहचान में कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे दोमुंहे बालों की समस्या है तो उन के साथ ये लेख ज़रूर शेयर करें ताकि वो इस आर्टिकल की मदद से अपनी समस्या को दूर कर सकें।

By:- Adnan Ahmed
Lifewingz Team
Image credit:- Canva

Author

  • Lifewingz

    Lifewingz.com भारत की एक ऑनलाइन पत्रिका है। जो स्वास्थ्य, फिटनेस, योग, प्रेरक लेख, जीवन शैली लेख, रोचक तथ्य, आध्यात्मिक दर्शन,धार्मिक और मनोरंजन की हिंदी भाषा में जानकारी प्रदान करता है। हमने समृद्ध और सदाबहार विषय देने पर ध्यान केंद्रित किया जो हिंदी रीडर के लिए उपयोगी हो। हमारा उद्देश्य सरल हिंदी और सामान्य शब्दों में आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *