Skip to content

दांतों के पीलेपन को कैसे दूर करें? | Teeth Whitening at Home in Hindi

Teeth Whitening at Home

Teeth whitening at home in Hindi: आज की यह पोस्ट उन लोगों के लिए है जो अपने पीले दांतों के कारण दूसरों के सामने बहुत बार शर्मिदा हुए है। आप अपने पीले दांतों को सफेद बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके। यह घरेलू उपाय पीले दांतों को (Yellow teeth to white) सफेद करने में आपकी मदद कर सकते है।


जब हम किसी से मिलते हैं तो सबसे ज्यादा आकर्षित उसकी मुस्कान करती है। लेकिन कैसा लगेगा अगर मुंह खोलते ही आपके पीले दांत नजर आएं? ऐसे में प्यारी से प्यारी smile भी फीकी पड़ जाती है। अगर आप भी दांतों के पीलेपन से परेशान हैं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़िए। इसमें हम आपको दांतों के पीलेपन की वजह बताएंगे। साथ ही ऐसे आसान उपाय भी बताएंगे जिससे आपके दांत मोतियों की तरह चमक उठेंगे। और आपकी मुस्कान famous हो जाएगी। 

दांत पीले होने के कारण – Causes of Yellow Teeth

दांत पीले होने के कई कारण हैं। आइये इनको विस्तार से समझते हैं। 

– Poor oral hygiene- अगर आप सही तरह से दांतों और मुंह की साफ-सफाई नहीं रखते हैं तो टार्टर जमने लगता है। और दांत पीले पड़ने लगते हैं। 

Enamel layer का कमजोर होना या घिस जाना- Enamel हमारे दांतों की सबसे बाहरी लेयर होती है। जेनेटिक कारणों, गुटका और सुपारी खाने और बहुत ज्यादा रगड़कर ब्रश करने से ये पतली हो जाती है। इससे दांत पीले नजर आने लगते हैं। 

चाय/कॉफी का अधिक सेवन- इनमें कैफीन होता है जो दांतों को पीला बना देता है। 

Smoking- इससे निकोटीन दांतों पर जमकर उनको पीला और धब्बेदार बना देता है। 

पान और पान मसाले का इस्तेमाल- इसमें कत्था और तंबाकू होता है। ज्यादा मात्रा में खाने पर दांतों का रंग खराब होने लगता है। इसका दूसरा नुकसान ये है कि लोग इनको लंबे समय तक मुंह में रखते हैं। इससे बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। 

दवाओं का साइड इफेक्ट- कुछ एंटीबॉयोटिक्स, लिवर की बीमारी में ली जाने वाली दवाइयां, कीमोथेरेपी की वजह से दांत पीले पड़ सकते हैं। 

इसके अलावा रेड वाइन, सोया सॉस, black vinegar, कोल्ड ड्रिंक का ज्यादा सेवन भी दांतों को पीला बना सकता है। बढ़ती उम्र के साथ भी दांत पीले पड़ने लगते हैं। 


Read also:- Home remedies for pimples on face | चेहरे से कील मुंहासे हटाने के उपाय


दांत की सफाई के घरेलू इलाज – Home Remedies for Teeth Whitening

नीचे कुछ बड़े सरल से घरेलू इलाज बताए गए हैं जिनकी मदद से आप दांतों को साफ कर सकते हैं। 

1.मीठा सोडा- एक गिलास पानी में एक चुटकी मीठा सोडा मिला लीजिए। इस पानी से कुल्ला करने से दांत चमक उठते हैं। ये उपाय दिन में एक बार कीजिए। एक हफ्ते में फर्क नजर आ जाएगा। 

2. सरसों का तेल और नमक- एक चम्मच सरसों के तेल में एक छोटा चम्मच नमक मिला लें। अब इसे finger tip पर लेकर दांतों और मसूड़ों पर हल्की-हल्की मसाज करें। अब गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। 

इससे न सिर्फ दांत साफ और मजबूत हो जाते हैं बल्कि बैक्टीरियल इन्फेक्शन से भी बचाव होता है। आप इस मिश्रण को एक बोतल में तैयार करके रख सकते हैं। 

3. नीम का दातून- इसका इस्तेमाल तो हमारे पूर्वज करते ही आए हैं। नीम से दातून करने वाले लोगों को दांत की कोई समस्या परेशान नहीं करती। 

4. फिटकरी- पचास ग्राम फिटकरी ले आइए। इसे किसी heavy bottom वाले बर्तन में गर्म कर लीजिए। इससे ये पिछल जाती है। जब ये ठंडी हो जाए तो इसे खुरचकर कूट लें। इस पाउडर की एक चुटकी, एक कप पानी में घोलकर कुल्ला करें। ये उपाय न सिर्फ दांतों के पीलेपन से छुटकारा दिलाता है बल्कि दांतों के दर्द में भी बहुत राहत देता है। 

5. नींबू के छिलके- नींबू का रस अच्छी तरह निकाल लीजिए। अब इसके छिलके दांतों पर रगड़ लीजिए। इससे दांतों का रंग साफ होने लगता है। क्योंकि नींबू में bleaching properties होती हैं। अगर आपका enamel कमजोर है, दांतों में braces हैं, कोई implant है या मुंह में छाले हैं तो ये उपाय न करें। 

दांतों को चमकाने के लिए कुछ और टिप्स – Teeth Whitening at home

दोस्तों, वैसे तो हमने आपको ऐसे टिप्स बता दिए हैं जो आप बड़े आराम से कर सकते हैं। फिर भी आगे कुछ और उपाय दे रहे हैं। आपको इनमें से जो अच्छा लगे आप अपना लीजिए। 

1. एप्पल साइडर विनेगर- पानी और विनेगर बराबर मात्रा में लें। इसे अच्छी तरह मिक्स करके कुल्ला करें। इससे दांतों का रंग साफ होने लगता है। आप इसे एक माउथवॉश की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

2. हाइड्रोजन परॉक्साइड- ये भी एक ब्लीच है जो दांतों में instant चमक ले आता है। इसे आप टूथपेस्ट में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसको regularly इस्तेमाल न करें। बहुत जरूरी होने पर ही इसका प्रयोग करें। 

3. एक्टिवेटेड चारकोल- इस चारकोल को आप मैग्नेट की तरह समझ लीजिए। जिस तरह एक मैग्नेट लोहे को अपनी तरफ खींच लेता है उसी तरह चारकोल दांतों से पीलेपन की परत को खींच लेता है। 

आप इसे टूथपेस्ट में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। या इसको पानी के साथ मिलाकर एक पेस्ट बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्टिवेटेड चारकोल आपको किसी भी chemist shop पर या ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगा। 

4. पानी को फिल्टर करके पिएं- पानी में कई तरह के minerals और अशुद्धियां हो सकती हैं। कुछ इलाके होते हैं जहां पानी में फ्लोरीन तय मात्रा से ज्यादा पाया जाता है। इससे दांतों और हड्डियों में deformity आ सकती है। इसलिए पानी हमेशा फिल्टर करें। यदि ये सुविधा न हो तो कम से कम पानी को उबाल जरूर लें। 

5. खाने के आधे घंटे बाद ब्रश करें- खाने के कुछ देर बाद तक सलाइवा एसिडिक रहता है। अगर आप इस समय ब्रश करते हैं तो ये एसिड enamel को नुकसान पंहुच सकता है। इसलिए कम से कम आधे घंटे रूककर ब्रश करना ठीक होता है। 


Read also:- 7 Best Home Remedies for Blackheads Removal


दांतों की सफाई के लिए आहार – Food for Teeth Whitening

• दांतों की सफाई को ध्यान में रखते हुए ऐसा आहार लेना चाहिए जो दांतों में फंसे या चिपके नहीं। जैसे अगर आप बहुत ज्यादा चॉकलेट या मीठा खाते हैं तो ये मिठास आपके दांतों में रह जाती है। इससे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और दांत गंदे होने लगते हैं। 

• आपको अपने आहार में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जिनसे दांतों की एक्सरसाइज हो जैसे कि कच्चे फल और सब्जियां। इसमें सेब, नाशपाती, गाजर, ककड़ी का नाम सबसे ऊपर आता है। 

• अंकुरित अनाज भी बहुत फायदेमंद है। इस तरह के भोजन को काटने और चबाने में आपके दांतों को मेहनत करनी पड़ती है। इस तरह दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। 

• कैल्शियम वाले आहार भी जरूर लें। जैसे दूध, दही, पनीर, मखन। इनसे दांत मजबूत बनते हैं। 

• प्याज का इस्तेमाल करें। अगर आप कच्चा प्याज खाते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा है। क्योंकि इसमें सल्फर पाया जाता है। ये बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाता है।

दांतों को पीले होने से कैसे बचाएं – How to Prevent Teeth from Yellowing ?

• इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप दांतों और मुंह की सफाई का ध्यान रखें। सिर्फ सुबह ब्रश करना काफी नहीं है। रात को सोने से पहले भी ब्रश करना न भूलें। ब्रश करने की सही तकनीक भी पता होनी चाहिए। आप दांतों को चमकाने के लिए hard brush या रगड़कर ब्रश न करें। 

• कुछ भी खाने-पीने के बाद कुल्ला करें। इससे food particles flush हो जाते हैं। और bacteria पनपने का खतरा कम हो जाता है। 

• कैफीन वाली चीजों का सेवन कम करें। यदि काम की वजह से आपके लिए इनको लेना जरूरी है तो बहुत strong चाय या कॉफी न लें। 

• धूम्रपान, सुपारी, गुटका, पान मसाला जैसी चीजों से दूर रहें। 

• अगर किसी दवाई की वजह से आपके दांतों का रंग पीला पड़ने लगा है तो डॉक्टर से consult करें। 

• साल में दो बार dental check up जरूर कराएं। इससे आपको किसी भी तरह की समस्या का पता समय रहते लग जाएगा। और दांतों को ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा। 

Conclusion

दोस्तों ये थी दांतों का पीलापन दूर करने की जानकारी। हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल की मदद से आप भी एक आत्मविश्वास से भरी मुस्कान पा सकते हैं। 


अगर आप ऐसे ही informative articles पढ़ना चाहते हैं तो हमारा होम पेज विजिट करिए। हम regularly नए-नए टॉपिक्स पर जानकारियां लाते रहते हैं। इसलिए अगर आपको हमारा काम अच्छा लगे तो हमें subscribe कीजिए। 

अगर आपके मन में कोई सवाल हो या किसी खास विषय पर जानकारी चाहते हों तो कमेंट सेक्शन में बताएं। अगर कोई सुझाव देना चाहें तो आपका स्वागत है। इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका आभार।

By:- Nidhi Neer
Lifewingz.com
Image credits:- Canva.com, Freepik.com

Author (लेखक)

  • Dr. Nidhi Neer

    Dr. Nidhi Neer एक skilled हिंदी राइटर हैं। इन्हे कई सालों का राइटिंग का अनुभव है। डॉ. निधि नीर नियमित रूप से सभी ट्रेंडिंग विषयों पर ब्लॉग और youtube वीडियो के लिए लिखती हैं। इसमें स्वास्थ्य, फिटनेस, शिक्षा, सौंदर्य, घरेलू उपचार, वित्त, रिश्ते, प्रेरणा आदि शामिल हैं। इन्हें लिखने का शौक था, इसलिए कंटेंट राइटिंग शुरू कर दी। इसके इलावा ये कविता, कहानियाँ, academic content भी लिखती हैं। Content writing के अलावा ये अनुवाद, proofreading और पुस्तक संपादन आदि भी लिखती हैं। आप इनसे निचे दी गई email से contact कर सकते हैं: bnikhi1983@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *