Skip to content

Rath Yatra Wishes in Hindi | जगन्नाथ रथ यात्रा 2023 बधाई संदेश

Rath Yatra Wishes

Happy Rath Yatra Wishes in Hindi: जगन्नाथ रथ यात्रा पूरी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है। इस यात्रा में भाग लेने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और उनकी बहन सुभद्रा की मूर्तियां विराजित की जाती हैं। नीम की लकड़ी से भगवान जगन्नाथ और अन्य मूर्तियों का निर्माण किया जाता है।

रथ यात्रा एक हिंदू त्योहार है जो भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा से जुड़ा है। ऐसा माना जाता है कि भगवान जगन्नाथ हर साल उनकी जन्मभूमि पर आते हैं। इस पर्व के साथ विभिन्न कथाएं जुड़ी हुई हैं जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं।

— भगवान कृष्ण और बलराम के मामा कंस ने उन्हें मारने के इरादे से मथुरा आने का निमंत्रण दिया। उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए, कंस ने अक्रूर को रथ के साथ गोकुल भेजा। दोनों भाई रथ पर सवार हुए और मथुरा की यात्रा पर निकले, प्रस्थान के इस दिन को भक्त रथ यात्रा के रूप में मनाते हैं।

— पुराणों के अनुसार, भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा ने नगर देखने की इच्छा व्यक्त की थी। अपनी बहन की इच्छा पूरी करने के लिए, जगन्नाथ जी और बलराम जी ने एक रथ तैयार किया और अपनी बहन को साथ लेकर नगर भ्रमण किया। उसके बाद, वह गुंडिचा में अपनी मौसी के घर भी गए, जहाँ उन्होंने सात दिन बिताए। तभी से इस रथ यात्रा को करने की प्रथा चली आ रही है।

— पुराणों के अनुसार, माँ रोहिणी को कृष्ण की रानियों ने कृष्ण की रासलीला की कहानियाँ सुनाने के लिए कहा। माँ रोहिणी सुभद्रा के सामने ये कहानियाँ नहीं सुनना चाहती थी। इसलिए माता रोहिणी ने सुभद्रा को कृष्ण और बलराम के साथ रथ यात्रा करने के लिए भेज दिया।

क्योंकि माँ रोहिणी को लगता था कि सुभद्रा को कृष्ण की गोपियों के सामने यह कथा नहीं सुननी चाहिए। उन तीनों को एक साथ रथ की यात्रा करते देख, नारद जी उनके एक साथ दर्शन करने के लिए वहां प्रकट होते हैं और प्रार्थना करते हैं कि हर साल उनके दर्शन एक साथ हों। उनकी यह प्रार्थना स्वीकार होती है, तभी से यह रथ यात्रा निकाली जाती है।

मंगलवार 20 जून 2023 को भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू होगी। यह सम्मानित अवसर आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को जगन्नाथपुरी में आयोजित किया जाता है और इसमें पूरे भारत और विदेशों से लोग शामिल होते है।

पुरी में रथ यात्रा के इस पर्व का इतिहास काफी पुराना है गंगा राजवंश ने 1150 में पुरी में रथ यात्रा की शुरुआत की थी। यह वह पर्व था, जो पुरी की रथ यात्रा के नाम से पूरे भारत में बहुत लोकप्रिय हुआ। इसके साथ ही पश्चिमी जगत में यह पहला भारतीय त्योहार था, जिसके बारे में विदेशी लोगों को जानकारी मिली। मार्को पोलो जैसे प्रसिद्ध खोजकर्ता ने भी अपनी पुस्तकों में इस पर्व का वर्णन किया है।

–1–
हे भगवान जगन्नाथ थाम लेना मेरा हाथ
कृपया करना कि मैं भी चलूंगा
आपके रथ के साथ.
भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं।
——————–

–2–
जय जगन्नाथ जिसका नाम है, पुरी जिसका धाम है,
ऐसे भगवन को हम सब का प्रणाम है।
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं।
——————–

–3–
रथ यात्रा कि पावन पर्व पर
आप भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्राजी
उनकी कृपा आप सभी पर बनी रहे।
रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामना।
——————–

–4–
चन्दन की खुशबु, रेशम का हार
भादों की सुगंध, बारिश की फ्हुहार,
दिल की उम्मीदे,
अपनों का प्यार मंगलमय हो
आपको लार्ड जगन्नाथ का त्यौहार।
हैप्पी जगन्नाथ रथ यात्रा।
——————–

–5–
जगन्नाथ स्वामी की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है,
जो भी जाता है जगन्नाथ स्वामी जी के द्वार,
उसे कुछ न कुछ ज़रूर मिलता है।
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं।
——————–

–6–
रथ यात्रा के इस पवित्र अवसर पर
महाप्रभु जगन्नाथ आपको और आपके परिवार को
सुख और खुशियां प्रदान करें।
आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
——————–

–7–
भगवान जगन्नाथ आपके जीवन में सफलता,
समृद्धि और खुशियों के बेहतरीन रंग लाएँ।
आपको और आपके परिवार को रथ यात्रा की शुभकामनाएँ।
——————–

–8–
धर्म की ख़ुशबू, सोने का हार,
दिल की उम्मीदें और अपनों का प्यार,
मिलता है सबको भगवान् जगन्नाथ जी का आशीर्वाद
मंगलमय हो रथ यात्रा का त्यौहार।
Happy Jagannath Ratha Yatra
——————–

–9–
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होकर,
जगन्नाथ जी का आशीर्वाद पायें…
जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं।
——————–

–10–
धर्म युद्ध हो या कर्म युद्ध तू बने सारथी, मैं बनूँ पार्थ,
अपने रथ में ले चल मुझे साथ।
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं।


–11–
हम यह आशा करते हैं कि सबको भगवान का प्यार मिले
और सभी अपने जीवन में खुशहाल रहें।
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं।
——————–

–12–
श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा के
एक शुभ दिन और अद्भुत पावन पर्व पर
आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
——————–

–13–
सम्पूर्ण विश्व के नाथ श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा
के अवसरपर आप सभी को
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
——————–

–14–
रथ यात्रा के पावन पर्व पर भगवान जगन्नाथ,
बलभद्र और सुभद्राजी की कृपा आप सभी पर बानी रहे।
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं।
——————–

–15–
रथ यात्रा के शुभ अवसर पर जगन्नाथ प्रभु
आप सभी को संसार के हर सुख प्रदान करें।
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं।


अगर आप मज़ेदार बधाई संदेश और मज़ेदार कहानियाँ पढ़ना चाहते हैं तो आप हमें Facebook, pinterest पर हमे फ़ॉलो कर सकते हैं। हमारी और से आप सब को रथ यात्रा की शुभकामना।

Author (लेखक)

  • Lifewingz Team

    Lifewingz.com भारत का एक hindi blog है। जो स्वास्थ्य, फिटनेस, योग, प्रेरक लेख, जीवन शैली लेख, रोचक तथ्य, आध्यात्मिक दर्शन,धार्मिक और मनोरंजन की हिंदी भाषा में जानकारी प्रदान करता है। हमने समृद्ध और सदाबहार विषय देने पर ध्यान केंद्रित किया जो हिंदी रीडर के लिए उपयोगी हो। हमारा उद्देश्य सरल हिंदी और सामान्य शब्दों में आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *