Skip to content

Home remedies for dandruff in hindi – डैंड्रफ का रामबाण इलाज

home remedies for dandruff

दोस्तों, आज के इस लेख में हम रूसी (dandruff) के बारे में जाने गए। रूसी क्या है?, रूसी क्यों होती है?, और डैंड्रफ का (home remedies for dandruff) घरेलू उपाय। आप यह आसान से natural dandruff remedies को भी इस्तेमाल कर के रूसी को दूर कर सकते है। आप इस लेख में जान सकते है किस तरह से आप रूसी को अपने बालों में (how to remove dandruff from hair) खत्म कर सकते है।

रूसी या dandruff इतनी common problem है कि हम में से लगभग हर कोई अपनी लाइफ़ में एक ना एक बार तो इससे जरूर प्रभावित होता है।

डैंड्रफ हमारे scalp और बालों को तो नुकसान पंहुचाती ही है, पर इसका बुरा असर ears, eyes and skin पर भी पड़ता है। कपड़ों पर यहां-वहां गिरती dandruff कहीं न कहीं हमारे आत्मविश्वास और personality को भी कमजोर करती है। 

इस आर्टिकल में आप डैंड्रफ के प्रकार, डैंड्रफ होने के कारण, dandruff हटाने के घरेलू उपाय, डैंड्रफ से बचने के उपाय, इसके नुकसान और anti-dandruff shampoos के बारे में जानेंगे।

डैंड्रफ क्या है? – What is dandruff?

Scalp पर dead skin की परत बनकर हमेशा झड़ती रहती है। जब यह shedding इतनी बढ़ जाए कि इसे notice किया जा सके तब इस condition को dandruff कहा जाता है। इससे scalp में खुजली होती है। कभी-कभी यह इतनी तेज होती है कि redness या bleeding भी होने लगती है। 

रूसी (Dandruff) कितने प्रकार की होती है? – Types of dandruff

1. Dry:- यह सबसे common type है जो mostly winters में होती है। सर्दियों में skin dry होने लगती है और गर्म पानी से बाल धोना इस dryness को और बढ़ाता है। इसकी वजह से scalp पर सफेद पपड़ी बनकर झड़ने लगती है और itching होती है।

2. Oily:- Scalp में sebacious glands होती हैं। इनसे release होने वाला sebum scalp को moisturise करता है। Excess sebum production या बालों की सही तरह से सफाई न होने पर यह accumulate होकर dandruff formation करता है। Oily dandruff के flakes yellowish, sticky और बड़े size के होते हैं। 

3. Fungal:- Malassezia एक fungus है जो human body पर पाई जाती है। कुछ लोगों में यह dandruff और other skin diseases like eczema cause करती है।


ये भी पढ़ें :- जानिए दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने का तरीका


रूसी (dandruff) होने के कारण – What causes of dandruff?

ज्यादा dryness या oilyness दोनों ही dandruff की वजह बनते हैं। जहां overwashing scalp को irritate और dry बनाकर इसकी protective layer को damage करती है वहीं बालों की नियमित सफाई न होना oilyness को बढ़ाता है।

इसके अलावा stress, excess sugar intake, pollution, hair styling products का बहुत इस्तेमाल या उनसे allergy, diseases जैसे कि eczema, psoriasis, thyroid problem भी dandruff के cause बन सकते हैं। Females की तुलना में males, dandruff से ज्यादा suffer करते हैं।

रूसी (dandruff) हटाने के घरेलू उपाय – Home remedies for dandruff

आइये अब कुछ बहुत आसान home remedies for dandruff की बात करते हैं।

1. दही (Curd):- यह एक natural conditioner है। इसके protein और fatty acids बालों और scalp को nourish करते हैं। घर का बना दही पूरी तरह safe होता है।

दही और नींबू का रस दो-दो चम्मच, एक मटर के दाने जितना कपूर और आधा चम्मच सुहागा (borax) का लेप बनाकर scalp पर apply करें। 30 minute बाद shampoo कर लें। इसे हफ्ते में दो बार use करने पर अच्छा result मिलता है।

2. मेथी (fenugreek):- एक कप मेथी रातभर भिगा कर सुबह पीस लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस और बेसन मिलाकर scalp पर लगाएं और सूखने पर धो लें। यह hair fall को भी control करता है।

3. एस्पिरीन (Aspirin):- Aspirin में salicylic acid होता है। 2 tablets अपने regular shampoo में mix करके लगाएं। आपको फर्क महसूस होगा।

4. बेकिंग सोडा (Baking soda):- इसे पानी के साथ mix करके paste बना लें और scalp पर लगाऐं। सूखने पर पानी से धो लें। इसे भी आप shampoo में mix कर सकते हैं।

5. सेब का सिरका (Apple cider vinegar):- इसे cotton ball की मदद से scalp पर लगाऐं और फिर बाल धो लें।

रूसी (dandruff) से बचने के उपाय – How to avoid dandruff naturally?

जितनी आसानी से dandruff आपको अपनी गिरफ्त में ले लेती है, उतने ही आसान इसके prevention tips हैं।

1. Comb, towel, hair clips, etc. किसी से share न करें। इनको हमेशा साफ रखें और तेज़ धूप लगाएं। Pillow case को भी नियमित अंतराल पर साफ करते रहें।

2. Best quality hair products use करें और जहां तक संभव हो hair styling से दूर रहें।

3. बालों को हफ्ते में 2-3 बार normal water से धोएं। सर्दी में हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें। यदि आपकी skin oily है या आपको field work करना होता है तो हर alternate day, head wash करें।

4. हमेशा mild shampoo use करें। pH 5.5 scalp के लिए ideal होता है।

5. पानी भरपूर पियें और अंकुरित आहार, हरी सब्जियां, प्रोटीन वाली चीजें अपने भोजन में शामिल करें। तनावमुक्त रहें।


ये भी पढ़ें:- बाल झड़ने की समस्या से पाएं छुटकारा


रूसी (dandruff) दूर करने के कुछ और उपाय – Tips for dandruff removal

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें:-

Back combing से scalp में blood flow बढ़ता है, dandruff कम होती है और scalp healthy बनती है।
Dandruff को dryness समझकर oil का excessive use न करें। Malassezia के लिए oil, food का काम करता है।
Excess sugar intake भी fungus को बढ़ाता है। इसलिए चीनी का use curtail करें।
बालों को हवा और sun light (सुबह की हल्की धूप) मिलना भी बहुत जरूरी है ताकि पसीना सूखता रहे और harmful microorganisms destroy होते रहें।
यदि आपको काम की वजह से बाहर घूमना जरूरी होता है तो सर ढंककर निकलें और घर वापस आने पर अच्छी तरह comb करके बाल खुले रहने दें।

रूसी (dandruff) से होने वाले नुकसान – Side effects of dandruff 

Dandruff सिर्फ scalp and hair ही नहीं शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकती है। Hair fall के अलावा इसके कुछ अन्य नुकसान निम्न हैं:-

Skin eruption and acne – Dandruff चेहरे, कंधे, पीठ, गर्दन और chest पर गिरकर eruption, itching और acne cause कर सकती है। Rare conditions में scalp acne भी हो सकते हैं।

Psoriasis:-इसमें dandruff की वजह से scalp, कानों के पीछे और पीठ में लाल चकते बन जाते हैं।

Dandruff की वजह से blepharitis हो सकता है। इसमें eyelashes पर dandruff हो जाती है। Itching और redness of eyes इसके अन्य लक्षण हैं।

डैंड्रफ, ear eczema के अलावा eyebrow, mustache and beard rash का कारण भी बन सकती है।

एंटी-डैंड्रफ शैंपू – Best anti-dandruff shampoo

Anti dandruff shampoos का main target Malassezia growth और excess sebum production को control करना होता है। हमेशा ऐसा shampoo चुनें जो dermatologically tested हो। Pregnancy या scalp पर किसी तरह की injury या wound होने पर बिना डाॅक्टर की सलाह के कोई भी shampoo use न करें। यदि एक wash के बाद आपको कोई side effects नजर आते हैं तो भी इनको discontinue करके doctor से consult करें। Shampoo अपनी hair quality के according choose करें।

Zinc pyrithione, frizzy hair के लिए अच्छा होता है। Coal tar वाले shampoos, light coloured hair वालों के लिए recommended नहीं होते क्योंकि वो hair की darkening करते हैं। कुछ लोगों को उसकी smell भी अच्छी नहीं लगती है।

Ketoconazole, salicylic acid, नीम और tea tree extract वाले shampoo सभी hair types के लिए अच्छे माने जाते हैं।

1. Selsun shampoo

anti dandruff shampoo

यह एक medicated and highly effective shampoo है जिसमें selenium sulfide पाया जाता है। यह 3-4 wash में ही असर दिखा देता है।

2. Universal Essence Neem Tea Tree Shampoo

dandruff shampoo

इसके नीम, tea tree oil, लेवेंडर, aloe vera और तुलसी जैसे natural ingredients इसे एक safer choice बनाते हैं। यह shampoo hair fall को भी address करता है। जिनको dandruff नहीं है, वे भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

3. Dove Dandruff Care Shampoo:-

dove dandruff shampoo

इसमें zinc pyrithione और coconut shea butter होता है जो dandruff से fight करता है और बालों को moisturize करता है।

Conclusion:- दोस्तों हम आशा करते हैं कि इस article से आपको dandruff से related unique जानकारी मिली होगी। आपके comments और suggestions का स्वागत है। अगर आपको हमारा काम अच्छा लगा तो इसे अधिक से अधिक share करें और ऐसी ही उपयोगी जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें।

Article by:-
Nidhi Neer
Lifewingz.com

Image credit:-  canva

Author (लेखक)

  • Dr. Nidhi Neer

    Dr. Nidhi Neer एक skilled हिंदी राइटर हैं। इन्हे कई सालों का राइटिंग का अनुभव है। डॉ. निधि नीर नियमित रूप से सभी ट्रेंडिंग विषयों पर ब्लॉग और youtube वीडियो के लिए लिखती हैं। इसमें स्वास्थ्य, फिटनेस, शिक्षा, सौंदर्य, घरेलू उपचार, वित्त, रिश्ते, प्रेरणा आदि शामिल हैं। इन्हें लिखने का शौक था, इसलिए कंटेंट राइटिंग शुरू कर दी। इसके इलावा ये कविता, कहानियाँ, academic content भी लिखती हैं। Content writing के अलावा ये अनुवाद, proofreading और पुस्तक संपादन आदि भी लिखती हैं। आप इनसे निचे दी गई email से contact कर सकते हैं: bnikhi1983@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *