क्या आप भी परेशान है पसीने की बदबू से, अगर हाँ तो आज हम आपके लिए लेकर आए है। Top 10 Home remedy for underarm smell, जो की dadi maa ke nuskhe है। इन नुसखों से आपको मिलेगी sweating problem से आज़ादी।
दोस्तों, हर व्यक्ति के शरीर की कुछ ना कुछ गंध जरूर होती है। जब शरीर से अच्छी खुशबू आती है तो आपका confindence level भी बढ़ता है। वहीं अगर आपके शरीर से पसीने या किसी और की दुर्गंध आने लगे तो आपको बहुत की शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है, और आपके आसपास के लोग आप से दूरी बना लेते है।
पसीने या शरीर से आने वाली किसी भी गंध की मुख्य वजह हमारी स्किन यानी कि त्वचा होती है। हमारे शरीर की त्वचा पर oil पैदा करने वाली कई तरह की ग्रंथियां पाई जाती है।
इनमें से पूरे समय हमारे शरीर को ठंडा रखने के लिए नमकीन पानी की तरह तरल निकलता है जिसे हम पसीना कहते है।
ज्यादा तर पसीना stress, Thyroid problem, Pregnancy, शरीर में गर्मी बढ़ने की वजह से, दवाइयों के बहुत अधिक सेवन से, मसालेदार खाने से ऐसे और भी बहुत कारण जिसकी वजह से body से ज्यादा पसीना निकलता है।
क्या आप जानते हैं हमारा पसीना पूरी तरह odorless होता है यानि की हमारे पसीने की कोई गंध नही होती है।
फिर हमारे शरीर से बदबू कैसे आती है हमारे शरीर में अंदर और बाहर दोनों तरफ बैक्टीरिया होते हैं। कुछ बैक्टेरिया हमारे लिए हानिकारक होते हैं और कुछ बैक्टीरिया हमें स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी भी होते हैं। हमारी त्वचा अच्छे और बुरे दोनों तरह के बैक्टीरिया से प्रभावित होती रहती हैं।
अब हमारा पसीना त्वचा के जरिए बाहर निकलता है, तो यह त्वचा के बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाते है और इस तरह से हमारे शरीर से गंध आने लगती है।
आज के इस article में हम आपको कुछ घरेलू tips बताएं गए जिससे आप शरीर में पसीने की smell को कम कर सकते है।
तो चलिए पहले हम जानते है घरेलू उपाय जिससे आप पसीने की गंध को कम कर सकते है :-
Read also:- चेहरे पर निखार और चमक लाने के आसान तरीके- How To Get Fair Skin
पसीने की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय – Top 10 Home remedy for underarm smell
1. सबसे पहले हम बात करेगे बेकिंग सोडा की:- Baking soda for underarm
Baking soda आपके underarms dry and sweat-free रखने में मदद कर सकता है। इसके antibacterial properties bacteria से लड़ने में मदद करते हैं जो दुर्गंध का कारण बनते हैं। बेकिंग सोडा और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसे paste को अपने underarms पर लगाएं और लगभग 2 से 3 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद आप शॉवर लें। कुछ हफ्तों के लिए रोजाना एक बार ऐसा करें।
2. नींबू का रस:- Lemon juice
नींबू में highly acidic होते हैं और उनमें जीवाणुनाशक गुण होते हैं। यह आपकी त्वचा के pH को कम करने में मदद कर सकता है और यह गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी कम करता है। आप आधा नींबू लें और इसे सीधे अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ें। रस को सूखने तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इसे रोजाना एक बार करें।
Read also:- फटी एड़ियों को ठीक करने के 10 घरेलू उपाय – Cracked Heels Home Remedies in Hindi
3. नारियल का तेल:- Coconut oil benefits
नारियल के तेल में fatty acids होते हैं, जो शक्तिशाली antimicrobial agents हैं। यह गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करता है और आपकी त्वचा के ph को restore कर सकता है। आवश्यकतानुसार अपनी उंगलियों पर नारियल का तेल लें और इसे सीधे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे तब तक लगा रहने दें, जब तक कि यह absorbed न हो जाए। ऐसा रोजाना 1 से 2 बार करें, इस उपाय को स्नान करने के बाद ही करें।
4.अंडरआर्म और private part को क्लीन रखें:-
अपनी अंडरआर्म और private part की नियमित रूप से wax करें। अंडरआर्म और private part के बाल शरीर की गंध को बढ़ा सकते हैं क्योंकि अंडरआर्म और private part में पसीना और बैक्टीरिया अधिक पैदा होते है।
5. सेब का सिरका:- Apple cider vinegar benefits
सेब का सिरका anti-bacterial properties से भरपूर होता है। अपने अंडरआर्म्स पर सेब का सिरका रगड़ने से bad bacteria को कम करने में मदद मिल सकती है जो शरीर की गंध का कारण बनते है। आप इस गन्दी गंध से छुटकारा पाने के लिए Apple Cider Vinegar और पानी के मिश्रण को किसी spray bottle में रख सकते हैं और daily आप इसका इस्तमाल नहाने से पहले कर सकते है।
6. चाय का करें उपयोग:- Tea benefits
चाय पीने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन चाय के कुछ लाभों में कॉस्मेटिक उपयोग भी शामिल हैं, जिसमें जिद्दी गंध से छुटकारा मिलता है। 15 मिनट के लिए गर्म पानी में एक काली चाय की थैली भिगोएँ और फिर 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। ठंडी चाय को cotton की सहयता से अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दे। फिर normal पानी से धोले अच्छे परिणामों के लिए, दिन में दो से तीन बार लगभग दो सप्ताह तक करें।
Read also:- आपको योग क्यों करना चाहिए,ये हैं 5 बड़े कारण – 5 reasons why you should do yoga
7. दुर्गंध को कम करने में एलोवेरा है कारगार:- Aloe vera underarm
एलोवेरा antioxidants का एक समृद्ध स्रोत है और इसमें antibacterial properties हैं। एलोवेरा अंडरआर्म गंध को खत्म करने के लिए सबसे अच्छे उपचारों में से एक है। एलोवेरा जूस आपके शरीर को detox करने और दुर्गंध को कम करने में मदद कर सकता है।
आवश्यकतानुसार एलोवेरा जेल अपनी उंगलियों पर लें और इसे सीधे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे रात भर छोड़ दें और अगली सुबह इसे धो लें। आप रोजाना लगभग एक-चौथाई कप एलोवेरा जूस भी पी सकते हैं।
8. आलू करेगा कमाल:- Potato benefits
कच्चे आलू के स्लाइस को शरीर के बदबू वाले हिस्सों पर रगड़ने से भी पसीने की बदबू से छुटकारा मिलता है। फिटकरी और पुदीने की पत्तियों को नहाने वाले पानी में डालकर नहाने से भी शरीर में ठंडक और ताजगी बनी रहती है और पसीने की समस्या से छुटकारा मिलता है।
9. गुलाब जल और नींबू का रस है फायदेमंद:- Rose water and lemon
आधा कटोरी नींबू का रस और आधा कटोरी गुलाब जल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। उसके बाद इसे किसी plastic bottle में रख ले, रोजाना नहाने के बाद इसे शरीर की उन जगह पर लगाए यहाँ आपको अधिक पसीना आता है। नींबू के रस में anti-bacterial Properties पाई जाती हैं। जोकि पसीना पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है।
10. बेसन, बेकिंग सोडा और पानी का जादू:- Gram flour, baking soda and water benefits
50 ग्राम बेसन में 50 ग्राम बेकिंग सोडा मिलाकर किसी कांच या प्लास्टिक के जार में भर कर रख लें। उसके बाद रोजाना नहाने से पहले चार चम्मच मिश्रण में थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका paste तैयार कर ले। अब इस paste को अपने उन जगह पर लगाए, यहाँ से पसीने की ज्यादा बदबू आती है इसे 10 मिनट लगा रहने देने के बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
दोस्तों तो यह थे कुछ घरेलू उपाय जिसे इस्तेमाल कर आप पसीने की दुर्गंध से छुटकारा पा सकते है।
दोस्तों, अगर यह article आपको informative लगा हो तो अपने friends, family के साथ भी share करें क्योंकि यह sweat problem हर किसी को face करनी पड़ती है तो please इसे share करना ना भूले।
By:- Meenakshi

Lifewingz.com भारत की एक ऑनलाइन पत्रिका है। जो स्वास्थ्य, फिटनेस, योग, प्रेरक लेख, जीवन शैली लेख, रोचक तथ्य, आध्यात्मिक दर्शन,धार्मिक और मनोरंजन की हिंदी भाषा में जानकारी प्रदान करता है। हमने समृद्ध और सदाबहार विषय देने पर ध्यान केंद्रित किया जो हिंदी रीडर के लिए उपयोगी हो। हमारा उद्देश्य सरल हिंदी और सामान्य शब्दों में आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।