आज के इस लेख में आप पढ़ने जा रहे है 7 horse painting vastu in hindi, क्या रहस्य का इस तस्वीर का, क्यों लगाते है लोग 7 horse painting अपने घर में, सात घोड़े की तस्वीर कौन सी दिशा में लगाना चाहिए?, सफेद घोड़े की तस्वीर लगाने से क्या होता है? आपको इस लेख में इन सभी प्रश्नों के उत्तर मिल जाएंगे।
दोस्तों, घर चाहे खुद का हो या फिर किराए का हो, छोटा सा हो या फिर बड़ा हो, हम सभी अपने घर को बड़े ही प्यार से और जतन से सजाकर और संवारकर रखते हैं। घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए हम बहुत सारी चीज़ें खरीदकर लाते हैं और अपने घर में सजाकर रखते हैं।
लेकिन, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हर वस्तु का स्थान निर्धारित होता है क्योंकि हमारे घर की हर छोटी-बड़ी वस्तु का, हमारे घर की वास्तु पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हमारे घर में अनेक ऐसी वस्तुएं होती है जो हमारे घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करती रहती है। हम अपने घर को सजाने संवारने के लिए जिन वस्तुओं को घर में लाते हैं, उनकी भी अपनी एक ऊर्जा होती है, जो कि घर में शुभ या अशुभ परिस्थितियों का कारण बनती है।
ऐसी ही एक वस्तु है चित्र या तस्वीर या पेंटिंग्स। जी हां हम जिसे केवल सजावट की वस्तु समझकर दीवार पर लटका देते हैं, वह एक पेंटिंग या तस्वीर हमारा नसीब बदलने की क्षमता रखती है। ऐसी ही एक तस्वीर होती है, घोड़ों की तस्वीर। कई बार आपने भी बहुत से लोगों के घर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगी हुई देखी होगी। इस तस्वीर को वास्तु शास्त्र की दृष्टि से बहुत ही शुभ माना जाता है। और यदि उस तस्वीर में सात सफेद घोड़े हों तो, यह माना जाता है कि, घोड़ों की यह तस्वीर लगाने से तो आपका नसीब ही चमक जाता है।
लेकिन ऐसा क्या होता है इस तस्वीर में, कि हमारे जीवन में इसका इतना असर पड़ता है। आज हम यही देखेंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर घर में क्यों लगानी चाहिए और सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर का क्या महत्व है, सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर, किस दिशा में लगाना चाहिए। साथ ही यह भी जानेंगे कि, सफेद रंग के घोड़े की तस्वीर लगाने से क्या होता है। तो चलिए देखते हैं।
Read also:- Kitchen Vastu Tips | रसोईघर कैसा और किस दिशा में होना चाहिए ?
दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर घर में क्यों लगानी चाहिए?
वास्तु शास्त्र तथा अंक व ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से देखें तो सात अंक का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव होता हैं। यह एक सार्वभौमिक यानी कि संपूर्ण पृथ्वी पर फैला हुआ अंक हैं। हिंदू धर्म की कई महत्वपूर्ण बातें सात अंक के साथ जुड़ी हुई होती है। जैसे सात जन्म, सात फेरे, सात ऋषि, सात समंदर, सात वार, इंद्रधनुष के सात रंग, इत्यादि।
इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार सात अंक बहुत शुभ और प्रभावशाली अंक होता है। ऐसे ही घर में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाने से भी घर में शुभ प्रभाव पड़ता है। इसे लगाने का कारण यह है कि, घोड़ा एक बहुत ही सुंदर, रौबदार और वफादार पशु होने के साथ-साथ शक्ति, साहस, प्रगति और गति का प्रतीक होता है। यह एक योद्धा की तरह रणभूमि में अपने साहस और पराक्रम का परिचय देता है। और यदि घोड़े की इस अपार शक्ति के साथ, सात अंक का शुभ प्रभाव भी जुड़ जाएं तो यह तस्वीर वाकई चमत्कार कर सकती हैं। दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर लगाने से हमारे जीवन में भी गति आती है, हमारे हर काम में प्रगति होती है, और सुख समृद्धि तथा यश में वृद्धि होती है।
दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए?
दोस्तों, जैसा कि हम जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में दिशाओं का और दशाओं का अत्यंत महत्व होता है, इसलिए इस तस्वीर को भी योग्य दिशा में और योग्य तरीके से ही लगाना चाहिए तभी इसका शुभ परिणाम मिलता है।
1. दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर को कार्य क्षेत्र में यानी कि कार्यालय या व्यवसाय के स्थान पर, दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए। और घर में ईशान्य दिशा में या पूर्व दिशा जो कि ईश्वर की दिशा मानी जाती है, में यह तस्वीर लगानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की हम पर कृपा होती है जिससे परिवार की खुशहाली और धन संपत्ति में वृद्धि होती है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि घोड़ों का मुंह बाहर से अंदर की ओर आता हुआ ही होना चाहिए।
2. घोड़े अलग अलग दिशाओं में दौड़ते हुए नहीं होने चाहिए, एक ही दिशा में दौड़ते हुए और एक ही दिशा में देखते हुए घोड़ों का चित्र होना चाहिए।
3. घोड़ों के चेहरों से प्रसन्नता झलकने का आभास होना चाहिए, संतप्त, आक्रोशित या दुखी चेहरे वाले घोड़े, तस्वीर में नहीं होने चाहिए। ऐसी तस्वीर से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है जो आपके घर में भी संचारित हो जाती है।
4. दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर या पेंटिंग कभी भी टूटी हुई, फटी हुई या धुंधली सी दिखने वाली नहीं होनी चाहिए। तस्वीर या फ्रेम को हमेशा साफ करते रहे, उस पर बिल्कुल भी धूल ना जमने दे।
5. सफेद रंग, सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक होता है। इसलिए यदि भागते हुए घोड़ों की तस्वीर में घोड़ों का रंग भी सफेद हो तो यह शुभ होता है। सफेद रंग से परिवर्तित होने वाली सकारात्मक ऊर्जा से घर के वातावरण में भी, सुख और शांति की लहर दौड़ती रहती है।
तो देखा आपने दोस्तों कि एक तस्वीर कैसे आपका भाग्य बदल देती है। आप भी अपने घर में सही दिशा में और सही तरीके से यदि दौडते हुए सात सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाएं। निश्चित ही आपको इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
दोस्तों, अगर आपको ये लेख informative लगा हो तो इसे शेयर करें friends और relatives के साथ और ऐसी ही जानकारी के लिए lifewingz.com को follow करें।
धन्यवाद!
Written by:- Renuka Raje
Image credit:- Canva.com
Lifewingz.com भारत की एक ऑनलाइन पत्रिका है। जो स्वास्थ्य, फिटनेस, योग, प्रेरक लेख, जीवन शैली लेख, रोचक तथ्य, आध्यात्मिक दर्शन,धार्मिक और मनोरंजन की हिंदी भाषा में जानकारी प्रदान करता है। हमने समृद्ध और सदाबहार विषय देने पर ध्यान केंद्रित किया जो हिंदी रीडर के लिए उपयोगी हो। हमारा उद्देश्य सरल हिंदी और सामान्य शब्दों में आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।