Skip to content

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए करें ये योगा|Face Yoga For A Glowing Skin

yoga for a glowing skin

आज की इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम स्वयं को खूबसूरत बनाने के लिए Cosmetic Products का उपयोग करते हैं। इनसे हमारी त्वचा को इंस्टेंट ग्लो (Instant glow to face) तो मिल जाता है, लेकिन यह चमक कुछ ही समय में गायब हो जाती है और इनके लगातार प्रयोग से हमारी त्वचा मुरझाने लगती है और अधिक काली पड़ने लगती है।

क्या आप जानते है कि ऐसी समस्या से मुक्ति पाने हेतु योग (yoga for face glow), आसन ( Asana ), प्राणायाम ( pranayam), व्यायाम, ध्यान ( meditation ) आदि का प्रावधान हमारे ऋषियों ने किया हैं?

जिनसे ना सिर्फ आप अपने चेहरे को चमका सकते है, बल्कि आप आपने चेहरे पर चढ़ी अतिरिक्त चर्बी (How to reduce face fat) एवं ओवर ऐज़ फैक्टर के प्रभाव (Anti age yoga) से भी छुटकारा पा सकते है।

योगासन हेतु उचित स्थान – योग अभ्यास के लिए शांत, साफ व  हवादार में आसन लगाइए। बेहतर हो एक कंबल या कालीन बिछाकर बैठें।

समय प्रातः काल का सबसे श्रेष्ठ है, अन्यथा शाम में भी कर सकते है। जगह ऐसी चुने जहाँ शोर-गुल ना के बराबर हो और फोन इत्यादि को बंद कर ले। ढीले-ढाले कपड़ों का चुनाव करें।

Table of Contents hide
चेहरे में चमक लाएगा ये योगासन (Yoga for a glowing skin)

इससे सम्बंधित कुछ योग (Yoga) और प्राणायाम (Pranayam) एवं उन्हें करने की विधि इस प्रकार है:-

अर्ध शीर्षासन के अभ्यास से न केवल रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है बल्कि यह अतिरिक्त चर्बी को हटाकर आपके हाथों और पैरों को भी स्वस्थ बनाता है। इससे याददाश्त बेहतर होती है और आपकी बालों से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

अर्धशीर्षासन करने का तरीका – Ardha shirshasana karne ka tarika 

  • सर्वप्रथम घुटने ज़मीन पर रखते हुए बैठ जाए।
  • दोनों हाथों की अंगुलियों को एक दूसरे में फँसाए, दोनों कोहनियों तथा फँसे पंजों से एक त्रिकोण सी आकृति बनाते हुए उसे ज़मीन पर रखिए।
  • अब आगे झुककर अपने  सिर का मध्य भाग हाथों  के बने पंजों पर रखें पूरा वजन पैरों पर लगाते हुए घुटनों को उठाएँ। धीरे-धीरे कोशिश कर घुटने सीधे करें। कुछ देर यही रुके रहें।
  • इससे पूरे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन आपके फेस पर आ जायेगा।

Video- Oneindia Hindi | वनइंडिया हिन्दी

अर्धशीर्षासन के फायदे – Ardha shirshasana ke fayde

  • इससे मस्तिष्क में रक्त संचार बढ़ता है, जिससे चहरे पर लाली आती है जिससे आपकी त्वचा दमकने लगती हैं।
  • इससे आँखों की रौशनी बढ़ती है तथा बल काले व मजबूत होते हैं।
  • यही पुरे शरीर के स्नायु केंद्रों को द्रढ बनाता है तथा Endocrine Glands (अंतः स्त्रावी ग्रंथियों) को स्वस्थ एवं संतुलित बनाए रखने में मदद करता है।

अर्धशीर्षासन करने में क्या सावधानी बरतें -Ardha shirshasana karne me kya savdhani barte

  • उच्च रक्तचाप तथा हृदय रोग की शिकायत वाले व्यक्ति इसे ना करे।
  • बिगड़ा जुकाम तथा खाँसी  वाले रोगी इसे ना करें।
  • इसे उबड़ खाबड़ तथा कठोर स्थान पर ना करें।
  • इससे चेहरे पर चमक आती है।

यह योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर प्रभाव डालता है। भुजंगासन पीठ की समस्याओं और रीढ़ की हड्डी की समस्याओं को ठीक करने में एक प्रभावी योग व्यायाम है। साथ ही यह किडनी, लीवर और फेफड़ों को भी स्वस्थ बनाता है। अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है या आप अपनी मांसपेशियों में खिंचाव चाहते हैं तो आप भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं।

भुजंगासन करने का तरीका – Bhujangasana karne ka tarika 

  • पेट के बल लेट जाए।
  • अब हाथों को कोहनी से मोड़कर सीने के पास रखें और पैरों को पीछे से मिला लें।
  • अब हाथों को सहारा लेकर शरीर को चहरे को धीरे-धीरे नाभि तक उठाए।
  • कुछ समय तक यहां रुके और फिर धीरे-धीरे वापस आए।

Video- Swami Ramdev

भुजंगासन करने के फायदे – Bhujangasana ke fayde

  • यह कब्ज की दूर करता है।
  • भूख बढ़ाता है। पाचन में सुधार करता है ।
  • त्वचा की समस्याओं से छुटकारा दिलाता हैं।
  • दिल को मजबूत और फेफड़ों के मार्ग को साफ करने में मदद करता है।
  • इसका अभ्यास करने से तनाव और थकान मे राहत मिलती है ।
  • रक्त और ऑक्सीजन के संचलन में सुधार करता है।
  • बाजुओं, रीढ़ और कंधों को लचीला और मजबूत बनाता है।
  • अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

भुजंगासन करने में क्या सावधानी बरतें – Bhujangasana karne me kya savdhani barte

  • पेट की सर्जरी हुई हो तो ये अभ्यास ना करे।
  • गर्भावस्था मे इसका अभ्यास ना करे।
  • पीठ, हाथ या कंधे या पुरानी चोट होने पर इसे बचे।

3) सर्वांगासन (Sarvangasana)

सर्वांगासन एक ऐसा योगासन है जो पूरे शरीर को लाभ पहुंचाता है। नियमित अभ्यास से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन कम होता है। खास बात यह है कि इसका अभ्यास पैरों, कूल्हों और जांघों की मांसपेशियों के लिए बेहद अच्छा होता है। सर्वांगासन आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।

सर्वांगासन करने का तरीका – Sarvangasana karne ka tarika 

इस आसन  को करने से प्रत्येक अंग पर प्रभाव पड़ता है. इसलिए इस आसन  को सर्वांगासन कहते हैं।

  • सवर्प्रथम पीठ के बल लेट जाइए।
  • हाथ बगल में रहे तथा पैर सीधे। शरीर को ढीला छोड़ दें।
  • अब दोनों पैरों को धीरे -धीरे उठाइये और तब तक पैर बिलकुल धड़ की सीध में न हो जाएं।
  • अब धड़ को दोनों हाथों से सहारा दें, यही सर्वांगासन है ठीक इसी क्रम में वापस अपनी पूर्वावस्था में आते है।

Video- Samatvam Yoga

सर्वांगासन करने के फायदे –  Sarvangasana karne ke laabh

  • अगर आप त्वचा की खूबसूरती सम्बंधित समस्याओं से परेशान है तो आप को रोज़ सर्वांगासन का अभ्यास करनी चाहिए। यह त्वचा की खूबसूरती को ही नहीं बढ़ाता, बल्कि झुर्रियों, pimples और उम्र बढ़ने ( anti aging ) की प्रक्रिया को रोकता है।
  • अगर आप इसे 3 महीने तक करेंगें  तो आपकी स्किन दमक उठेगी। इसे प्रतिदिन 15 मिनट  जरूर करें।
  • यह शरीर में मेटाबोलिज्म क्रिया को कण्ट्रोल करने में मदद करता और वजन के नियंत्रित में सहायक है।
  • यौन समस्याओं और विकारों में इस आसन का बहुत लाभ पहुँचता है।
  • सर्वांगासन से उच्च रक्तचाप कम किया जा सकता है। लेकिन किसी योग शिक्षक की देख रेख में आसन करें।
  • तंत्रिका तंत्र (nervous system) को बढ़ाता है और रीढ़ की हड्डी में लचीलापन को बढ़ाता है। सर्वांगासन दिमाग एवं नर्वस सिस्टम को शांत रखता है और स्ट्रेस को दूर करता है।

सर्वांगासन करने में क्या सावधानी बरतें – Sarvangasana karne me kya savdhani barte

  • यह एक मुश्किल आसन है, इसे शुरुआत में किसी योग्य गुरु के निर्देशन में ही करें।
  • सिरदर्द, दस्त, हाई बीपी, महामारी या गर्दन में चोट हो तो सर्वांगासन ना करें।
  • अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक ज़ोर न लगायें।

त्वचा की देखभाल के लिए यह योगाभ्यास आपको खूबसूरत रंगत पाने में मदद करता है। रोजाना इस स्थिति का अभ्यास करने से पेट पर दबाव से राहत मिलती है, जो विषहरण में सहायता करती है। यह स्थिति चेहरे और पेल्विक क्षेत्र में परिसंचरण में सुधार करती है। यह तनाव से राहत देता है और पेट को मजबूत बनाता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से प्रजनन अंगों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। यह अपच और कब्ज से भी राहत दिलाता है।

धनुरासन करने का तरीका – Bow Pose karne ka tarika 

  • इस योग को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अब अपने घुटनों को कूल्हों की ओर मोड़ें।
  • अपने हाथों को पीछे की ओर फैलाएं और अपनी एड़ियों को बाहर की तरफ से पकड़ें।
  • अब अपने पैरों और हाथों को जितना हो सके ऊपर उठाएं और अपना चेहरा भी ऊपर रखें।
  • जब तक संभव हो इसी मुद्रा में रहने का प्रयास करें।
  • फिर सांस छोड़ें और धीरे-धीरे स्थिति छोड़ें।
Video- VENTUNO YOGA


धनुरासन करने के फायदे – Bow Pose karne ke laabh

  • धनुरासन आपकी त्वचा पर प्राकृतिक चमक लाने में अच्छा काम करता है।
  • यह मुद्रा पेट के क्षेत्र पर दबाव डालती है और शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करती है।
  • पश्चिमोत्तासन त्वचा की देखभाल के लिए उत्तम योग आसन है।
  • इससे पीठ के निचले हिस्से में तनाव से राहत मिलती है और पाचन में सुधार होता है।

शरीर में सामान्य रक्त संचार को बढ़ावा देने के लिए यह योग स्थिति फायदेमंद है। यह आपको शांत स्थिति में रखता है, जिससे यह त्वचा की देखभाल के लिए एक बेहतरीन आसन बन जाता है।

हलासन योग करने का तरीका – Plough Pose karne ka tarika 

  • अपनी बाहों को फर्श पर टिकाकर अपनी पीठ के बल लेटें।
  • सांस लें और पैर को 90 डिग्री तक उठाएं।
  • साँस छोड़ते हुए धीरे-धीरे अपने पैरों को सिर के पीछे धकेलें। याद रखें कि कंधों और कोहनी को जितना संभव हो उतना करीब रखें।
  • 20 मिनट तक इसी मुद्रा में रहें।
  • सांस छोड़ें और धीरे-धीरे शुरुआती मुद्रा में वापस आ जाएं।
Video- The Art of Living


हलासन योग करने के फायदे – Plough Pose Benefits

  • कब्ज और पेट की समस्याओं को कम करता है।
  • शरीर की चर्बी कम करने में सहायक।
  • थायराइड, किडनी, प्लीहा और अग्न्याशय को उत्तेजित करता है।
  • उच्च रक्तचाप को सामान्य करता है।
  • मासिक धर्म संबंधी विकार वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद।
  • मांसपेशियों के तंतुओं और पीठ के कशेरुकाओं को मजबूत करता है।
  • पीठ के लचीलेपन और ताकत को बढ़ाता है।

आज से अपने शेडूल में इन योग प्राणायाम शामिल कर स्वस्थ रहे व मस्त रहे।

साथ ही कॉस्मेटिक प्रोडक्ट व फ़ास्ट फ़ूड को बाय-बाय बोल दे


इसे भी पढ़े :-

— रोज़ाना 30 मिनट साइकिल चलाने से कम होगा उम्र का प्रभाव, मिलेंगे ये फायदे – Benefits of Cycling

— आपको योग क्यों करना चाहिए,ये हैं 5 बड़े कारण – 5 reasons why you should do yoga

— कैसे घटाएं अपना वज़न ? – motapa kam karne ke upay


Friends अगर आपको ये article ( yoga for a glowing skin ) अच्छा लगा है, तो इस को आप अपने Friends के साथ share ज़रुर करें।

# नई जानकारी के लिए Lifewingz Facebook Page को फॉलो करें:

lifewingz

NOTE-  हमारा प्रयास है कि हम अपने उपभोक्‍ताओं तक स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल यानी हेल्‍थ केयर से संबधित सूचनाएं पहुंचाएं। कृपया पहले किसी डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।  

By: Shikha Dhama
Yoga Instructor
Lifewingz.com

Author (लेखक)

  • Lifewingz Team

    Lifewingz.com भारत का एक hindi blog है। जो स्वास्थ्य, फिटनेस, योग, प्रेरक लेख, जीवन शैली लेख, रोचक तथ्य, आध्यात्मिक दर्शन,धार्मिक और मनोरंजन की हिंदी भाषा में जानकारी प्रदान करता है। हमने समृद्ध और सदाबहार विषय देने पर ध्यान केंद्रित किया जो हिंदी रीडर के लिए उपयोगी हो। हमारा उद्देश्य सरल हिंदी और सामान्य शब्दों में आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।

1 thought on “चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए करें ये योगा|Face Yoga For A Glowing Skin”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *