Garmi me loo se bachne ke upay: आज के लेख में लू लगने के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में बताया गया है। उम्मीद करती हूँ यह लेख आपके काम आए। साथ ही जानिए, गर्मी से कैसे बचें: जानिए गर्मी से बचने के आसान उपाय
गर्मी के मौसम में लू लगना एक आम समस्या है। यह बहुत अधिक गर्मी के कारण होता है। इसे हीट-स्ट्रोक और सन-स्ट्रोक भी कहा जाता है, और इससे बहुत गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
हालांकि, कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप लू (heat stroke treatment in hindi) से बच सकते हैं। ये टिप्स आपको गर्मी से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।
सबसे पहले जानिए, लू लगने के लक्षणों के बारे में….
यदि आप निम्न में से किसी भी लक्षण का अनुभव करते हैं, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपको लू लगी हैं।
– जब किसी को लू लगती है तो उसका शरीर तापमान को स्थिर नहीं रख पाता है और तापमान बढ़ता जाता है।
– सिरदर्द हमेशा बना रहता है।
– शुष्क शरीर और चक्कर आना।
– कुछ लोगों का हर समय जी मिचलाना और उल्टियां होती रहती हैं।
– कुछ लोगों की त्वचा पर लाल निशान, रैशेज हो जाते हैं।
– कुछ लोगों को मांसपेशियों में ऐंठन, सीने में दर्द और तेज़ हृदय गति का भी अनुभव हो सकता है।
जानिए, लू लगने की समस्या क्यों होती है?
लू लगना एक ऐसी समस्या है जो कई कारकों के कारण हो सकती है, जिनमें से अधिकांश आपकी जीवनशैली से संबंधित हैं। जैसे:-
– एयर कंडीशनर कमरे से अचानक तेज धूप और गर्मी के संपर्क में आना।
– जो लोग ज्यादा समय गर्म हवा और धूप में बिताते हैं उन्हें लू लगने की संभावना ज्यादा होती है।
– गर्मी में अधिक व्यायाम करना।
– कम पानी पीना।
– गर्मी के दिनों में दही, खीरा, तरबूज जैसी ठंडी तासीर की चीजों का सेवन कम करना।
– सही कपड़े न पहनने से आप गर्म और असहज महसूस कर सकते हैं। ऐसे कपड़े पहनने से बचें जिनमें हवा पास ना होती हो, क्योंकि इससे आप और अधिक गर्मी महसूस कर सकते है।
लू से बचाव के उपाय….
वैसे तो आप कई तरह से सतर्क रहते हैं और गर्मी, धूप और लू से बचने की पूरी कोशिश करते हैं। इसके बावजूद शरीर में अत्यधिक गर्मी के कारण अगर आपको लू लग जाए या आप अस्वस्थ हो जाते हैं, तो आपको यह उपाय आजमाने चाहिए।
1. गर्म मौसम और तेज धूप में बाहर जाने से बचें।
2. अगर आपको गर्मियों में घर से बाहर निकलना पड़े तो हाइड्रेटेड रहने के लिए एक गिलास नींबू पानी या कोई इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पिएं।
3. अगर आप हाइड्रेटेड रहना चाहते हैं, तो केवल पानी ही न पिएं। आप ठंडा दूध और नारियल पानी जैसी चीजें भी पी सकते हैं।
4. जितना हो सके कोल्ड ड्रिंक, कॉफी और चाय पीने से बचें। इससे शरीर में पानी की मात्रा कम होती है, जिससे लू लगने का खतरा बढ़ सकता है।
5. जब आप धूप में बाहर जाएं तो अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए सूती कपड़े और पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
6. जब धूप में निकलें तो धूप की तेज किरणों से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करें।
7. धुएं के हानिकारक प्रभावों से खुद को बचाने के लिए अपनी नाक और मुंह को मास्क से ढक लें या रुमाल बांध लें।
8. गर्म मौसम के दौरान ठंडा और आरामदायक रहने के लिए अपने कानों को गमछा, तौलिये या सूती दुपट्टे से ढक लें। यह शरीर के तापमान को नियंत्रण रखने में मदद करेगा।
9. यदि आप अधिक समय के लिए बाहर जा रहे हैं, तो अपने साथ पानी की बोतल अवश्य लेकर चलें। पानी आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता हैं।
10. खाली पेट कभी भी धूप में या गर्म हवा में न निकलें।
11. शरीर की मालिश करने से भी लू लगने के इलाज में मदद मिल सकती है। ऐसा करने के लिए आप किसी भी ठंडे तेल का उपयोग कर सकते हैं और शरीर को ठंडा करने के लिए आप बर्फ से भी शरीर की सिकाई कर सकते हैं।
डाइट का खास ख्याल रखें….
– गर्मियों में अपनी डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। शरीर को हाइड्रेट रखने वाली चीजें खाएं, जैसे तरबूज, खीरा, टमाटर।
– आप पौष्टिक, हल्का आहार ले। कच्चे आम का पन्ना पिएं, इमली का पानी और कच्चा प्याज का सेवन करें। साथ ही दही, छाछ, लस्सी और ठंडाई पिएं। ऐसा करने से लू लगने के खतरे को कम करने में मदद मिलेगी।
– गर्मियों में लू से बचने के लिए धनिये को पानी में भिगोकर पिएं। इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ी सी शक्कर भी मिला सकते है।
– गर्मियों के दिनों में ऐसे कपड़े पहनना जरूरी है जो हल्के और मुलायम हों, ताकि आपके शरीर पर आने वाला पसीना हवा और कपड़ों द्वारा सोख लिया जा सके।
– अगर आपको बुखार है, या आपकी तबीयत ठीक नहीं है, तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
एक अध्ययन में पाया गया कि लगभग 63 प्रतिशत रोगियों की मृत्यु गंभीर लू लगने से हो जाती है, भले ही उन्हें पूरा इलाज मिल जाता है। लू से बचने के लिए कई घरेलू उपचार हैं, लेकिन बिना किसी प्रकार के जोखिम के लू से पीड़ित व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। घरेलू नुस्खों का प्रयोग करते समय भी किसी अनुभवी व्यक्ति या चिकित्सक की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
By:-Shruti Sharma
Lifewingz.com
Image credits: canva.com
Lifewingz.com भारत की एक ऑनलाइन पत्रिका है। जो स्वास्थ्य, फिटनेस, योग, प्रेरक लेख, जीवन शैली लेख, रोचक तथ्य, आध्यात्मिक दर्शन,धार्मिक और मनोरंजन की हिंदी भाषा में जानकारी प्रदान करता है। हमने समृद्ध और सदाबहार विषय देने पर ध्यान केंद्रित किया जो हिंदी रीडर के लिए उपयोगी हो। हमारा उद्देश्य सरल हिंदी और सामान्य शब्दों में आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।