Skip to content

पति को वश में करने के सबसे आसान और अचूक उपाय, लेकिन थोड़ा संभलकर…

Pati ko vash me karne ka upay

अक्सर लोग net पर किसी न किसी चीज के totke, upay ढूढ़ते रहते है जैसे:- अमीर बनने के उपाय, कर्ज मुक्ति के उपाय, असफलता को कैसे दूर करें, घर में बरकत लाने के उपाय इत्यादि। आज का लेख भी कुछ ऐसे ही है। जिसमें पति को वश में करने के कुछ आसान उपाय बताएं गए है। लेकिन यह उपाय करने से पहले किसी ज्योतिष या किसी सलाहकार से परामर्श जरूर करें। उम्मीद करती हूँ यह लेख आपके काम आए।


Pati ko vash me karne ka upay: अपने पति को कैसे वश में करें, पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खट्टा-मीठा होता है, कभी लड़ाई होती है तो कभी इतना प्यार होता है कि जिंदगी यहीं रुक जाए, पति-पत्नी का प्यार से भरा यह अनमोल रिश्ता ऐसे ही बनाए रखने के लिए दोनों को एक-दूसरे पर भरोसा रखना चाहिए, ताकि जीवन में आने वाली किसी भी कठिनाई से हार न मानकर उसका सामना करें और अपने जीवन सुख में सुधार कर सकें, हालाँकि, कई पत्नियाँ यह चाहती हैं कि उनके पति का काम केवल उनकी बात सुनना और उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताना हो।

हालाँकि, अगर किसी कारण से पति पत्नी का रिश्ता टूटने पर आ जाता है, तो उनका जीवन एक बोझ या अभिशाप बन जाता है। खासकर जब कोई पति अपनी पत्नी को छोड़कर किसी अन्य महिला के साथ संबंध बनाता है, पत्नी अपने सपने में भी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर सकती है।

आज हम कुछ ऐसे उपाय बताएं गए। जिसे करने से आपका पति आपके वश में हो जाएगा और पहले की तरह आप से प्रेम करेंगा। हालाँकि, ध्यान रखें कि ये उपाय नैतिक रूप से किए जाने चाहिए; नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि ही होगी।

1. शयनकक्ष में गूगल की धूनी दें:-
अगर आपका जीवनसाथी किसी दूसरी महिला से प्यार करता है और आपसे झगड़ा करता है और गालियां भी देता है। इस के लिए प्रत्येक रविवार शाम को अपने लिविंग रूम और बेडरूम में गूगल धूनी लगाएं। उस स्त्री का नाम लेकर धूनी लगाने से पहले यह कामना करें कि आपका पति अपना प्रेम प्रसंग शीघ्र समाप्त कर दें। श्रद्धा और विश्वास से करेंगे तो लाभ मिलेगा।

2. शुक्रवार के दिन का उपाय:- 
अपने पति को वश में रखने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद कागज लेकर रोली को मोरपंख की डंडी से घोलें, फिर दो बूंद इत्र डालें, गुलाब का इत्र हो तो और भी अच्छा है। मोर पंख की डंडी से कागज पर श्री लिखकर, अपने पति और अपना नाम लिखें। फिर कागज को मोड़कर अपने घर के ईशान कोण में राधा कृष्ण के चित्र के पीछे रख दें। निस्संदेह आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

3. चंडी स्त्रोत का पाठ 43 दिन तक करें:-
शुक्ल पक्ष के समय एक पान के पत्ते पर चंदन और केसर का पाउडर लगाएं। फिर लाल कपड़े पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें और पान को मां के चरणों में रख दें। 43 दिनों तक मां दुर्गा के चित्र के सामने बैठकर चंडी स्तोत्र का पाठ करें। पाठ करने के बाद अपने माथे पर पान में रखे चंदन और केसर के पाउडर का तिलक लगाएं। तिलक लगाने के बाद पति के पास जाएं। यदि उस वक्त आपके पति घर पर मौजूद नहीं हैं, तो आप उनके चित्र के सामने खड़ी हो सकती हैं। प्रतिदिन एक ताजा पान का पत्ता लेना और ध्यान रहे कि यह पत्ता कटा हुआ नहीं होना चाहिए।

4. शनिवार के दिन का उपाय:- 
अपने पति के पैरों के नीचे से मिट्टी लें और उस मिट्टी को एक कागज में रख दें। फिर कागज को लाल धागे से बांधें। आप इस कागज को शनिवार के दिन किसी सुनसान जगह में गाड़ दें, और प्रार्थना करें कि ईश्वर हम दोनों के जीवन में जो भी परेशानियां आ रही हैं उसे दूर करें। और मेरे पति को मेरे वश में करें। 

5. 21 बार लौंग पर फूंक मारे:-
शनिवार के दिन मध्य रात्रि को सात लौंग लेकर पति का नाम लेते हुए 21 बार फूंक मारें। रविवार के दिन लौंग को आग में जला दें। इस प्रयोग को लगातार सात बार करने से आप अपने पति को अपनी ओर आकर्षित करके अपने वश में किया जा सकता है। प्रयोग पूरा करने के दो से तीन हफ्ते बाद आपको इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा।

6. एक महीने तक करें यह जाप:-
जाप शुरू करने से पहले घर के मंदिर में गाय के घी का दीपक जलाएं। अब स्फटिक की माला लेकर “ऊं हृीं वांछितं मे वशमानय स्वाहा” का जाप करें। एक महीने तक प्रतिदिन एक माला का जाप करने से आप किसी को भी वश में कर सकते हैं।

7. शुक्रवार के दिन करें ये उपाय:- 
शुक्रवार के दिन आपको सुबह जल्दी उठकर नाह धो कर बिना कुछ खाये पिये “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए। फिर रात को सोने से पहले एक लोटे में पानी भरकर उसमें केसर के दो पत्ते ड़ाल ले। अगली सुबह उस जल में से थोड़ा सा जल भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें। फिर थोड़ा सा जल खुद पिएँ और अपने पति को भी पिला दे, इस टोटके को रोजाना एक हफ्ते तक दोहराएं, और आपके पति आपके वश में हो जाएंगे।

8. यशद नामक उपरत्न पहनाएं:-
अपने पति को पूर्ण तरह अपने वश में रखना चाहे तो उन्हें बारह रत्ती से अधिक वजन का यशद नामक उपरत्न पहनाएं। इस रत्न को स्वर्ण के लाकेट में जड़वाकर अपने पति को भेंट करें। इसके धारण करने से पति कुछ ही दिनों में आकर्षित होने लगेंगे। यदि वह लाकेट ना पहनता हो तो ऐसी स्थिति में यशद को उसके तकिए के अंदर रूई के बीच मे रख दें। इसके प्रभाव से भी अभीष्ट फल की प्राप्ति होगी। 

किसी भी प्रकार के उपाय को करने से पहले, किसी विद्वान से सलाह अवश्य लें। याद रखें, प्यार पाने से पहले प्यार देना महत्वपूर्ण है। तभी वे आपके होंगे। गलत तरीके से हासिल किया गया प्रेम कभी आपका नहीं हो सकता।


By:- Neha Gupta
Image Credit:- Canva

Author (लेखक)

  • Mrs. Minakshi Verma

    मैं, मिनाक्षी वर्मा, पेशे से हिंदी ब्लॉगर हूँ और इस क्षेत्र में मुझे काफी अनुभव हो चुका है। मैं  डाइट-फिटनेस, धार्मिक कथा व्रत, त्यौहार, नारी शक्ति आदि पर लिखती हूँ। इसके इलावा फूड, किड्स बुक्स, और महिलाओं के फैशन के बारे में लिखना मेरे पसंदीदा विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *