Skip to content

How to Lose Weight Naturally | पेट और कमर की चर्बी कम कैसे करें?

Tips to Reduce Belly Fat

How to Lose Weight Naturally: दोस्तों, अगर आप भी मोटापा कम करना चाहते है तो आज का हमारा यह लेख आपके लिए ही है क्योंकि आज हम आपको मोटापा कैसे कम करें, इसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है। इस लेख में आप जानेंगे पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए diet plan for weight loss, एक्सरसाइज और (Tips to Reduce Belly Fat) अन्य टिप्स।

आजकल लोग अपने वजन को लेकर जागरुक हो रहे हैं। जिम, योगा सेंटर और पार्कों में सुबह शाम बढ़ती भीड़ इसका सबूत देती है। इन तरीकों से वजन तो कम हो जाता है। लेकिन पेट और कमर की चर्बी घटाना बहुत मुश्किल होता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका बाकी शरीर सामान्य होता है पर पेट या कमर पर ही सारी चर्बी होती है। चर्बी जमने से आपका लुक भी खराब लगता है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

अगर आप या आपके जानने वालों में कोई ऐसी समस्या से जूझ रहा है तो आपको ये आर्टिकल बहुत काम आएगा। आज हम जानेंगे पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए डाइट, एक्सरसाइज और कुछ टिप्स। तो आइये शुरु करते हैं।


पेट पर चर्बी जमा होने के कारण – Causes of Belly Fat in Hindi

पेट पर चर्बी जमा होने के कारण से आपको कई बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। अगर आपको यह समझ आ जाए की किन कारणों से पेट पर चर्बी जमा होने लगती है तो आप समय पर रहते इस को कम कर सकते है, और कई बीमारियों से बच सकते है। तो चलिए जानते है क्या कारण है जिसकी वजह से पेट पर चर्बी हो जाती है?

1. फूड और लाइफस्टाइल:
इसके लिए मुख्य रूप से प्रोसेस्ड और हाई कैलोरी फूड जैसे मैदे की चीजें, नूडल्स, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक जिम्मेदार होते हैं। भारत, यूएस और यूरोप जैसे लगभग हर देश में हुई रिसर्च इस बात को साबित करती है कि खान-पान का मोटापे में सबसे अहम योगदान है।

इसी तरह आज हमारी जीवनशैली पुराने जमाने से बिल्कुल बदल गई है। तब लोग जितना खाते थे उतनी मेहनत करके कैलोरी इनटेक और कैलोरी बर्निंग बराबर कर लेते थे। पर आज हमारे हर काम के लिए मशीनें आ गई हैं। इसलिए जितनी कैलोरी हम खाते हैं उतनी utilize नहीं होती। और finally चर्बी की तरह जमने लगती है।

2. जेनेटिक: यदि आपके परिवार में किसी को ये समस्या है तो इसके बहुत चांस हैं कि ये आपको और आने वाली generations में नजर आएगी।

3. हार्मोनल डिसआर्डर: हमारा शरीर कितनी कैलोरी खर्च करेगा ये मेटाबॉलिज्म पर भी निर्भर करता है। Thyroxine, leptin, insulin जैसे हार्मोन hunger और metabolism को प्रभावित करते हैं। बॉडी में fat deposition पर भी hormonal control रहता है। Oestrogen और androgen का नाम इनमें सबसे ऊपर हैं। इसलिए इन hormones का imbalance होने पर मोटापा होने की संभावना बढ़ जाती है। ये temporary भी हो सकता है जैसे pregnancy, menopause या कुछ दवाएं खाने के दौरान। और किसी बीमारी की वजह से भी हो सकता है। इसके लिए आपको डॉक्टर का परामर्श जरूरी है।

4. Stress: जब आप तनाव में रहते हैं तो cortisol hormone का level बढ़ने लगता है। ये fat cells को बढ़ाता है। तनाव में लोग overeating भी करने लगते हैं। इस वजह से भी चर्बी बढ़ जाती है।

इनके अलावा kidney, liver या पेट की कोई बीमारी, post surgical, sedentary habits जैसी वजहें भी जिम्मेदार हो सकती हैं।


Read also:- वजन बढ़ाने के तरीके – Mota hone ke upay – How to Gain Weight Fast


पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं – Diet Plan for Weight Loss in Hindi


आपको रोज नए-नए डाइट प्लान सुनने को मिलेंगे। और हर कोई कहता है कि हमारा प्लान बेस्ट है। पर एक ही प्लान सबको सूट नहीं कर सकता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बता रहे हैं जो किसी एक खास डाइट प्लान का हिस्सा नहीं हैं। बल्कि आजमाए हुए सरल उपाय हैं।

1. गुनगुना पानी और नींबू:-
रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीना शुरु कर दीजिए। आयुर्वेद कहता है कि नींबू चर्बी को पिघलाने लगता है। ये उपाय खास तौर से पेट की चर्बी को टार्गेट करता है।

2. तेल और चीनी में कटौती करें:-
लगभग हर फूड आइटम में नेचुरल शुगर और ऑयल होता है। इसलिए ऊपर से ज्यादा चीनी या तेल मिलाने की जरूरत नहीं होती। ऐसा भोजन हमारे ब्रेन की एक्टिविटी भी धीमी करने लगता है। लेकिन ये हमारी जीन्स में ही है कि हम ऐसी चीजों की तरफ ही आकर्षित होते हैं। इसलिए हम भी आपको एकदम से कटौती करने को नहीं कहेंगे। पर आप हर हफ्ते अगर 10% भी कमी कर देते हैं तो जल्दी ही वजन घटा लेंगे।

3. नाश्ता स्किप न करें:-
अक्सर जल्दबाजी में या डायटिंग करते हुए हम नाश्ता स्किप कर देते हैं। रिसर्च ये बताती है कि नाश्ता नहीं करने पर आप लंच में 300 कैलोरी तक ज्यादा खा लेते हैं। नाश्ता थोड़ा हैवी लेना चाहिए और डिनर बहुत हल्का। इसकी वजह ये है कि सुबह के समय हम ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं। इस समय diet induced thermogenesis (भोजन को पचाने में लगने वाली एनर्जी) दिन के बाकी समय की तुलना में ज्यादा रहता है।

4. भरपूर मात्रा में फाइबर लें:-
फाइबर वाली चीजों से पेट जल्दी भर जाता है। आप एप्पल जूस पीते हैं। वो पेट के कौन से हिस्से में जाकर छिप जाता है आपको पता ही नहीं लगता। जबकि अगर एक सेब भी खा लेते हैं तो काफी देर की फुर्सत हो जाती है। और जूस में आपको ढेरों कैलोरी के सिवा कुछ नहीं मिलता। अंकुरित अनाज, होल ग्रेन, गाजर, मूली, हरी सब्जियां, बीन्स और दालें फाइबर का बहुत अच्छा सोर्स हैं।

5. लिक्विड डाइट ज्यादा लें:-

मौसम के हिसाब से सूप, छाछ, नारियल पानी और नींबू पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। इससे चर्बी तेजी से कम होती है। पर जूस की जगह फल खाना ज्यादा अच्छा है। क्योंकि जूस में फाइबर छान दिए जाते हैं और सिर्फ चीनी रह जाती है। या फिर घर पर बना जूस बिना छाने पी सकते हैं।

6. अजवायन का पानी पिएं:-
ये पाचन ठीक रखती है। इससे पेट और कमर की चर्बी भी घटती है। एक छोटी चम्मच अजवायन एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट पी लें। आप अजवायन की ताजी पत्तियां भी चबा सकते हैं।

7. ऐलोवेरा जूस सेवन करें:-
ये आपका मेटाबॉलिज्म सही रखता है। इस वजह से फैट जमा नहीं हो पाती। एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जूस मिलाकर पी लें। इसे खाने से एक घंटे पहले लेना चाहिए। अगर आपको इसका स्वाद सही न लगे तो इसमें पुदीना, भुना जीरा, काला नमक या फिर चाट मसाला मिला सकते हैं।

पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम – Exercises for Weight Loss in Hindi

हम ज्यादातर बैठकर काम करते हैं। इससे सुस्ती भी रहती है और कैलोरी भी खर्च नहीं हो पाती  है। एक्सरसाइज से शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है। कैलोरी खर्च होने की वजह से चर्बी भी घटने लगती है। आप दौड़, साइकिलिंग, स्विमिंग, ब्रिस्क वॉक, प्लैंक, क्रंच, लेग स्ट्रेच, सीढ़ियां चढ़ना उतरना जैसी बहुत सी एक्टिविटीज कर सकते हैं।


Read also:- आपको योग क्यों करना चाहिए, ये हैं 5 बड़े कारण – Health Benefits of Yoga


पेट की चर्बी कम करने के लिए योग – Yoga for Belly Fat in Hindi

अगर हम योगासन की बात करें तो सूर्य नमस्कार, नौकासन, बालासन, उत्तानपाद आसन, चक्रासन और प्राणायाम बहुत फायदा करते हैं।

अगर आप इन आसनों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।


पेट और कमर की चर्बी के लिए कुछ और टिप्स – Tips to Reduce Belly Fat in Hindi

पेट और कमर की चर्बी कम करने के कुछ आसान टिप्स के बारे में जानते है। ये टिप्स आप अपनी daily routine में follow करके अपने शरीर से अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकते है। यह पेट कम करने के घरेलू नुस्खे की तरह काम कर सकते हैं।

• नींद पूरी करें:- स्टडीज ये कहती हैं कि जो लोग नींद से दो घंटे तक compromise करते हैं उनका कैलोरी इनटेक एवरेज 700 तक बढ़ जाता है। इसलिए नींद पूरी जरूर करें।

• Water intake बढ़ा दें:- हावर्ड में हुई रिसर्च के मुताबिक पीने के बहुत से फायदे है, जो ज्यादा पानी पीते हैं उनकी कैलोरी जल्दी बर्न होती है। ज्यादा पानी पीने से angiotensin II लेवल भी सही रहता है। जो कि शरीर में fat deposition से जुड़ा है।पानी

• खाना खाकर तुरंत न लेटें। और कोशिश करें कि सोने से तीन घंटे पहले ही खाना खा लें।

• अगर आपको लगातार बैठे रहना पड़ता है तो हर एक से दो घंटे में उठकर एक चक्कर लगा लें। आप कुर्सी पर बैठे हुए ही थोड़ी स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं।

• Small meals का रूल फॉलो करें। एक ही बार में ढेर सारा खाना खाने से अच्छा है तीन से चार घंटे के अंतराल में हल्का खाना खाएं।

• अगर आपकी सेहत allow करती है तो हफ्ते में एक दिन उपवास कर सकते हैं।

• घर के काम खुद करिए। झाड़ू-पोंछा करना बहुत अच्छा व्यायाम कहा जाता है। इससे पेट और कमर की चर्बी बहुत तेजी से घट जाती है।

Conclusion:-
आज आपने पढ़ा पेट और कमर की चर्बी कम करने के तरीके। शरीर फिट रहने पर आप सुंदर ही नहीं लगते बल्कि स्वस्थ भी रहते हैं। उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल की मदद से पूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर कोई सवाल है तो कमेंट सेक्शन में जरूर लिखें।


अगर आपको योगासन, हेल्थ, लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर पढ़ना अच्छा लगता है तो हमारा होम पेज विजिट करिए। आप हमें सब्स्क्राइब भी कर सकते हैं। ताकि नए आर्टिकल की अपडेट आपको मिलती रहे।
By:-Nidhi Neer
Lifewingz.com
Image credits:  canva.com

Author (लेखक)

  • Dr. Nidhi Neer

    Dr. Nidhi Neer एक skilled हिंदी राइटर हैं। इन्हे कई सालों का राइटिंग का अनुभव है। डॉ. निधि नीर नियमित रूप से सभी ट्रेंडिंग विषयों पर ब्लॉग और youtube वीडियो के लिए लिखती हैं। इसमें स्वास्थ्य, फिटनेस, शिक्षा, सौंदर्य, घरेलू उपचार, वित्त, रिश्ते, प्रेरणा आदि शामिल हैं। इन्हें लिखने का शौक था, इसलिए कंटेंट राइटिंग शुरू कर दी। इसके इलावा ये कविता, कहानियाँ, academic content भी लिखती हैं। Content writing के अलावा ये अनुवाद, proofreading और पुस्तक संपादन आदि भी लिखती हैं। आप इनसे निचे दी गई email से contact कर सकते हैं: bnikhi1983@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *