Skip to content

Summer Skin Care Tips | गर्मियों में त्वचा की करें ऐसे देखभाल

summer skin care

Lifewingz.com पर आपका स्वागत है। आज हम आपको बताएंगे गर्मी में स्किन केयर (tips for skin care in summer) कैसे करें? हर मौसम में आपकी स्किन को अलग तरह की care की जरूरत होती है। इन दिनों गर्मियों (summer skin care)का मौसम है। हम आपको गर्मी में स्किन के लिए natural skin care tips और homemade face pack बताएंगे। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए।


आप चाहे घर पर रहते हों या बाहर जाकर काम करते हों, आपकी skin को हमेशा care की जरूरत होती है। हम आपको गर्मी में skin care के इतने easy tips बताएंगे जिनके लिए सभी चीजें आपके घर पर ही मिल जाएंगी। इनके लिए आपको अलग से समय निकालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।


गर्मी में त्वचा के प्रभावित होने के कारण – Causes of skin affected in summer

सबसे पहले समझते हैं गर्मी में कौन सी skin problems होती हैं और इनके क्या कारण होते हैं। गर्मी में घमौरियां, rashes, itching, sunburn, excessive sweating, चिपचिपाहट, skin tan, चेहरे पर दाने होना common हैं।

इन दिनों तेज धूप निकलती है। Average temperature बढ़ा रहता है। इससे excessive sweating और dehydration होने लगता है। Skin dry होने लगती है। Dry skin में rashes हो सकते हैं। पसीना ज्यादा आने की वजह से skin के pores बंद होने लगते हैं। इसकी वजह से चिपचिपाहट, itching और घमौरियों के chances बढ़ने लगते हैं। लंबे समय तक बाहर रहने पर skin tan हो जाती है। कुछ लोगों को धूप या sunlight से allergy होती है। ये सारे reasons skin को affect करते हैं।


Read also:- Home remedies for pimples on face | चेहरे से कील मुंहासे हटाने के उपाय



गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies for Summer Skin Care in Hindi

अब हम आपको गर्मी में होने वाली skin problems की home remedies बताते हैं। इनको आप summer  में स्किन केयर के लिए अपने routine में भी शामिल कर सकते हैं ताकि आपकी skin healthy बनी रहे।

बहुत से लोग ये सोचते हैं कि घर पर skin care products बनाना मुश्किल और time taking काम है इसलिए बाजार से बने बनाए products ले आते हैं। जिसमें chemicals होते हैं और इनका long term use नुकसानदायक होता है।

हम आपको बहुत जल्दी बनने वाले homemade face pack बता रहे हैं।

1. मुल्तानी मिट्टी और चंदन:- यह skin के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आप इसे सादे पानी या गुलाबजल में पेस्ट बनाकर स्किन पर लगाएं। सूखने पर पानी से धो लें। इससे आपको बहुत ठंडक मिलेगी। चंदन तो वैसे भी अपनी ठंडक के लिए जाना जाता है। यह लेप sunburn, घमौरियों और दानों के लिए बहुत अच्छे होते हैं।

2. टमाटर और खीरे का रस:- इनको बराबर मात्रा में लेकर cotton की मदद से skin पर लगाएं। इसे आप हर alternate day पर लगा सकते हैं। यह extra oiliness में बहुत आराम पंहुचाता है।

3. बेसन और दही:- आप इनको उबटन की तरह इस्तेमाल करें। इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिलाई जा सकती है। इससे skin soft बनी रहती है और pores भी clean हो जाते हैं। ये उबटन tanning को कम करता है।

4. नहाने के पानी में चार-पांच बूंद नींबू, गुलाबजल या केवड़े का जल मिलाकर स्नान करें। यह पसीने की दुर्गंध को कंट्रोल करता है।

5. दूध और हल्दी:- यह भी स्किन टैन को ठीक करता है। चार चम्मच ठंडे दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर affected area पर लगाएं और सूखने पर ठंडे पानी से साफ कर लें।

6. अपने lips पर ध्यान देना भी जरूरी है। हमारे होंठ सिर्फ सर्दियों में ही नहीं गर्मियों में भी फटते हैं। इसे दूर करने के लिए होठों पर मलाई लगाएं। अब उंगली से धीरे-धीरे एक से दो मिनट तक पहले clockwise और फिर anti-clockwise मसाज करें। अब इसे कपड़े या टिशू पेपर से पोंछ लें।

7. Ice pack:- यह आपको हर तरह की skin problem में relief देता है। आप आइस क्यूब को एक कपड़े में लपेटकर affected area पर तीन से चार मिनट हल्के से rub करें। Ice cube कभी direct apply न करें।

8. Aloe Vera gel: एलोवेरा जेल को लगाना बहुत आसान है। एलोवेरा का एक टुकड़ा काट लें। अब इसके अंदर का pulp निकाल कर धीरे-धीरे skin पर rub करें। सूखने पर पानी से धो लें। एलोवेरा भी हर तरह की skin problems में फायदा करता है।


Read also:- घरेलू नुस्खों से हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल



गर्मियों में त्वचा के लिए कुछ जरूरी टिप्स – Other tips for summer skin care


• रोज तीन से चार लीटर पानी पिएं। पानी सबसे बेस्ट टॉनिक है। और जब गर्मी का मौसम हो तो वैसे भी normal days की तुलना में पानी ज्यादा पीना ही चाहिए। आप जितना ज्यादा पानी पीते हैं उतनी आपकी skin hydrated रहती है और toxins शरीर से बाहर निकलते रहते हैं।

• सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें। गर्मी में बहुत पसीना आता है। सूती कपड़े पसीना अच्छी तरह soak कर लेते हैं। सिंथेटिक कपड़े पहनने से rashes होने के chances ज्यादा रहते हैं। हल्के रंग के कपड़े पहनने से गर्मी कम लगती है। यही वजह है कि बड़े-बड़े fashion brands के summer collection में pastel shades छाए रहते हैं। आपको इन दिनों बहुत tight कपड़े भी नहीं पहनना चाहिए। वरना पसीना नहीं सूख पाता।

• ऐसी चीजें खाएं जिनमें water content ज्यादा हो जैसे watermelon, ककड़ी, खीरा, टमाटर, melon. ये शरीर को ठंडा रखते हैं।

• एक कटोरी पानी में दो-तीन बूंद नींबू का रस और गुलाबजल मिलाकर एक cotton से चेहरा पोंछें। ये cleanser की तरह काम करता है। कच्चा दूध भी एक अच्छा natural cleanser है।

• बाहर जाते वक्त खुद को अच्छी तरह cover करें। आप sunglasses, scarf, hat और fabric gloves का इस्तेमाल करें। एक सूती दुपट्टे से भी खुद को अच्छी तरह cover कर सकते हैं। एक sunscreen जिसका SPF 30 हो, आप वो भी apply कर सकते हैं।

• ऐसा नहीं है कि आपकी skin को winter season में ही moisturizer की जरूरत पड़ती है। आपको इसे summer में भी लगाना चाहिए ताकि skin की नमी बनी रहे।

• हल्का और सादा खाना खाएं। इससे digestion ठीक रहता है। Digestion ठीक ना होने से skin problems भी हो सकती हैं। खाने में कैरी, पुदीना, अदरक, भुना जीरा का इस्तेमाल करें। दही, छाछ और नारियल पानी भी जरूर लें। तला-भुना, मसालेदार भोजन इन दिनों avoid करें।

• पसीना पोंछने के लिए साफ रूमाल या टॉवेल use करें और इसे किसी से share न करें। बहुत जोर लगाकर या रगड़कर पसीना न पोछें। इससे rashes हो सकते हैं।

• मेकअप products कम से कम इस्तेमाल करें। Makeup लगा होने पर skin में सही तरह से air नहीं जा पाती। इस वजह से rashes, दाने और itching हो सकती है।

• अगर आपको इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना जरूरी हो तो अपनी skin type को देखकर ही इनका चुनाव करें। हमेशा herbal products prefer करें।

• अगर बहुत जरूरी न हो तो धूप में बाहर जाना avoid करें।

• अगर आपको sun allergy है तो डॉक्टर से consult करें।


Conclusion

आज आपने जाना गर्मी में स्किन केयर कैसे करें? (Home remedies and easy tips)अगर आप इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो आपकी skin गर्मी में भी fresh और healthy रहेगी। और हर कोई आपसे आपकी glowing skin का secret पूछेगा।


हम उम्मीद करते हैं कि इस article से आपको पूरी information मिली होगी। आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें जरूर बताइए। किसी सुझाव और शिकायत का भी स्वागत है। इससे हम अपना काम बेहतर कर पाएंगे। अगर आप किसी टॉपिक पर जानकारी चाहें तो भी जरूर कमेंट सेक्शन में बताइए।

हम लगातार health, आध्यात्म, cooking और poetry के topics पर लिखते रहते हैं। अगर आप भी ये जानकारी चाहते हैं तो हमारा home page visit करें और हमें subscribe करें।

by
Nidhi Neer
Lifewingz.com
Image credits:  canva.com

Author (लेखक)

  • Dr. Nidhi Neer

    Dr. Nidhi Neer एक skilled हिंदी राइटर हैं। इन्हे कई सालों का राइटिंग का अनुभव है। डॉ. निधि नीर नियमित रूप से सभी ट्रेंडिंग विषयों पर ब्लॉग और youtube वीडियो के लिए लिखती हैं। इसमें स्वास्थ्य, फिटनेस, शिक्षा, सौंदर्य, घरेलू उपचार, वित्त, रिश्ते, प्रेरणा आदि शामिल हैं। इन्हें लिखने का शौक था, इसलिए कंटेंट राइटिंग शुरू कर दी। इसके इलावा ये कविता, कहानियाँ, academic content भी लिखती हैं। Content writing के अलावा ये अनुवाद, proofreading और पुस्तक संपादन आदि भी लिखती हैं। आप इनसे निचे दी गई email से contact कर सकते हैं: bnikhi1983@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *