Skip to content

Bageshwar Dham: बनना चाहते हैं अमीर और धनवान, तो अपनाएं बागेश्वर धाम के ये 10 उपाय

Bageshwar Dham Sarkar

Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री की हर तरफ चर्चा हो रही है। लोग अपनी चिंताओं का समाधान पाने के लिए बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने जाते हैं। भक्त उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं। उनके दरबार में जाने से लोगों की परेशानी दूर हो जाती है।

bageshwar dham dhanwan banne ke 10 upay: मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम और पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को आज कौन नहीं जानता। बाबा ने अपने चमत्कारों से न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई है।

बाबा के अनुयायी उन्हें भगवान का रूप मानते हैं, हालाँकि अन्य लोग उनके चमत्कारों का खंडन करते हैं। फिर भी लोगों में बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के प्रति गहरी श्रद्धा है। इसलिए लाखों भक्त बाबा के पवित्र दरबार में जाते हैं और अपनी अर्जी लगाते है। कहा जाता है कि यहां आने वाले सभी भक्तों के कष्टों का निवारण होता है।

बाबा के पास लोग तरह-तरह की समस्याएं लेकर आते हैं कोई नौकरी की परेशानी लेकर, कोई संतान प्राप्ति की, कोई आर्थिक परेशानी की, तो कोई बीमारी से निजात पाने आदि की समस्या लेकर बाबा के दरबार में पहुंचता है। अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो यहां जानिए बागेश्वर धाम सरकार महाराज के अनुसार अमीर बनने (dhanwan banne ke 10 upay) के 10 उपाय। 

1. घर की सुख-समृद्धि घर के मुख्य द्वार से जुड़ी होती है, इसलिए प्रतिदिन सुबह द्वार की पूजा करने का विधान है। समृद्धि को आमंत्रित करने के लिए, सुबह उठकर सबसे पहले घर के मुख्य द्वार को साफ करें और उस पर गाय के गोबर का लेप करें। ऐसा माना जाता है कि यह देवी लक्ष्मी को आकर्षित करता है और धन में वृद्धि करता है।

2. प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाएं। घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और उसमें गुड़ मिला दें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो माँ लक्ष्मी (सौभाग्य और धन की देवी) आपके घर में रहेगी और कभी नहीं जाएगी।

3. शुक्रवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और उसके नीचे दीपक जलाएं। इससे माँ लक्ष्मी आपके घर से कभी नहीं जाएगी।

Read also:- Ghar Me Barkat Ke Upay | घर में बरकत लाने के कुछ खास उपाय

4. शुक्रवार के दिन पांच कौड़ी लें, उसमें थोड़ा केसर और एक चांदी या तांबे का सिक्का डालें, और इन सबको लाल या पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी आपके घर से कभी नहीं जाएगी। इस उपाय को आप एक बार जरूर करके देखें। 

5. शुक्रवार के दिन सफेद अनाज का दान करें, जितनी इच्छा हो उतना दान करें। लेकिन अन्न दान अवश्य करें। इसके अलावा शुक्रवार के दिन चीटियों और गाय को आटा खिलाएं।

 6. अपने घर के बाहर तुलसी का पौधा लगाएं और देवी लक्ष्मी को रिझाने या प्रसन्न करने के लिए उसमें नियमित रूप से दीपक जलाएं।

7. यदि आप बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करते हैं और उन्हें गुड़ और चने का बना भोग लगाते हैं और उस भोग को कन्याओं में बांट देते हैं और फिर खुद भी खा लेते हैं, तो लक्ष्मी आपके घर से कभी नहीं जाएगी।

8. जो व्यक्ति शुक्रवार के दिन कमल गट्टे की माला से मां लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप करता है, मां लक्ष्मी उस घर से कभी नहीं जाती है।

Read also:- Karj Mukti Ke Achook Upay aur Totke

9. प्रतिदिन माँ लक्ष्मी और नारायण की पूजा करते समय 108 कमल के फूल अर्पित करें, यदि यह संभव न हो तो आप शुक्रवार या अमावस्या के दिन भी फूल चढ़ा सकते हैं, और कमल का फूल चढ़ाते समय “ॐ श्रीं” मंत्र का जाप करें।

10. अगर आप धनवान बने रहना चाहते हैं तो दिवाली, होली और दशहरा तीनों त्योहारों में से किसी न किसी त्योहार पर अपने घर में पूजा पाठ जरूर करवाएं।


बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार बताए गए धनवान बनने के उपाय (dhanwan banne ke upay) मैंने आपके साझा करें हैं। मुझे आशा है कि आप बागेश्वर धाम सरकार के अमीर बनने के 10 तरीकों (dhanwan banne ke 10 upay) को इस्तेमाल करके अपनी हर परेशानी से मुक्ति पा सकते है। 

आपको ये लेख कैसा लगा हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं, और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ साझा जरूर करें। ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए lifewingz.com के साथ जुड़े रहे। 

धन्यवाद। 

By:- Minakshi
Image Credit:- Canva

Author

  • Minakshi Verma

    मैं, मिनाक्षी वर्मा, पेशे से हिंदी ब्लॉगर हूँ और इस क्षेत्र में मुझे काफी अनुभव हो चुका है। मैं  डाइट-फिटनेस, धार्मिक कथा व्रत, त्यौहार, नारी शक्ति आदि पर लिखती हूँ। इसके इलावा फूड, किड्स बुक्स, और महिलाओं के फैशन के बारे में लिखना मेरे पसंदीदा विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *