Skip to content

Karj Mukti ke Upay | कर्जा मुक्ति के उपाय/ टोटके और मन्त्र 

Karj Mukti ke Upay


वर्तमान में हर व्यक्ति चाहे वह छोटा हो या बड़ा, कहीं न कहीं से घर, कार, उपयोगी सामग्री, शिक्षा, व्यापार आदि के लिए कर्ज लेने की आदत बना बैठा है।

कई बार गलत समय पर कर्ज लेने के कारण या किसी अन्य कारण से कर्ज चुकाना व्यक्ति के लिए कठिन हो जाता है। वह चाहे जितनी कोशिश करे, कर्ज को समय पर चुका नहीं पाता है। इसके परिणामस्वरूप, कर्ज लगातार बढ़ता जाता है और कई बार उसका पूरा जीवन कर्ज चुकाने में ही बित जाता है।

आज के लेख में हम आपको शास्त्रों और प्राचीन मान्यताओं के अनुसार कर्ज उतारने का (Karj mukti ke upay) आसान तरीका बता रहे हैं जिनका अनुसरण करने से आपके सिर से कर्ज का बोझ उतर जाएगा।

कर्ज मुक्ति रामबाण उपाय (Karj Mukti ke Upay)

कर्ज मुक्ति के लिए विभिन्न धार्मिक और लौकिक उपाय सुझाए जाते हैं। इनमें से कुछ उपाय विशेष रूप से प्रभावशाली माने जाते हैं। यहाँ कुछ ऐसे ही उपाय दिए जा रहे हैं:

1. मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से माना जाता है कि सभी प्रकार के कर्ज से मुक्ति मिलती है।

2. शिव मंदिर में मंगलवार को जाकर शिवलिंग पर मसूर की दाल चढ़ाकर “ॐ ऋण-मुक्तेश्वर महादेवाय नमः” मंत्र का जाप करें।

3. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और उसे जल अर्पित करें। इससे वित्तीय संकट दूर होने की मान्यता है।

4.  गाय के आगे खड़े होकर वंशी बजाते हुए भगवान श्री कृष्ण का चित्र घर या कार्यालय में लगाने से कर्जा नहीं बढ़ता और दिए गए धन के डूबने की संभावना कम होती है। 

5. प्रतिदिन सुबह सूर्योदय के समय सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य मंत्र का जाप करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

6. कर्जे से मुक्ति प्राप्त करने के लिए व्यक्ति लाल वस्त्र पहने या लाल रूमाल साथ रखें। भोजन में गुड़ का उपयोग करें।

7. स्नान पूजा के बाद गाय को हरा चारा खिलाने से कर्जे से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए इस उपाय को अपनाने से फायदा हो सकता है।

8. अगर कोई व्यक्ति अपनी तिजोरी में स्फटिक श्रीयंत्र और मंगल पिरामिड रखकर नित्य धूप दीप जलाता है, तो उसे जल्दी ही ऋण से मुक्ति मिलती है।

9. प्रत्येक बुधवार को भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें और उन्हें दूर्वा (हरी घास) अर्पित करें। गणेश जी को विघ्नहर्ता माना जाता है, और उनकी पूजा से सभी प्रकार के विघ्न और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

10. हनुमानजी के पैरों में मंगलवार और शनिवार को तेल-सिंदूर चढ़ाएं और माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। हनुमान चालीसा या बजरंगबाण का पाठ करें।  

ये उपाय आध्यात्मिक और लौकिक दोनों पहलुओं पर कार्य करते हैं। हालांकि, पैसों का प्रबंधन करते समय वित्तीय अनुशासन और समझदारी का ध्यान रखना भी आवश्यक है। 

जल्दी कर्ज उतारने के टोटके (Karz Utarne ke Totke)

कर्ज से जल्दी मुक्ति पाने के लिए विभिन्न टोटके और उपाय सुझाए गए हैं। ये उपाय धार्मिक आस्था और विश्वास पर आधारित होते हैं। यहाँ कुछ टोटके दिए गए जिन्हें आप अपनाकर जल्दी कर्ज उतार सकते हैं:

1. उधार पूर्णिमा और मंगलवार को दें, और कर्ज बुधवार को लें।

2. मंगलवार को कर्ज न लेने का प्रयास करें और लिए हुए कर्ज की पहली किश्त मंगलवार से ही जमा करें। इससे कर्ज शीघ्र उतर जाता है।

3. कर्ज मुक्ति प्राप्ति के लिए ऋणमोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करें।

4. कर्ज से राहत पाने के लिए लाल मसूर की दाल का दान करें।

5. अपने घर के ईशान कोण को सदैव स्वच्छ व साफ रखें।

6. ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का शुक्लपक्ष के बुधवार से नित्य पाठ करें।

7. गाय को बुधवार को सवा पाव मूंग उबालकर घी-शक्कर मिलाकर खिलाने से शीघ्र कर्ज से मुक्ति मिलती है।

8. अभिमंत्रित काले घोड़े की नाल को शनिवार के दिन घर की चौखट पर लगाएं। 

कर्जा मुक्ति मन्त्र (Rin Mukti Mantra)

ऋण मुक्ति के लिए कई मंत्र हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं:

  • ॐ ऋण-मुतक्तेश्वर महादेवाय नमः
  • ॐ मंगलमूर्तये नमः 
  • ॐ ऋणहर्त्रे नमः
  • ॐ कुबेराय नमः
  • ॐ गं गणपतये नमः
  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं लक्ष्मी नारायणाय नमः

इनमे से किसी भी मन्त्र को नियमित रूप से कम से कम एकमाला के जप करने से व्यक्ति को तत्परता से कर्ज़ मुक्ति मिलती है।


 यह टोटके सिर्फ जानकारी के लिए हैं। इन टोटकों को करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिषी या पंडित से सलाह लेना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कर्ज चुकाने के लिए आपको मजबूत निश्चयी और अनुशासित रहना होगा। 

आपको आज का हमारा ये लेख कर्ज मुक्ति के (karj se mukti ke upay) उपाय कैसा लगा, हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएँ। ऐसे ही और लेख पढने के लिए Lifewingz फॉलो जरूर करें।

Author (लेखक)

  • Mrs. Minakshi Verma

    मैं, मिनाक्षी वर्मा, पेशे से हिंदी ब्लॉगर हूँ और इस क्षेत्र में मुझे काफी अनुभव हो चुका है। मैं  डाइट-फिटनेस, धार्मिक कथा व्रत, त्यौहार, नारी शक्ति आदि पर लिखती हूँ। इसके इलावा फूड, किड्स बुक्स, और महिलाओं के फैशन के बारे में लिखना मेरे पसंदीदा विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *