हर साल 5 जून को दुनिया विश्व पर्यावरण दिवस मनाती है। इस अवसर का महत्व यह है कि इस दिन दुनिया भर की सरकारें पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अलग-अलग कदम उठाती हैं। आज के लेख में आप World Environment Day Status, Slogan, Shayari and Quotes in Hindi पढ़ेंगे।
World Environment Day Shayari In Hindi
–1–
पेड़ो को कटने से बचाने में सफल हो जाओगे
तभी पर्यावरण को स्वच्छ बना पाओगे,
जब तुम पेड़ लगाओगे और लोग को जागरूक बनाओगे
तभी पर्यावरण की सुरक्षा कर पाओगे।
Happy World Environment Day
——————–
–2–
ग्लोबल वार्मिंग से खतरे है भरपूर
पर्यावरण की रक्षा से कर सकते है दूर।
विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई!
——————–
–3–
पर्यावरण प्रदूषण जो इतना फैलाओगे
तो प्राकृतिक आपदाओं से कैसे बच पाओगे,
कुछ भी नहीं होगा विश्व पर्यावरण दिवस मानने से
पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से।
विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई!
——————–
–4–
मावन जीवन है खतरे में,
इसमें है हम सबकी समझदारी,
पेड़ लगायेंगे और पेड़ बचायेंगे
पर्यावरण सुरक्षा की लो जिम्मेदारी।
Happy World Environment Day
——————–
–5–
चिंतित हैं आज सभी बुद्धिजन,
कैसे बचाएँ हम अपना पर्यावरण,
कोई कहे नए वृक्ष लगाओ ,
कोई कहे जो हैं उन्हें बचाओ।
विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई!
World Environment Day Status and Slogan In Hindi
1. चलो इस धरती को रहने योग्य बनाये, सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाये।
2. धरती को अगर है बचाना, पर्यावरण रक्षा का लक्ष्य बनाना।
3. पर्यावरण को आप भी बचाये, एक पेड़ अवश्य लगाए।
4. जब रखोगे पर्यावरण का ध्यान, तभी बनेगा अपना देश महान।
5. प्रकृति की शरण में जाओ, अनमोल पर्यावरण को बचाओ।
6. पर्यावरण है हम सबकी जान, इसलिए करो इसका सम्मान।
7. बच्चों को भी दे यह शिक्षा, पर्यावरण की कैसे करे रक्षा।
8. आओ हम सब मिलकर पर्यावरण बचाए, सभी का जीवन सुरक्षित बनाये।
9. धरती पर सांसे तभी तक सुरक्षित है जब तक ये पर्यावरण सुरक्षित है।
10. पेड़ लगाना है वरदान, एक पेड़ दस पुत्र समान।
World Environment Quotes In Hindi
1. “भविष्य या तो हरा होगा या तो नहीं होगा।” ~ बॉब ब्राउन
2. “हमारा कोई समाज नहीं होगा अगर हम पर्यावरण को नष्ट करते हैं।” ~ मार्गरेट मीड
3. “पृथ्वी इंसान की हर जरूरतों को पूरा करती है, लेकिन लालची कभी सहयोग नहीं करता” ~ महात्मा गांधी
4. “पृथ्वी हमारी नहीं हम पृथ्वी के हैं।” ~ चीफ सीयेटेल
5. “प्रकृति का अध्ययन करें, प्रकृति से प्रेम करें, प्रकृति के करीब रहें। यह आपको कभी विफल नहीं होने देगी।” ~ फ्रैंक लॉयड राइट
6. “अगर हम पृथ्वी को सुंदरता और आनंद पैदा करने की अनुमति नहीं देते हैं, तो यह अंत में भोजन का उत्पादन नहीं करेगी।” ~ जोसेफ वुड क्रच
7. “एक राष्ट्र जो अपनी मिट्टी को नष्ट कर देता है, असल में वह खुद को नष्ट कर देता है।” ~ फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट
Read also:-
पृथ्वी दिवस पर कविता | Earth Day Poem in Hindi
धरती को स्वर्ग बनायें! Save Earth Save Life
Image Credit:- Canva

Lifewingz.com भारत की एक ऑनलाइन पत्रिका है। जो स्वास्थ्य, फिटनेस, योग, प्रेरक लेख, जीवन शैली लेख, रोचक तथ्य, आध्यात्मिक दर्शन,धार्मिक और मनोरंजन की हिंदी भाषा में जानकारी प्रदान करता है। हमने समृद्ध और सदाबहार विषय देने पर ध्यान केंद्रित किया जो हिंदी रीडर के लिए उपयोगी हो। हमारा उद्देश्य सरल हिंदी और सामान्य शब्दों में आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।