Skip to content

Safed aakde ki jad ka upay: सफेद आंकड़े की जड़ से संतान प्राप्ति

Safed aakde ki jad ka upay

Safed aakde ki jad ka upay:- आज के लेख में आप जानेगें Safed aakde ki jad ka upay और santan prapti (सफेद आंकड़े की जड़ से संतान प्राप्ति) ke liye pradeep mishra ke upay 

कहा जाता है कि जिस घर में आक की जड़ की स्थापना की जाती है और नियमित रूप से उसकी पूजा की जाती है, वहां सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी का वास होता है। कई साधक मंत्र सिद्धि के लिए आक की जड़ का प्रयोग भी करते हैं।

अनेक पेड़-पौधों का प्रयोग तंत्र क्रियाकलापों में भी किया जाता है। ऐसा ही एक पौधा है सफेद आंकडे (safed akde ki jad) का, इस पौधे को मदार भी कहा जाता है। भगवान शिव की पूजा में इसके फूल विशेष रूप से चढ़ाए जाते हैं। मान्यता है कि इन फूलों से भगवान शिव अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं। कहा जाता है जिस घर में ये पौधा लगा होता है उस घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा उस घर में नहीं रहती है।

हम आपको बताएंगे कुछ आवश्यक आकड़े की जड़ के ( Safed aak ki jad ke totke ) उपाय:

1. सफेद आकडे की जड़ से बनी गणपति प्रतिमा को श्वेतार्क गणेश कहा जाता हैं। इसे घर में रखने और नियमित रूप से इसकी पूजा करने से सुख-संपत्ति बनी रहती है और दुर्भाग्य दूर होता है।

2. यदि आप बुखार और कमजोरी जैसे लक्षणों से अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं, तो आप आक की जड़ का उपयोग करके देख सकते हैं। किसी भी प्रकार के बुखार को कम करने में मदद के लिए बस जड़ को साफ करें और इसे रोगी के कान में बांध दें। वह ठीक हो जायेगा।

3. शिवपुराण में कहा गया है कि अगर कोई सुबह नित्य क्रिया पूरी करने के बाद रोज सुबह भगवान शिव को सफेद आकडे के फूल अर्पित करता है, तो इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

4. यदि आपके बच्चे को बार-बार नजर लग जाती है तो इससे निजात पाने के लिए सफेद आकडे की जड़ को अभिमंत्रित करने के लिए  ‘ॐ गं गणपतये नमः’ या ‘ॐ श्री विघ्नेश्वराय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करके बच्चे के गले में धारण करें। इससे बुरी नजर से बचाव होगा।

Read also:- Bageshwar Dham: बनना चाहते हैं अमीर और धनवान, तो अपनाएं बागेश्वर धाम के ये 10 उपाय


5. शुभ मुहूर्त में आकडे की जड़ को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से बरकत बनी रहती है।

6. यदि आपको कभी ऐसा लगे कि भाग्य आपके साथ नहीं है तो आक की जड़ को अभिमंत्रित करते हुए अपनी दाहिनी भुजा पर बांध लें। बांधने के बाद भगवान गणेश के संकटनाशक स्तोत्र का पाठ करें। जल्द ही आपका भाग्य आपका साथ देना शुरू कर देगा।

7. यदि तंत्र-मंत्र का दुष्प्रभाव किसी व्यक्ति पर दिखाई दे रहा हो तो ऐसे में अभिमंत्रित किए हुए आक का टुकड़ा उसकी कमर में बांध दें। इस तरह उस पर असर करने वाले सभी तरह के तंत्र-मंत्र दूर हो जाएंगे।

8. जिन लोगों के पास धन नहीं टिकता है और हमेशा धन की कमी बनी रहती है, उन्हें इससे बचने के लिए आक की जड़ को काले कपड़े में लपेटकर अपने घर के मुख्य द्वार पर लटका देना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियां नहीं आएंगी। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

श्री शिव महापुराण की कथा में पंडित श्री प्रदीप मिश्र जी (सीहोर वाले) द्वारा बताए गए अचूक उपाय को लिखित रूप में प्रस्तुत किया गया है।

अगर किसी को संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है और कई साल बीत चुके हैं तो इस सफेद आक के उपाय को जरूर आजमाएं।

1. पति-पत्नी सफेद आक की जड़ ले आए। स्त्री के मासिक धर्म के सातवें दिन शिव मंदिर में जाकर उस जड़ को तुमरूका जी का नाम लेकर शिवलिंग के ऊपर से 21 बार घुमा लें।

फिर यहाँ नंदी महाराज का स्थान होता है वहा नंदी जी के पीछे खड़े हो कर शिवलिंग के दर्शन करते हुए तमरूका जी का नाम लेते हुए आक की जड़ को लाल कपड़े और धागे में बाँधकर नारी को अपने कमर में बांध लेना है। (सफेद आंकड़े की जड़ को कमर में कैसे बांधे)

2. इसके साथ ही आप एक और उपाय कर सकते हैं एक पीपल का पत्ता कुंदकेश्वर महादेव के नाम से शिवजी को समर्पित करें और इसे घर लाकर गाय के दूध में उबाल लें और रात को सोने से पहले पति-पत्नी दोनों को इसे पीना है।

प्रतिदिन मंदिर में जाकर एक पत्ता समर्पित करें और घर लाकर उसका पान करें। जब पीपल का पत्ता ठंडा हो जाए तो इसे कहीं विसर्जित कर सकते हैं।

अगर आप रोजाना मंदिर नहीं जा पाते हैं तो एक दिन में 5 पत्ते चढ़ाकर 5 दिनों तक एक-एक करके इस्तेमाल कर सकते हैं। 5 दिन बाद जब पत्ते खतम हो जाए तो फिर से 5 पत्ते समर्पित करके आएं और जब तक आपकी मनोकामना पूरी ना हो तब तक इस उपाय को करते रहें। 

बाबा से दिल से विनती करना। महादेव आपकी मनोकामना जरूर पूरी करेंगे।

— जड़ी-बूटी लाते समय कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए।

— किसी भी जड़ी-बूटी या औषधि को लेने के लिए ब्रह्म मुहूर्त सबसे अच्छा समय होता है। तो इस समय ही आप जड़ी-बूटी लाए। 

— साथ ही यदि रवि पुष्य योग, गुरु पुष्य योग या शनि पुष्य योग में जड़ी-बूटियां प्राप्त की जाएं तो ये विशेष रूप से लाभकारी होती हैं।


आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं। पैसे कमाने के उपाय, पति को वश में करने के उपाय जैसे और लेख पढ़ने के लिए lifewingz.com को फॉलो करें।

1. आंकड़े की जड़ को कमर में बांधने से क्या होता है?

आंकड़े की जड़ को कमर में बांधने से महिला का गर्भ रुक जाता है और जल्द ही खुशखबरी सुनने को मिलती है।

2. आंकड़े की जड़ से क्या लाभ होता है?

आंकड़े की जड़ से संतान प्राप्ति होती है, स्वास्थ्य अच्छा रहता है, धन लाभ के योग बनते हैं, जादू टोना और बुरी नजर से बचाव होता है।  

3. मदार की जड़ कैसे बांधे? सफेद आंकड़े की जड़ को कमर में कैसे बांधे

आक की जड़ ( Madar ki jad ) को तमरूका जी का नाम लेते हुए अभिमंत्रित करें और अपनी दाईं भुजा या कमर पर बाँध लें। कमर के लिए आक की जड़ को लाल कपड़े और धागे में बाँधकर नारी को अपने कमर में बांध लेना है।

सफेद आंकड़े की जड़ कैसे निकाले?

सबसे पहले सफेद आंकड़े का छोटा पेड़ ढूंढे! उसके बाद उसके जड़ की दिशा देखते हुए उपर की मिटटी को खोदें! पतली और छोटी दिखने वाली जड़ को ही चुने! जब जड़ का आखरी भाग मिल जाये तो एक छोटा सा टुकरा (ऊँगली जितना) तोड़ लें और बाकि जड़ को फिर से मिटटी में दबा दें!


Author (लेखक)

  • Mrs. Minakshi Verma

    मैं, मिनाक्षी वर्मा, पेशे से हिंदी ब्लॉगर हूँ और इस क्षेत्र में मुझे काफी अनुभव हो चुका है। मैं  डाइट-फिटनेस, धार्मिक कथा व्रत, त्यौहार, नारी शक्ति आदि पर लिखती हूँ। इसके इलावा फूड, किड्स बुक्स, और महिलाओं के फैशन के बारे में लिखना मेरे पसंदीदा विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *